Responsive Scrollable Menu

बेंगलुरु में शादी से इनकार पर लॉ स्टूडेंट की हत्या:लड़का पहले से शादीशुदा था, नाराज भाई ने सीने और पीठ पर चाकू मारा

बेंगलुरु में शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद एक लॉ छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, बेंगलुरु के कोडीहल्ली में रहने वाली अमृता पर 13 जुलाई की शाम 4:30 बजे सूर्या नाम के शख्स ने चाकू से हमला कर दिया था, जिसके बाद मंगलवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दरअसल, अमृता ने सूर्या के भाई धनुष की शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। पहले दोनों की शादी तय हुई थी, लेकिन जब अमृता को पता चला कि धनुष की पहले भी शादी हो चुकी है, तो वह नाराज हो गई। घटना के बाद जेबी नगर पुलिस ने धनुष और सूर्या दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता अमृता, धनुष और सूर्या एक ही इलाके के रहने वाले थे। दोनों परिवार धार्मिक आयोजनों के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। इसी दौरान अमृता और धनुष के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। पुलिस के मुताबिक, बाद में अमृता को पता चला कि धनुष पहले से शादीशुदा था, उसका तलाक हो चुका था और उसका एक बच्चा भी है। यह बात छिपाए जाने पर अमृता ने रिश्ता खत्म कर दिया और उससे दूरी बना ली। घर में घुसकर किया हमला पुलिस का कहना है कि सूर्या, अमृता के फैसले से नाराज था। उसने कथित तौर पर पहले ही धमकी दी थी कि वह अपने भाई का प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर अमृता को नहीं छोड़ेगा। 13 जुलाई को अमृता के घर पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान सूर्या ने कथित तौर पर चाकू से अमृता के सीने और पीठ पर कई वार किए और मौके से भागने की कोशिश की। हालांकि, स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। घायल अमृता को उनके परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उनका 48 घंटे से अधिक समय तक इलाज चला। मंगलवार शाम उनकी मौत हो गई। ------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… सिया ने केतन मर्डर से पहले राजा रघुवंशी केस पढ़ा:मोबाइल हिस्ट्री से पता चला; यह भी जाना- क्या कस्टडी में महिला से मारपीट होती है पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल ने वारदात से पहले इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की जानकारी जुटाई थी। पुलिस के मुताबिक सिया ने इंटरनेट पर यह भी सर्च किया था कि क्या पुलिस कस्टडी में महिलाओं के साथ मारपीट होती है। यह पूरी जानकारी सिया के दोनों मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से मिली। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

उज्जैन में निकल रही भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:जापानी धागों और मोतियों से बनी ढाई लाख की पोशाक आकर्षण का केंद्र

देश के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा निकाली जा रही है। उज्जैन, हरदा, महेश्वर (खरगोन) और बेगमगंज (रायसेन) में इसकी शुरुआत हो गई। यहां ढोल-नगाड़ों, भजनों और पुष्प वर्षा के बीच महाप्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ भक्तों का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले। देखिए अलग-अलग शहरों से रथ यात्रा की तस्वीरें… उज्जैन में दो रथयात्राए निकलेंगी उज्जैन में दो रथ यात्राएं निकाली जा रही है। पहली रथ यात्रा इस्कॉन मंदिर से इंदिरा नगर चौराहे की तरफ जा रही है और दूसरी कार्तिक चौक स्थित भगवान जगदीश मंदिर से निकाली जा रही है। भगवान के लिए बंगाल के कारीगरों ने जापान से मंगाए गए धागों और मोतियों से करीब ढाई लाख रुपए की लागत से विशेष पोशाक तैयार की है। यात्रा के लिए तीन विशेष रथ भी तैयार किए गए हैं। लाइव ब्लॉग के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए यहां से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

रिद्धिमा विमेंस प्रो गोल्फ टूर के 10वें लेग में दो शॉट से आगे

कोलार (कर्नाटक), 16 जुलाई (आईएएनएस)। विमेंस प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) में गुरुवार को 10वें लेग के दो राउंड के बाद, रिद्धिमा दिलावरी ने डबल-बोगी से उबरते हुए अपनी बढ़त को दो शॉट तक पहुंचा दिया है। Thu, 16 Jul 2026 18:09:03 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Update: ईरान-अमेरिका महायुद्ध लाइव| Trump | Khamenei | Netanyahu | IRGC | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-16T12:39:36+00:00

Gurugram में रंगदारी गैंग की एंट्री! CCTV VIRAL | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-16T12:42:48+00:00

Goonj | Arpita Aarya: परिसीमन पर Harshwardhan Tripathi का Formula| Women's Quota | Delimitation Bill #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-16T12:42:16+00:00

Canada में धू-धू कर जल रहे जंगल | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-16T12:41:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers