5-6 बच्चे पैदा करना चाहती थीं सुनीता आहूजा, गोविंदा संग अनबन के बीच कहा- 'मेरा बस नहीं चला, वरना...'
Sunita Ahuja on Kids: सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में उन्हें रियलिटी शो लॉकअप के सीजन 2 (Lock Upp 2) में देखा गया था. जहां से अब वो बाहर हो गई है. इस बीच अब सुनीता को एक इवेंट में स्पॉट किया गया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बहुत पसंद हैं और वो चाहती थीं कि उनके 5-6 बच्चे हों. चलिए जानते हैं, इस बारे में.
चैरिटी इवेंट में पहुंची सुनीता आहूजा
हाल ही में सुनीता आहूजा माइंड कोच अरफीन खान और उनकी पत्नी सारा अरफीन खान के फाउंडेशन के एक चैरिटी इवेंट में शामिल हुईं. इस इवेंट में उन्होंने बच्चों के लिए चैरिटी का काम किया. गरीब बच्चों को दान कर सुनीता काफी खुश हुईं. इस दौरान उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को उनकी बेटी टीना का बर्थडे भी है और ऐसे में वो चैरिटी कर खुश हुई और उन्होंने सारा को ऐसा करवाने के लिए शुक्रिया भी कहा.
सुनीता चाहती थीं 5-6 बच्चे
इस चैरिटी इवेंट को कवर करने के लिए पैपराजी भी पहुंचे थे. इस दौरान सुनीता आहूजा ने उनसे बातचीत भी की. एक रिपोर्टर से बात करते हुए सुनीता ने बताया कि उन्हें बच्चें बहुत पसंद हैं. उन्होंने कहा- 'मेरा बस चलता तो मैं 5-6 बच्चे करती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बच्चे एंजेल होते है, मुझे बहुत पसंद है. उनके मन में कोई छल या कपट नहीं होता है.' वहीं, चैरिटी के बारे में सुनीता ने कहा कि उन्हें दान करना बहुत अच्छा लगता है और वो हर गुरुवार और शनिवार को दान करती हैं.
ये भी पढ़ें- '50 जगह भी जाएं, मेरे पास ही आएंगे', गोविंदा को नहीं छोड़ेंगी सुनीता आहूजा, अफेयर और ट्रोलिंग पर कही ये बात
लॉकअप को लेकर कही ये बात
सुनीता आहूजा ने इस दौरान लॉकअप 2 को लेकर भी बात की. मालूम हो कि अपनी हेल्थ की वजह से वो शो से बाहर आ गई. ऐसे में उन्होंने कहा- 'वहां इतना ज्यादा झगड़ा हो रहा था, देखकर मेरा डायबटिज बड़ गया. मैंने कभी ऐसा नहीं देखा, मेरे बच्चे घर में ऐसे नहीं लड़ते हैं.' वहीं, इससे पहले सुनीता ल़क अप 2 से बाहर आकर ये साफ कर चुकी है कि वो रियलिटी शोज के लिए नहीं बनी हैं और वो अब कोई ऐसा शो नहीं करेंगी.
बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहीं सुनीता
सुनीता आहूजा ने बताया कि वो इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. वो एकता कपूर की फिल्म ने इंडस्ट्री में कदम रखने वाली है. इस फिल्म में उनका ही बेटा यश लीड रोल में नजर आएगा और ये यश की भी डेब्यू फिल्म होगी. सुनीता ने बताया कि फिल्म में वो अपने बेटे की मां का रोल ही प्ले करने वाली है. बातचीत में सुनीता ने एकता की तारीफ भी की. सुनीता ने कहा कि एकता की वजह से ही उन्हें काम मिल पाया है.
गोविंदा को लेकर कही थी ये बात
मालूम हो कि पिछले साल से गोविंदा और सुनीता अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में गोविंदा पर अफेयर, और अपने परिवार को सपोर्ट न करने के आरोप लग चुकी है. लेकिन हाल ही में सुनीता ने कहा था कि वो गोविंदा को लेकर कॉन्फिडेंट हैं. उन्होंने कहा- 'वो 50 जगह भी जाएं, मुझे पता है कि वो मेरे पास ही आएंगे. भले ही वो कहीं भी जाएं या किसी से भी मिलें, मुझे पता है कि वो हमेशा मेरे पास वापस लौटेंगे. चीची को लेकर मैं इतनी कॉन्फिडेंट हूं.' बता दें, हाल ही में गोविंदा ल़कअप 2 में सुनीता को लेने पहुंचे थे.
ये भी पढ़ें- 3 Idiots के फुनसुख वांगडू नहीं हैं Sonam Wangchuk, आमिर खान ने दूर की गलतफहमी, भूख हड़ताल पर भी किया रिएक्ट
'वो बहुत अच्छे बल्लेबाज नहीं हैं...', अपनी ही टीम के खिलाड़ी के बारे में क्या बोल गए शुभमन गिल, चर्चा में आया बयान
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के हाथों टीम इंडिया को तीसरे वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 234 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 44.1 ओवर में हासिल कर लिया. इसी के साथ 3 मैचों की ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ पहुंची है. तो आइए जानते हैं कि दूसरे मैच में मिली हार के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने क्या-क्या कहा...
टीम के कम स्कोर पर ऑलआउट होने पर क्या बोले शुभमन गिल?
कार्डिफ में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने अच्छी शुरुआत की थी. 4 विकेट पर टीम इंडिया ने 178 रन बना लिए थे, जिसके बाद उम्मीद थी कि भारत 300 या उससे बड़ा स्कोर तय करेगा. मगर, फिर ऐसा नहीं हो सका और पूरी टीम 44 ओवर में 233 के स्कोर पर ही सिमट गई.
अच्छी शुरुआत के बाद भारत के 233 रन पर ऑलआउट होने पर शुभमन गिल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, "सच कहूं तो, यह काफी निराशाजनक था. हमें लगा था कि 25 ओवर के बाद 300-310 का स्कोर अच्छा रहेगा. हम अच्छी स्थिति में थे. लेकिन, हमने बीच के ओवरों में बहुत सारे विकेट गंवा दिए."
England win the second ODI by 4 wickets.#TeamIndia's focus now shifts to the series decider on Sunday.
— BCCI (@BCCI) July 16, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/2Z0BQOPWjC #ENGvIND pic.twitter.com/CfyMZuZ71Y
टेलेंडर्स को लेकर क्या बोले शुभमन गिल?
भारत की दो बार लड़खड़ाई बैटिंग पर कहा, "देखिए, हमारे टेल-एंडर्स बहुत अच्छे बल्लेबाज नहीं हैं. लेकिन मुझे लगता है कि हमें अपने लोअर-मिडल ऑर्डर से थोड़ी और उम्मीद थी और जो शुरुआत हमें मिली थी, हम उसका पूरा फायदा नहीं उठा पाए. लेकिन उम्मीद है कि अगली बार जब हम ऐसी स्थिति में होंगे, तो हम छोटी-छोटी साझेदारियां बनाने और खेल को आगे ले जाने की कोशिश करेंगे."
वॉशिंगटन सुंदर की चोट बोले कप्तान गिल
इंग्लैंड के साथ खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को बल्लेबाजी करते समय उनके दाहिने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था. कप्तान शुभमन गिल का कहना है कि सुंदर की चोट से टीम इंडिया ने मोमेंटम खो दिया था.
गिल ने आगे कहा, "वॉशिंगटन सुंदर की चोट के असर पर आप जानते हैं, वह हमारी टीम का अहम हिस्सा हैं. मुझे लगता है कि बैटिंग करते समय, मिड-ऑफ की तरफ रन लेने के दौरान उन्हें चोट लगी थी और शायद इसका भी दबाव बढ़ने में कुछ असर पड़ा होगा. हमें पूरी पारी में अपने मुख्य गेंदबाजों से ही गेंदबाजी करवानी पड़ी. लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे बहुत बड़ा फ़र्क पड़ा होगा क्योंकि तेज़ गेंदबाज़ों को पिच से मदद मिल रही थी. लेकिन जब आप ऐसे अहम खिलाड़ी को खो देते हैं, तो आपको अपनी रणनीतियां बदलनी पड़ती हैं, यह तय करना पड़ता है कि कौन गेंदबाजी करेगा. तो उस लिहाज से, हां, हमारा मोमेंटम थोड़ा कम हुआ."
61/1 at the end of the first powerplay ????
— BCCI (@BCCI) July 16, 2026
Captain Shubman Gill departs after a solid 31(30) ????
Rohit Sharma & Virat Kohli at the crease now ????
Updates ▶️ https://t.co/2Z0BQOPWjC #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/sC5TwQuKoa
जो रूट की पारी की जमकर की तारीफ
जो रूट की पारी की तारीफ करते हुए शुभमन गिल ने कहा, "मतलब, 240 रन... हमें हमेशा पता था कि अगर हमारे पास 300 रन होते और रन रेट 5.5-6 के आस-पास होता, तो शायद हम उनसे कोई गलत शॉट लगवा सकते थे. लेकिन 4.5-5 रन प्रति ओवर के हिसाब से, वह ऐसे स्कोर का पीछा करने में माहिर हैं. हम उनसे कोई गलत शॉट नहीं करवा पाए."
ये भी पढ़ें: फिर बदल गई टाइमिंग! अब शाम 5.30 नहीं, इतने बजे शुरू होगा तीसरा ODI मैच, नोट कर लीजिए डेट और सही टाइम

News Nation