उत्तराखंड में बड़ा हादसा, रुद्रप्रयाग में खाई में गिरा ट्रक, 2 की मौत
Uttarakhand Accident: उत्तराखंड में बीती रात बड़ा हादसा हो गया है। रुद्रप्रयाग में एक ट्रक गहरी खाई में चला गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एसडीआरएफ और प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।
रुद्रप्रयाग के तरसाली-फाटा रोड पर बीती रात एक ट्रक के खाई में गिर गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए, सोनप्रयाग से SDRF की रेस्क्यू टीम जरूरी बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल पर भेजी गई। मौके पर SDRF, जिला पुलिस, फायर सर्विस और NDRF ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। रस्सी के जरिए बचाव की तकनीक का इस्तेमाल करते हुए, SDRF की टीम दुर्घटनाग्रस्त ट्रक तक पहुंचने के लिए खाई में लगभग 100 मीटर नीचे उतरी।
#WATCH | Rudraprayag | Two dead after a truck plunges into a gorge on Tarsali–Phata Road.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 17, 2026
Acting swiftly on the alert, an SDRF rescue team from Sonprayag, led by Sub-Inspector Ashish Dimri, was dispatched to the spot with the necessary rescue equipment. At the scene, a joint… pic.twitter.com/NHgxbAmkp5
FIFA 2026: अर्जेंटीना-स्पेन फाइनल से पहले धोनी का 10 साल पुराना पोस्ट वायरल, क्या सच होने वाली है भविष्यवाणी
FIFA 2026 MS Dhoni: फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाएगा. स्पेन ने फ्रांस को और डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराया. इस तरह रविवार को दोनों टीमें फाइनल में एक-दूसरे से टकराने के लिए तैयार है, लेकिन उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है.




News Nation




















