Responsive Scrollable Menu

Himachal Pradesh सरकार 58 IAS और IFS अधिकारियों की संख्या में कटौती करेगी

नौकरशाही संबंधी खर्च कम करने की कोशिश में हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय वन सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों की संख्या कम करने की योजना बना रही है। आईएएस अधिकारियों की संख्या 153 से घटाकर 130 (यानी 23 अधिकारियों की कमी) और आईएफएस अधिकारियों की संख्या 118 से घटाकर 83 (यानी 35 अधिकारियों की कमी) करने का प्रस्ताव है। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि लेकिन आईपीएस अधिकारियों की संख्या कितनी कम की जायेगी, यह अभी तय नहीं है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, ‘‘असल में आईएएस अधिकारियों की जरूरी संख्या 100 से 110 के बीच होनी चाहिए, लेकिन हम सिर्फ 23 अधिकारियों की संख्या कम करने की मांग कर रहे हैं क्योंकि हमें अधिकारियों की फौज नहीं चाहिए, बल्कि ऐसे अधिकारी चाहिए जो सरकार की नीतियों और योजनाओं को असरदार ढंग से लागू कर सकें।’’ उन्होंने कहा कि सरकार अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का विकल्प चुनने की इजाज़त देती रहेगी और उन्हें तुरंत जाने की मंजूरी भी देगी। अधिकारियों के मुताबिक अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों की संख्या कम करने का एक औपचारिक प्रस्ताव जल्द ही केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। अभी, 20 से ज्यादा आईएएस अधिकारी और 12 से ज्यादा आईपीएस और आईएफएस अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर हैं, जिनमें से कुछ राज्य में गैर संवर्ग पदों पर हैं।

सरकार के यह भी अनुरोध करने की उम्मीद है कि केंद्र सरकार राज्य को और ज्यादा केंद्रीय सेवा अधिकारी आवंटित न करे, क्योंकि अनुमान है कि हर अधिकारी पर सालाना खर्च 40 से 50 लाख रुपये के बीच होता है जिसमें वेतन, महंगाई भत्ता, उनसे जुड़े कर्मी और दूसरी सुविधाएं शामिल हैं।

Continue reading on the app

Jharkhand Protest: भूख हड़ताल खत्म होते ही राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘देशभर में बदलेगा ये सिस्टम’

JSSC CGL Protest: राहुल गांधी ने भर्ती परीक्षाओं को लेकर हुए विरोध को बातचीत से सुलझाने के लिए झारखंड सरकार और छात्रों की तारीफ की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और धांधली की व्यापक जांच के ऐलान के बाद छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: 32 साल बाद भारतीय गेंदबाज को मिला ऐसा विकेट, मानव सुथार ने किया बड़ा कारनामा

Pasindu Sooriyabandara: गॉल टेस्ट मैच की आखिरी पारी में युवा भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने एक खास विकेट हासिल किया. वो श्रीलंकाई डेब्यूटेंट पासिंदु सूरियाबंदारा को आउट करने में कायमाब रहे. Tue, 18 Aug 2026 16:38:33 +0530

  Videos
See all

नक्सलवाद खत्म तो ‘Dimagi Naxal’ पर प्रहार! PM Modi के बयान से क्यों भड़का विपक्ष? | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T11:16:05+00:00

BPSC TRE 4 Notification LIVE Update: TRE 4 का नोटिफिकेशन जारी | Bihar Teacher Recruitment 2026| LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T11:13:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers