VIDEO: 'मैं पान मसाला ऐड नहीं करूंगा' बोलकर फंसे सनी देओल, पुराना विज्ञापन हो रहा Viral; हुए ट्रोल
Sunny Deol Pan Masala Ad: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपने एक पुराने विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था कि वह कभी पान मसाला या ऐसे किसी ब्रैंड का प्रचार नहीं करेंगे, क्योंकि वह उन चीजों को प्रमोट नहीं करना चाहते जिन पर उन्हें खुद भरोसा नहीं है। लेकिन उनके इस बयान के बाद उनका एक पुराना विज्ञापन इंटरनेट पर फिर से सामने आ गया, जिसमें वह पान से जुड़े एक ब्रांड का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं।
सामने आया सनी देओल का पुराना ऐड
सनी देओल के बयान के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनका एक पुराना विज्ञापन वायरल होने लगा। इस विज्ञापन में वह अभिनेता रवि किशन और विजय राज के साथ दिखाई दे रहे हैं। विज्ञापन में सनी देओल दो महिलाओं के साथ अभिनेता रवि किशन की पान की दुकान पर पहुंचते हैं और बेहतरीन मीठा पान मांगते हैं। इसके बाद रवि किशन उन्हें एक पैकेट देते हैं, जिसे सनी देओल कैमरे के सामने दिखाते हुए नजर आते हैं।
Wahh re bhadwo @shubhankrmishra @iamsunnydeol https://t.co/LwnVrABBBC pic.twitter.com/hXTExlPQeD
— ???? ???? ???? ???? ???? (@SRks_Shubhh1) August 16, 2026
पुराने विज्ञापन के दोबारा सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके हालिया बयान और पुराने विज्ञापन के बीच अंतर को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए।
पान मसाला को लेकर Sunny Deol ने क्या कहा था?
हाल ही में शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर हुई बातचीत में सनी ने बताया कि उन्होंने उन उत्पादों के प्रचार के ऑफर ठुकरा दिए हैं जिन पर उन्हें विश्वास नहीं है, जिनमें पान मसाला के विज्ञापन भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, “मैं पान मसाला के विज्ञापन नहीं करता और कभी करूंगा भी नहीं। मैं इनमें से कुछ भी नहीं करूंगा। आते हैं लेकिन नहीं करूंगा। मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहता जिस पर मुझे विश्वास न हो। मैं इन सब चीजों को मानता नहीं हूं। मुझे नहीं लगता कि इनका प्रचार करना सही है।”
Sunny Deol Chose His Conscience Over Crores! ????????
— Rahul Gupta (@RahulGupta25376) August 16, 2026
Shubhankar Mishra asked #SunnyDeol on his podcast why he never endorses tobacco products, while stars like #ShahRukhKhan , Ajay Devgn, #AkshayKumar and Amitabh Bachchan have done such ads.
Sunny’s answer says it all: “My… pic.twitter.com/Tqf93GzhlH
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे
पुराने वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने पॉडकास्ट होस्ट को पुराने विज्ञापनों की जानकारी न रखने के लिए ट्रोल किया, जबकि कुछ ने सनी देओल के बयान और पुराने विज्ञापन को लेकर चुटकी ली।
3 rupees matlab at least 20 saal purana hoga ????
— Dopamine (@kya_ukhaad_lega) August 16, 2026
Promoting cancer, classism and patriarchy in single video.
— Pranjal (@Pranjal18648314) August 16, 2026
are BC, baki sb to elaichi bech rahe hain ye to sidha Pan masala bech diya ????????
— जेंटल मैन ???? (@gentleman07_) August 16, 2026
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को नोटिस का मामला
यह पूरा विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कथित तौर पर पान मसाला ब्रांड के अप्रत्यक्ष प्रचार को लेकर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस भेजे हैं।
इन सितारों के इलायची ब्रांड के विज्ञापनों को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर बहस होती रही है। ऐसे में सनी देओल का बयान सामने आने के बाद पुराने विज्ञापन के वायरल होने से चर्चा और तेज हो गई।
धरती पर स्वर्ग जैसा एहसास, सहारनपुर के नजदीक बसी है मसूरी जैसी खूबसूरत वादियां, जानिए इसका लोकेशन
Saharanpur News: सहारनपुर अपने आसपास की खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है, यहां पर आपको धरातल से लेकर पहाड़ों की खूबसूरती एक अलग ही अंदाज में देखने को मिलती है. लेकिन जिस स्थान की आज हम बात करने जा रहे हैं, वह महज सहारनपुर से एक घंटे की दूरी पर है जहां की खूबसूरती मसूरी की वादियों को भी पीछे छोड़ती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18









