सनस्क्रीन खरीदना ही काफी नहीं, इसे स्टोर करने और एक्सपायरी पहचानने का सही तरीका भी जान लें
Sunscreen Signs: सनस्क्रीन की एक्सपायरी डेट के साथ उसके रंग, गंध, टेक्सचर और लेयरिंग पर भी नजर रखें. इनमें बदलाव दिखे तो उसका इस्तेमाल बंद कर दें. सही तरीके से स्टोर की गई और अच्छी स्थिति वाली सनस्क्रीन ही त्वचा को प्रभावी सुरक्षा दे सकती है.
घाव को जड़ से खत्म करने के लिए रामबाण है कोचिला
समस्तीपुर के ग्रामीण इलाकों में आज भी लोग छोटी-मोटी बीमारियों और घाव के इलाज के लिए पारंपरिक घरेलू नुस्खों पर काफी भरोसा करते हैं. आधुनिक चिकित्सा के इस दौर में भी गांवों के बुजुर्ग पुराने देसी उपचार को बेहद कारगर मानते हैं. इन्हीं पारंपरिक तरीकों में एक नाम कोचिला का आता है. इसे लोग घरेलू औषधि के रूप में इस्तेमाल करते हैं. स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार, कोचिला को आग में अच्छी तरह पकाकर और नारियल तेल में मिलाकर घाव पर लगाने से पुराने जख्म भी ठीक हो जाते हैं. ग्रामीण इस पौधे को बेचने के बजाय अपने इस्तेमाल के लिए संभाल कर रखते हैं. कुछ लोग कुत्ता काटने पर भी इसके बीजों को पानी में भिगोकर पीने जैसी पुरानी परंपराओं का दावा करते हैं. हालांकि प्राकृतिक उपचारों को सुरक्षित मानने के साथ ही ग्रामीण खुद भी यह स्वीकार करते हैं कि गंभीर स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है. वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञ हमेशा कुत्ता काटने या किसी गंभीर बीमारी में तुरंत अस्पताल जाकर उचित चिकित्सकीय इलाज कराने की सख्त सलाह देते हैं.






















