सोहेल खान का बचपन में हुआ था यौन उत्पीड़न:सलमान खान के भाई बोले- सालों तक शर्म की वजह से किसी को नहीं बताया
सलमान खान के छोटे भाई और एक्टर सोहेल खान ने हाल ही में बताया कि बचपन में उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ था, लेकिन उन्होंने कई सालों तक इस बारे में किसी से बात नहीं की थी। यह बात उन्होंने रियलिटी शो 'अलायंस' में कही। शो में सोहेल खान की टीम इस सप्ताह लीडरबोर्ड में टॉप पर रही। जीत के जश्न और हल्के-फुल्के माहौल के बीच उन्होंने दूसरे कंटेस्टेंट अर्सलान गोनी, रुही दोसानी और अली गोनी के साथ बातचीत में अपने बचपन का अनुभव शेयर किया। कई सालों तक किसी को नहीं बताया रैगिंग के खिलाफ बात करते हुए सोहेल ने कहा, 'जब मैं छोटा था तो किसी ने मेरा यौन उत्पीड़न किया था और मैंने इसे सालों तक अपने अंदर दबाए रखा।' बड़े होने के बाद उन्होंने अपने पिता को इसके बारे में बताया। सोहेल के मुताबिक, उनके पिता ने कहा था कि उन्होंने इतने साल तक यह बात अपने अंदर क्यों रखी। सोहेल ने कहा कि उस समय उन्हें इस घटना के बारे में बताने में शर्म महसूस होती थी, जबकि उनकी कोई गलती नहीं थी। परिवार को याद कर भावुक हुए सोहेल खान इसी एपिसोड में सोहेल खान अपने परिवार के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा कि वह उन्हें बहुत मिस करते हैं। शो के होस्ट कुणाल खेमू से बात करते हुए सोहेल ने बताया कि उन्होंने पहले भी कई रियलिटी शो होस्ट और जज किए हैं, लेकिन एक कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लेने के बाद उन्हें कंटेस्टेंट पर पड़ने वाले मेंटल और इमोशनल प्रेशर का एहसास हुआ। सोहेल ने कहा कि 'अलायंस' में हिस्सा लेने के बाद उन्हें ऐसी सीख मिली, जो वह अपने 55 साल के जीवन में पहले नहीं सीख पाए थे। शो में सीमा की वाइल्डकार्ड एंट्री शो में सोहेल खान के साथ उनकी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह भी हैं। सीमा ने शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली है। शो में सीमा की एंट्री के बाद दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। सीमा का स्वागत करते हुए सोहेल ने कहा था कि उन्होंने 25 साल इस खूबसूरत महिला के साथ बिताए हैं और अगर रिश्ते में कोई गलती हुई, तो उसकी जिम्मेदारी वह लेते हैं। यह खबर भी पढ़ें…. सोहेल खान बेटे का नाम 'राम खान' रखना चाहते थे:जन्म के बाद फिर क्यों बेटे का नाम 'निर्वाण' रखा गया? एक्टर ने सुनाया किस्सा एक्टर सोहेल खान ने हाल ही में बताया कि वह अपने बड़े बेटे का नाम 'राम खान' रखना चाहते थे, लेकिन बेटे के जन्म के बाद सीमा सजदेह ने उसका नाम 'निर्वाण' रख दिया था। उन्होंने यह बात रियलिटी शो 'अलायंस' में बातचीत के दौरान शेयर की। पूरी खबर यहां पढें…
कोहली ने विवियन रिचर्ड्स की बराबरी की:रोहित के साथ 8 हजार साझेदारी रन पूरे; श्रेयस के शॉट से सीगल पक्षी घायल
इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में भारत को 4 विकेट से हरा दिया। कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में कई रिकॉर्ड बने और दिलचस्प घटनाएं भी देखने को मिलीं। विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना 14वां 50+ स्कोर बनाकर वेस्टइंडीज के दिग्गज सर विवियन रिचर्ड्स की बराबरी कर ली। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 8 हजार साझेदारी रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर का एक शॉट मैदान पर बैठे सीगल पक्षी को लग गया, जिससे कुछ देर खेल भी रुका। IND Vs ENG मैच के टॉप रिकॉर्ड्स मोमेंट्स… 1. रोहित-कोहली ने पूरे किए 8 हजार साझेदारी रन रोहित शर्मा और विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 8,021 रन की साझेदारी पूरी करने वाली भारत की तीसरी सबसे सफल जोड़ी बन गई। कार्डिफ में दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। इस सूची में सचिन तेंदुलकर-सौरव गांगुली (12,400 रन) पहले और सचिन तेंदुलकर-राहुल द्रविड़ दूसरे स्थान पर हैं। 2. कोहली का इंग्लैंड के खिलाफ 14वां 50+ स्कोर विराट कोहली ने 65 रन की पारी के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ अपना 14वां 50+ स्कोर बनाया। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स की बराबरी कर ली। इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 15 बार 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम है। 3. बुमराह ने पहली गेंद पर डकेट को आउट किया जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड की पारी की पहली ही गेंद पर बेन डकेट को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए। 4. रुट ने कोहली को पीछे छोड़ा जो रूट ने नाबाद 99 रन की पारी खेली। इसके साथ ही वनडे में रन चेज के दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 91.59 हो गया। कम से कम 2 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों में अब उनसे आगे सिर्फ एमएस धोनी (102.71) हैं। विराट कोहली (89.07) तीसरे स्थान पर खिसक गए। रूट वनडे में 99 रन पर नाबाद रहने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज भी बने। मैच के टॉप मोमेंट्स... 1. श्रेयस के शॉट से सीगल पक्षी घायल हुआ भारत की पारी के 33वें ओवर में श्रेयस अय्यर का कवर ड्राइव मैदान पर बैठे एक सीगल पक्षी को लग गया। चोट लगने के बाद पक्षी मैदान पर ही बैठा रहा। इंग्लैंड के खिलाड़ी जैकब बेथेल ने उसे उठाकर बाउंड्री लाइन के बाहर मौजूद स्टाफ को सौंपा। 2. आर्चर और बरार में नोंक-झोक भारतीय पारी के 40वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने गुरनूर बरार पर लगातार बाउंसर फेंके। चौथी गेंद बरार के हाथ पर लगी और उनका बल्ला छूट गया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ देर बहस हुई, हालांकि अंपायर के दखल के बाद खेल फिर शुरू हो गया। 3. बुमराह ने एक ओवर में 18 रन बनाए भारतीय पारी के 43वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने बल्ले से शानदार खेल दिखाया। उन्होंने साकिब महमूद के ओवर में 3 चौके और 1 छक्का लगाया। इस ओवर से भारत को 18 रन मिले। 4. बरार की गेंद ब्रुक के हेलमेट पर लगी इंग्लैंड की पारी के 9वें ओवर में गुरनूर बरार की शॉर्ट गेंद हैरी ब्रूक के हेलमेट की ग्रिल पर लगी। इसके बाद खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा और फिजियो मैदान पर आए। ब्रूक का कनकशन टेस्ट किया गया, हालांकि वह बल्लेबाजी जारी रखने में सफल रहे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 























