Responsive Scrollable Menu

West Bengal में कम दबाव Jharkhand खिसका, पुरुलिया समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार को झारखंड की ओर बढ़ गया, जिससे कोलकाता और आस-पास के इलाकों में मौसम बेहतर होने की उम्मीद जगी है। एक दिन पहले शहर में लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि झारखंड की ओर बढ़ रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिमी जिलों- पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर में बुधवार सुबह तक भारी बारिश होने के आसार हैं।

उसने अनुमान व्यक्त किया कि दक्षिण बंगाल के जिलों में एक या दो स्थानों पर बिजली चमकने तथा तेज आंधी के साथ वर्षा होने की संभावना है। सोमवार को कोलकाता और उससे सटे सॉल्ट लेक में भारी बारिश होने से कई मुख्य सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात जाम की समस्या हुई। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटों में 157 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई, जो राज्य में सबसे ज्यादा वर्षा थी।

इसी दौरान कोलकाता में 59.8 मिमी और सॉल्ट लेक में 75.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। सूरी में 114 मिमी, मेदिनीपुर में 109.6 मिमी, कलाईकुंडा में 94 मिमी, डायमंड हार्बर में 84 मिमी, श्रीनिकेतन में 72 मिमी और झाड़ग्राम में 74.4 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून के प्रभाव से दार्जिलिंग, कलिमपोंग, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जैसे उप-हिमालयी जिलों में 21 अगस्त की सुबह तक भारी बारिश होगी।

Continue reading on the app

BJP ने UP, Punjab और गुजरात के लिए नए प्रभारी नियुक्त किए, विनोद तावड़े को यूपी की कमान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को राज्यसभा सदस्य विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश में पार्टी मामलों का प्रभारी नियुक्त किया और नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी बनाया। पार्टी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य सतीश पूनिया को पंजाब में पार्टी मामलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। नवीन ने राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ को गुजरात में पार्टी मामलों का प्रभारी बनाया है।

भाजपा ने एक परिपत्र में कहा, ‘‘ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। अन्य राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति उचित समय पर की जाएगी। तब तक वर्तमान प्रभारी व्यवस्था जारी रहेगी।’’ पार्टी सूत्रों के अनुसार, ये नियुक्तियां अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए की गई हैं।

पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष की शुरुआत में प्रस्तावित हैं, जबकि गुजरात में चुनाव 2027 के उत्तरार्ध में हो सकते हैं। यह घटनाक्रम भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा पार्टी की राष्ट्रीय टीम में व्यापक बदलाव किए जाने के एक दिन बाद सामने आया है। नयी टीम में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है।

इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व पदाधिकारी राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। नयी टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की संख्या 11 से बढ़ाकर 13 कर दी गई है, जिनमें से नौ नए चेहरे हैं। राष्ट्रीय महासचिवों की कुल संख्या भी बढ़ाकर आठ कर दी गयी है।

पिछली टीम के सात राष्ट्रीय महासचिव थे। भाजपा की नयी टीम में 16 राष्ट्रीय सचिव हैं, जबकि पिछली टीम में 11 राष्ट्रीय सचिव थे। विनोद तावड़े और सुनील बंसल भाजपा की नयी टीम में बरकरार रखे गए केवल दो राष्ट्रीय महासचिव हैं।

भाजपा की राजस्थान इकाई के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को आठ राष्ट्रीय महासचिवों वाली नयी टीम में शामिल किए गए नए चेहरों में जगह मिली है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, तावड़े और बंसल दोनों को संगठन के क्षेत्र में उनके प्रभावशाली काम के लिए सराहते हुए ये पद दिए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में बंसल के योगदान को विशेष रूप से ध्यान में रखा।

भाजपा के राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ को राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह की जगह पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का प्रभारी बनाया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

131 गेंदों के बाद टीम इंडिया के जख्मों पर लगा मरहम, रवींद्र जडेजा ने अपनी गलती सुधारी

रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका के कप्तान को आउट किया. उन्होंने इस विकेट को लेने के बाद जमकर जश्न मनाया और इसकी वजह थी उनकी नो बॉल Wed, 19 Aug 2026 12:20:55 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | AAP Leader Satyendar Jain Arrested | कोर्ट ने क्या कुछ कहा? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T07:15:17+00:00

Ranchi में परीक्षाओं की नियुक्तियां रद्द होने के बाद निराशा का माहौल | #Ranchi #Jharkhand #Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T07:15:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers