3 Idiots के फुनसुख वांगडू नहीं हैं Sonam Wangchuk, आमिर खान ने दूर की गलतफहमी, भूख हड़ताल पर भी किया रिएक्ट
Aamir Khan on Sonam Wangchuk: क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पिछले 19-20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. अब उनकी हालत नाजुक होती जा रही हैं. इन सबके बीच '3 इडियट्स' में चतुर का रोल प्ले करने वाले ओमी वैद्य ने उनकी हेल्थ को लेकर चिंता जताई थी. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर ये चर्चा तेज हो गई कि 3 Idiots में आमिर खान का रोल सोनम वांगचुक पर बेस्ड था. लेकिन अब खुद आमिर ने इसकी सच्चाई बताई और वांगचुक की भूख हड़ताल पर भी रिएक्ट किया.
आमिर खान ने वांगचुक को लेकर जताई चिंता
दरअसल, सोनम वांगचुक की हालत को देखते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई सेलेब्स उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. इस बीच लोग सवाल उठा रहे थे कि आखिर आमिर खान ने इस मामले में अब तक कुछ क्यों नहीं बोला. वहीं, अब ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट में बातचीत के दौरान आमिर खान से सोनम वांगचुक और उनकी भूख हड़ताल को लेकर सवाल किया गया. इस पर एक्टर ने कहा- हम सभी उनकी सेहत और जिंदगी को लेकर चिंतित हैं. हम चाहते हैं कि सब कुछ अच्छे तरीके से खत्म हो और वो अपनी भूख हड़ताल खत्म करके ध्यान रखें.'
सोनम वांगचुक पर बेस्ड नहीं है '3 इडियट्स'
इस दौरान आमिर खान ने उन खबरों को भी गलत साबित कर दिया, जिसमें कहा जा रहा है कि सोनम वांगचुक की लाइफ पर '3 इडियट्स' बेस्ड है. एक्टर ने कहा- 'सोनम वांगचुक बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. उनका सम्मान करने के लिए ये जरूरी नहीं कि '3 इडियट्स' का किरदार उन्हीं पर आधारित हो. ये बात सही नहीं है. जब हम '3 इडियट्स' बना रहे थे, तब मैं सोनम वांगचुक को जानता भी नहीं था.न मैं, न राजू हिरानी और न ही लेखक अभिजात जोशी, हममें से कोई भी उस समय सोनम वांगचुक को नहीं जानता था.'
Today at @BFI I asked Mr Amir Khan about @Wangchuk66 and his fast. Here is his response: @abhijeet_dipke @CJP_2029 @Cockroachisback @SauravDassss pic.twitter.com/jkeKFssrDX
— nabanita sircar (@sircarnabanita) July 16, 2026
ये भी पढ़ें- अनशन पर बैठे Sonam Wangchuk के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड, स्वरा भास्कर से नसीरुद्दीन शाह तक ने कही ये बात
आमिर ने झूठा ठहरायाओमी वैद्य का दावा
दरअसल, हाल ही में '3 इडियट्स' में चतुर का रोल प्ले करने वाले ओमी वैद्य ने सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर वीडियो शेयर किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि '3 इडियट्स के फुंसुक वांगडू असल में लद्दाख के एक इंजीनियर, इनोवेटर, एजुकेटर और सुधारक सोनम वांगचुक पर आधारित है?' वहीं, उन्होंने ये भी कहा था कि वो नहीं चाहते कि फुंसुक वांगडू मरे. लेकिन अब आमिर ने इस दावो को गलत बताया है. एक्टर ने कहा- 'मैंने चतुर (ओमी वैद्य) का एक वीडियो देखा, जिसमें उन्होंने ऐसा कहा था लेकिन ये गलत है. सोनम वांगचुक पर 3 इडियट्स नहीं है.'
कौन हैं सोनम वांगचुक?
बता दें, सोनम वांगचुक लद्दाख के रहने वाले इंजीनियर, इनोवेटर, शिक्षा सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता हैं. उन्होंने ऐसे कई आविष्कार किए हैं, जिनका मकसद पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों की जिंदगी आसान बनाना है. उनका सबसे फेमस आविष्कार 'आइस स्तूप' (Ice Stupa) है. ये एक कृत्रिम बर्फ का ढांचा होता है, जो सर्दियों में पानी को जमा करके गर्मियों में सिंचाई के लिए उपलब्ध कराता है. इस इनोवेशन की दुनियाभर में सराहना हुई थी. इतना ही नहीं, उन्होंने लद्दाख में शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा काम किया है.
क्यों भूख हड़ताल पर हैं सोनम वांगचुक?
दरअसल, सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. उनका कहना है कि देश में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों और परीक्षा में कथित गड़बड़ियों पर सरकार को जवाबदेह होना चाहिए. खासकर वो NEET पेपर लीक मामले, को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की है. वांगचुक का कहना है कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए.
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में बॉलीवुड
सोशल मीडिया पर इस समय देशभर के लोग सोनम वांगचुक को सपोर्ट कर रहे हैं. बॉलीवुड से भी कई सेलेब्स ने उनकी हेल्थ को लेकर चिंता जताई है. अनुराग कश्यप, विशाल ददलानी दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान, प्रकाश राज, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, स्वरा भास्कर, सोनाक्षी सिन्हा और अभय देओल जैसे सितारों नेवांगचुक का सपोर्ट किया है. वहीं, टीवी और सोशल मीडिया स्टार्स भी उनके पसोर्ट में उतरे हैं. रुबीना दिलैक, समय रैना से लेकर रजत दलाला तक ने उन्हें सपोर्ट किया है.
ये भी पढ़ें- 'मरने मत दो', सोनम वांगचुक को लगातार मिल रहा बॉलीवुड का सपोर्ट, अब अनुराग कश्यप और विशाल ददलानी ने उठाई आवाज
'हम शतक के लिए नहीं खेलते...', 99* पर नाबाद लौटने पर जो रूट ने दिया जो बयान, वो हो रहा जमकर वायरल
IND VS ENG: भारत के साथ खेले गए दूसरे वनडे मैच में मेजबान इंग्लैंड की टीम ने शानदार खेल दिखाया और 4 विकेट से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में टीम की जीत के हीरो रहे जो रूट आखिर तक क्रीज पर टिके रहे और अपनी टीम को जीत दिलाकर पवेलियन लौटे. जो रूट 99 रन पर नाबाद रहे और मैच खत्म होने के बाद जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जो बयान दिया, वो वाकई दिल जीतने वाला रहा. तो आइए जानते हैं कि प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद जो रूट ने बयान में क्या-क्या कहा...
शतक से चूकने पर क्या बोले जो रूट?
टीम इंडिया के दिए 234 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने एक मैच जिताऊ पारी खेली. वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए, जब उनकी टीम मुश्किल में थी, क्योंकि दोनों ओपनर्स 8/2 के स्कोर पर आउट हो गए थे. वहां, जो रूट ने क्रीज पर टिकने का फैसला किया, एक छोर से विकेट गिरे, लेकिन रूट ने अपना गेम नहीं बदला और वह मैदान पर डटे रहे. आखिर में जो रूट 133 गेंद पर 99 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे. उनकी इस पारी ने सबका दिल जीता ही था और मैच खत्म होने के बाद उन्होंने जो कहा, वो तो चर्चा का विषय बन गया है.
Everything you need to know about Joe Root, in one sentence ❤️
— England Cricket (@englandcricket) July 16, 2026
सीरीज बराबर करने वाले सवाल पर जो रूट ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, "खेल का मजा भी यही है. लॉर्ड्स जाने से पहले सीरीज 1-1 से बराबर है और ऐसी परिस्थितियों में, ऐसी पिच पर, आखिर तक टिके रहना और काम पूरा करना शायद क्रिकेट में सबसे अच्छा एहसास है."
शतक से चूकने वाले सवाल पर जो रूट ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, "99 रन पर आउट होने पर, मैं कुछ बार आउट हुआ हूं, मजेदार बात है, लेकिन नहीं. जैसा कि मैंने कहा, आप इसके लिए नहीं खेलते. आप मैच जीतने के लिए खेलते हैं और यह सीरीज अब पूरी तरह से जिंदा है, जैसा कि हमने आज शुरुआत में सोचा था. और अब मैं लॉर्ड्स में होने वाले बड़े मैच का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं."
पूरे मैच में बल्लेबाजी करना था मुश्किल
लक्ष्य का पीछा करने और बल्लेबाजी की परिस्थितियों के बारे में कहा, "हां, मुझे लगता है कि पूरे मैच के दौरान बल्लेबाजी करना मुश्किल था और मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाजों ने शानदार काम किया. जब उन्हें वह पार्टनरशिप मिली, तो उन्होंने उन्हें उस स्कोर पर रोक दिया, जिससे हमें समय लेकर बल्लेबाजी करने और जरूरत पड़ने पर खेल के अलग-अलग दौर में थोड़ा दबाव झेलने का मौका मिला और मुझे लगता है कि हमने कुल मिलाकर ऐसा अच्छे से किया. जाहिर है, जीत हासिल करने के लिए कभी-कभी आपको मुश्किल और खराब खेल के बावजूद जीतना पड़ता है. और जैसा कि मैंने कहा, अब हम लॉर्ड्स जा रहे हैं जहाँ सब कुछ दांव पर होगा."
Because you deserve a graphic anyway ❤️ pic.twitter.com/tvmAq3FufC
— England Cricket (@englandcricket) July 16, 2026
इंग्लैंड टीम की हो रही आलोचना पर भी बोले जो रूट
इंग्लैंड की वनडे टीम और हालिया आलोचना सही है या नहीं, इस पर कहा, "खैर, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे देखते हैं. मेरा मतलब है, आप पिछले 30 मैचों और हमारे रिकॉर्ड को देख सकते हैं, या आप अभी की स्थिति को देख सकते हैं. और मुझे लगता है कि इस टीम को अभी की स्थिति के आधार पर आंका जाना चाहिए."
YES BOYS! ????????????????????????????
— England Cricket (@englandcricket) July 16, 2026
A ???????????????????????????? win to keep the series alive ???? pic.twitter.com/jyO1ezkYxv
"हमने श्रीलंका में जीत हासिल की, जो चार साल में वहां जीतने वाली पहली टीम थी और उस सीरीज की तरह ही, हमने पहला मैच गंवाया, सबक सीखे और बेहतर हुए और परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाला और आज हमने ठीक वैसा ही किया. चुनौती यह है कि क्या हम लॉर्ड्स में ऐसा कर सकते हैं, जब दबाव हो और सामने एक शानदार टीम हो... दुनिया की नंबर एक टीम."
ये भी पढ़ें: हार के गुनहगार! नहीं चले ये 3 भारतीय खिलाड़ी, वरना आसानी से दूसरा ODI जीत सकती थी टीम इंडिया




News Nation




















