NEET UG 2026 Result Out: 11.21 लाख छात्रों का मेडिकल कॉलेज का सपना हुआ पूरा, 138 को मिले 690+ अंक
NEET UG 2026 Result Out: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। देशभर में मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सों में प्रवेश के लिए आयोजित इस परीक्षा में 11.21 लाख उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट cnr.nic.in से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NTA ने रिजल्ट के साथ ऑल इंडिया रैंक, स्टेट टॉपर्स, कैटेगरी-वाइज मेरिट लिस्ट, कटऑफ और क्वालिफाइंग परसेंटाइल भी जारी कर दिए हैं। रिजल्ट समय पर जारी होने से अब मेडिकल एडमिशन और काउंसलिंग प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।
पंजाब और हरियाणा के छात्रों ने किया टॉप
इस वर्ष NEET UG 2026 में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों ने 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं।
टॉप स्कोरर्स के आंकड़े
- 19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक प्राप्त किए।
- 138 उम्मीदवारों ने 690 से अधिक अंक हासिल किए।
- 1,492 उम्मीदवारों को 650 या उससे ज्यादा अंक मिले।
- 10,160 उम्मीदवारों ने 600+ स्कोर किया।
- 90,780 उम्मीदवारों ने 500 से अधिक अंक हासिल किए।
NTA के अनुसार, 690 से अधिक अंक पाने वाले शीर्ष 138 उम्मीदवारों में से 93% से ज्यादा पहली बार परीक्षा देने वाले छात्र हैं।
उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा उम्मीदवार क्वालिफाई
देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है।
- उत्तर प्रदेश: 1.7 लाख से अधिक उम्मीदवार क्वालिफाई
- लक्षद्वीप: 43 उम्मीदवार क्वालिफाई
इसके अलावा 17 राज्यों के टॉपर्स ने 700 से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 26 राज्यों के टॉपर्स ने 690+ अंक हासिल किए।
लगभग 20 लाख उम्मीदवारों ने दी परीक्षा
NEET UG 2026 री-टेस्ट का आयोजन 21 जून को किया गया था। परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई।
मुख्य तथ्य:
- कुल परीक्षार्थी: लगभग 20 लाख
- परीक्षा भाषाएं: 13
- परीक्षा केंद्र: 5,440
- शहर: 551 भारतीय और 14 विदेशी
परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी, उर्दू समेत 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी।
महिलाओं का प्रदर्शन रहा बेहतर
NTA के अनुसार, क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। इस बार महिला उम्मीदवारों की सफलता दर पुरुष उम्मीदवारों से अधिक रही।
कैटेगरी-वाइज क्वालिफाई उम्मीदवार
| कैटेगरी | उम्मीदवार |
| जनरल | 2.91 लाख |
| OBC-NCL | 5.12 लाख |
| SC | 1.59 लाख |
| ST | 63,716 |
| Gen-EWS | 95,026 |
| PwBD | 3,666 |
| PwD | 303 |
फाइनल आंसर की के बाद घोषित हुआ रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने से एक दिन पहले NTA ने फाइनल आंसर की जारी की थी। एजेंसी ने फिजिक्स के दो प्रश्नों में बदलाव किया था। एक प्रश्न को हटाया गया, जबकि दूसरे प्रश्न के लिए दो उत्तरों को सही माना गया। इसके चलते मूल्यांकन नीति के अनुसार उम्मीदवारों को 8 बोनस अंक दिए गए।
NEET UG 2026 Counselling Process
रिजल्ट जारी होने के बाद अब MBBS, BDS, AYUSH और अन्य मेडिकल कोर्सों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
काउंसलिंग कैसे होगी?
- 15% ऑल इंडिया कोटा सीटों की काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) करेगी।
- 85% राज्य कोटा सीटों की काउंसलिंग संबंधित राज्य सरकारों की एजेंसियां आयोजित करेंगी।
- उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित अपडेट चेक करने की सलाह दी गई है।
स्कोरकार्ड डाउनलोड कैसे करें?
- NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- "NEET UG 2026 Result" लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सबमिट करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए PDF डाउनलोड कर लें।
Viral Video: गाय को बेटी मानकर दी अंतिम विदाई! | #viralvideo #cow #shorts
Viral Video: गाय को बेटी मानकर दी अंतिम विदाई! | #viralvideo #cow #shorts डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ news18 india live, hindi news live, bengal politics, maharashtra rain, sutlej controversy, ram mandir donation controversy, US Iran war, delhi monsoon, delhi rains, deepak nandal gangster, union cabinet meeting, supreme court on sambhal mathura kashi dispute, jagannath puri rath yatra
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18