Responsive Scrollable Menu

India vs England: केएल राहुल को एक ही मैच के बाद टीम से बाहर क्यों किया गया?

India vs England, 2nd ODI: कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम में एक बड़ा बदलाव किया. केएल राहुल बाहर हो गए और ईशान किशन को उनकी जगह मौका मिला है.

Continue reading on the app

मौलाना का विवादित बयान- श्रीकृष्ण 5 बार नमाज पढ़ते थे:लखनऊ में प्रदर्शन, संत ने कहा- मौलाना की जीभ काटने वाले को 10 लाख इनाम देंगे

यूपी में इटावा के रहने वाले मौलाना जर्जिस अंसारी ने भगवान श्रीकृष्ण पर विवादित बयान दिया है। मौलाना ने कहा, भगवान श्रीकृष्ण धर्म से मुस्लिम थे और दिन में 5 बार नमाज पढ़ा करते थे। अगर योगी राम के बड़े भक्त बनते हैं, अगर वे हमारी किताब पढ़ लें तो इस्लाम से मोहब्बत करने लगेंगे। मौलाना के बयान वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर आने के बाद हिंदू संगठनों ने गहरी नाराजगी जताई। लखनऊ में हिंदू महासभा ने मौलाना की तस्वीरों को पैरों से रौंदकर प्रदर्शन किया। हजरतगंज कोतवाली में FIR के लिए शिकायत दी है। अयोध्या के संत विष्णु दास ने मौलाना के बयान की निंदा करते हुए कहा- जो कोई मौलाना जर्जिस अंसारी की जीभ काटकर लाएगा, उसे वह 10 लाख रुपये का नकद इनाम देंगे। मौलाना का यह बयान 23 जून का बताया जा रहा है, जो उन्होंने झारखंड में देवघर जिले के लकरबंधा मैदान में आयोजित जलसे में दिया था। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… पहले मौलाना का बयान, हूबहू पढ़िए… मौलाना जर्जिस अंसारी ने कहा- ‘हमारे भाई अगर बुरा ना मानें, तो कृष्ण जी भी पांचों वक्त की नमाज पढ़ा करते थे। यकीन ना आए तो श्रीमद्भागवत गीता का छठा अध्याय का दसवां मंत्र देख लीजिए।’ योगी युञ्जीत सततमात्मानं रहसि स्थितः । एकाकी यतचित्तात्मा निराशीरपरिग्रहः ॥ मौलाना ने दावा किया- 'श्लोक में कृष्ण जी अर्जुन से कह रहे हैं कि हे अर्जुन! ईश्वर की जब पूजा करो तो पूरे शरीर का योग करो। योगी, यूपी वाला नहीं। योगी युञ्जीत सततमात्मानं, पूरे शरीर का योग करो। यानी पूजा सिर्फ खड़े होकर नहीं, पूरे शरीर के साथ होनी चाहिए और पूरे शरीर का योग होना चाहिए। आज हिंदू धर्म में चले जाइए, सिर्फ ऐसे हाथ उठाएंगे, 'ओम नमः शिवाय', बस हो गई पूजा। ये हिंदू-मुस्लिम अगर ये अपनी किताबें पढ़ लें, योगी जी बड़े भक्त बनते हैं राम के... अगर अपनी किताबें पढ़ लें, अपनी किताबें, तो यकीन मानिए इस्लाम से मोहब्बत करने लगेंगे। क्योंकि इस्लाम ये मुसलमानों का धर्म है ही नहीं सिर्फ, ये उनका भी धर्म है। इसी दीन और इसी धर्म को रामचंद्र जी ने भी पेश किया है, कृष्ण जी ने भी पेश किया है। ये सिर्फ मुसलमानों का नहीं है।' आगे बढ़ने से पहले भास्कर पोल में हिस्सा लेकर राय दें- मौलाना ने श्लोक की गलत व्याख्या की मौलाना जर्जिस अंसारी ने अपने बयान में श्रीमद्भगवद्गीता के इस श्लोक की गलत व्याख्या की है और अपने हिसाब से उसे लोगों को समझाया। श्लोक में कहीं भी नमाज या इस्लाम का जिक्र नहीं है। दरअसल, यह भगवद्गीता के अध्याय 6 का 10वां श्लोक है। इस श्लोक का वास्तविक अर्थ है- एक योगी का धर्म है कि वह निरंतर अपने मन, शरीर और आत्मा को परमात्मा में लगाए। एकांत जगह पर और खुद को अकेला करे और अपने मन और इंद्रियों को वश में रखते हुए, सभी प्रकार की इच्छाओं और मोह से मुक्त हो जाए।' लखनऊ में मौलाना के खिलाफ प्रदर्शन हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी के साथ लोगों ने लखनऊ में मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभी हजरतगंज कोतवाली पहुंचे और मौलाना के खिलाफ शिकायत दी। शिशिर ने कहा- मौलाना जर्जिस ने भगवान कृष्ण को कट्टर मुसलमान, पांच वक्त का नमाजी बताया। इससे सनातन का घोर अपमान हुआ है। हम मुकदमा दर्ज कराने हजरतगंज कोतवाली आए हैं। अगर ये कार्रवाई नहीं होती है, तो हम कल सीएम आवास कूच करेंगे। अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो हम अखिलेश यादव के आवास कूच करेंगे। सनातन का अपमान पर अगर दोनों चुप रहेंगे, तो सनातन के लिए, भगवान कृष्ण के लिए, भगवान राम के लिए कौन लड़ेगा? शिशिर ने कहा- अखिलेश से मेरा निवेदन है, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर आप बहुत बोले। कम से कम अपने पूर्वज, जिनके आप वंशज हो, उन प्रभु कृष्ण जी के ऊपर दो शब्द बोल दीजिए, एक FIR करा दीजिए, कुछ मुंह खोल दीजिए, क्योंकि जाना वहीं है और आप इटावा के हो, मौलाना जर्जिस भी इटावा का है। अब बात सियासत की… कांग्रेस ने कहा- चुनाव आ रहा है, भाजपा माहौल खराब करवाएगी मौलाना के गाल कई बार लाल हुए, शर्म नहीं आती: विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा- ये कोई नया नहीं है। इसके पहले भी अरशद मदनी ने शायद दिल्ली की एक सभा में भगवान शंकर के बारे में बातें कहीं थी और ये मौलाना जर्जिस जैसे लोग के गाल कई बार लाल हो चुके हैं, लेकिन शर्म नहीं आती। लगता है इनका कुछ और इंतजाम करना पड़ेगा। अगर इनके किसी के बारे में कोई कुछ कह दे, तो सिर तन से जुदा की गैंग खड़ी हो जाती है और हमारे आराध्य देवों के बारे में इस तरह की बेहुधा टिप्पणियां करोगे, ये अस्वीकार्य है, इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। मूखों की बात पर ध्यान नहीं देना चाहिए: कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, मूर्खों की बात पर कोई भी टीका-टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। अब जैसे-जैसे चुनाव आते जाएंगे, भारतीय जनता पार्टी के समर्थक चाहे वो पोंगा पंडित हों और वो चाहे इस तरीके के कट्टरपंथी मौलाना हों, इस तरीके की बात करके माहौल को विषाक्त करने की कोशिश करेंगे। ऐसे लोगों के ऊपर तो कठोरता से कार्रवाई होनी चाहिए। मौलाना अपनी वाहवाही के लिए ज्यादा बोल गए: अयोध्या में धर्मदास महाराज ने कहा, मौलाना को ज्ञान नहीं है। मौलाना केवल अपनी वाहवाही करने में ज्यादा बात बोल गए। पांच हजार वर्ष पहले की बात है। ये लोग 13-14 सौ वर्ष के इतिहास के मुसलमान हैं। इनका इतिहास बहुत कम है। वो लोग पहले के थे उस समय न मुस्लिम धर्म, न बौद्ध धर्म, न ईसाई धर्म, न कोई धर्म था, खाली एक सनातन धर्म था। अब इन लोगों की बात छोड़िए। यही जो कह रहे हैं मौलाना साहब, इनके बात का कोई महत्व नहीं है। अयोध्या के संत विष्णु दास ने कहा, एक मौलाना ने दावा किया है कि भगवान कृष्ण मुसलमान थे और नमाज पढ़ते थे। जो कोई भी उनकी जीभ काटेगा, उसे 10 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। मौलाना ने भगवान कृष्ण के भक्तों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उसे संस्कृत का एक शब्द भी नहीं आता और वह भगवद गीता के श्लोकों का गलत अर्थ निकाल रहा है। उन्होंने कहा, इस मौलाना के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। अखिलेश यादव यदुवंशी बनते हैं, लेकिन उस मौलाना के बयान के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोल सकते। ऐसे मौलानाओं के खिलाफ अखिलेश यादव क्यों नहीं बोलते? मौलाना के इस बयान से करोड़ों कृष्ण भक्त और हम साधु-संत दुखी हैं। मौलाना की पिटाई होनी चाहिए: महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) की नेता किशोरी पेडनेकर ने कहा, सबसे पहले तो मौलाना की पिटाई होनी चाहिए, बुरी तरह पिटाई होनी चाहिए। वह लगातार गैर-जिम्मेदाराना बयान देते रहते हैं। जब ​​भी कोई मुद्दा शांत होता है, वे दूसरा मुद्दा उठा देते हैं। वे बिना किसी आधार के ऐसी बातें कहते रहते हैं। *********************** यह खबर भी पढ़िए:- बेटे ने पिता की 6 गोलियां मारकर हत्या की:150 करोड़ की प्रॉपर्टी चाहता था, मां लाश देख चीखी, कहा- तूने घर उजाड़ दिया गाजियाबाद में 150 करोड़ की प्रॉपर्टी के विवाद में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात 12 बजे बेटे ने पिस्टल से पिता के चेहरे, सीने और पेट में 6 गोलियां मारीं। बेटा शराब पीकर घर आया था। पिता ने उसे डांट दिया। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। पति का शव देखकर मां चीख पड़ी। बेटे से कहा- तूने पूरा घर उजाड़ दिया। वहीं, गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बेटा भाग चुका था। आरोपी बेटा निखिल (32) प्रॉपर्टी अपने नाम कराने के लिए पिता हरिओम चौधरी (52) पर दबाव बना रहा था। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

संजू सैमसन के चेन्नई सुपरकिंग्स में जाने की असली कहानी, धोनी-गायकवाड़ का क्या था रोल?

Sanju Samson IPL 2026: भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया कि राजस्थान रॉयल्स से एक दशक से ज्यादा समय तक जुड़े रहने के बाद इस आईपीएल फ्रैंचाइजी को छोड़ना उनके करियर के सबसे मुश्किल फैसलों में से एक था. सीएसके के लिए संजू ने आईपीएल 2026 में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया. Thu, 16 Jul 2026 18:04:01 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Update: ईरान-अमेरिका महायुद्ध लाइव| Trump | Khamenei | Netanyahu | IRGC | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-16T12:39:36+00:00

Goonj | Arpita Aarya: परिसीमन पर Harshwardhan Tripathi का Formula| Women's Quota | Delimitation Bill #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-16T12:42:16+00:00

viral video | भालू बना 'चोर', खिलाड़ियों के उड़ गए होश! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-16T12:45:26+00:00

Canada में धू-धू कर जल रहे जंगल | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-16T12:41:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers