टेक महिंद्रा का मुनाफा 28% बढ़कर ₹1,465 करोड़:पहली तिमाही में रेवेन्यू 17.6% बढ़ा, कंपनी की टोटल इनकम ₹15,605 करोड़ रही
टेक महिंद्रा का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार (YoY) 28% बढ़कर ₹1,465 करोड़ हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही (Q1FY26) में कंपनी को ₹1,140 करोड़ का मुनाफा हुआ था। आज (16 जुलाई) को कंपनी ने पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी किए हैं। नतीजों के पहले टेक महिंद्रा का शेयर 1.13% बढ़कर 1,515 रुपए पर बंद हुआ। बीते एक साल में शेयर 6% गिरा है। कंपनी का मार्केट कैप 1.48 लाख करोड़ रुपए है। रेवेन्यू 17.67% बढ़कर ₹15,711 करोड़ रहा टेक महिंद्रा के ऑपरेशन से रेवेन्यू में सालाना आधार पर 17.67% की बढ़ोतरी हुई है। FY27 की पहली तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹15,711 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही यानी FY26 की पहली तिमाही में रेवेन्यू ₹13,351 करोड़ रहा था। पहली तिमाही में कंपनी की टोटल इनकम सालाना आधार (YoY) पर 15% बढ़कर 15,605 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 13,569 करोड़ रुपए थी। कॉन्सोलिडेटेड यानी पूरी कंपनी की रिपोर्ट कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कॉन्सोलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कॉन्सोलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है। ये खबर भी पढ़ें… विप्रो को पहली तिमाही में ₹3,352 करोड़ का मुनाफा: रेवेन्यू 10% बढ़ा, कंपनी ने ₹2 डिविडेंड का ऐलान किया; एट्रिशन रेट 13.9% रहा आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का पहली तिमाही में कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 0.6% बढ़कर 3,352 करोड़ रुपए रहा। पूरी खबर पढ़ें…
पुरी रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब… भीड़ में दम घुटने से कई भक्त हुए बेहोश… स्ट्रेचर पर बचाई गई जान…
पुरी: ओडिशा के पवित्र शहर पुरी में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शुरू हुई। हालांकि, ‘बड़दंडा’ (ग्रैंड रोड) पर उमड़े लाखों भक्तों के जनसैलाब ने इस आयोजन को चुनौतीपूर्ण भी बना दिया। सिंहद्वार के पास भीड़ इतनी बढ़ गई कि कई श्रद्धालुओं को सांस लेने …
The post पुरी रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब… भीड़ में दम घुटने से कई भक्त हुए बेहोश… स्ट्रेचर पर बचाई गई जान… appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Bharat Samachar





















