Responsive Scrollable Menu

पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, 3 की मौत, 1 की हालत गंभीर, नागलवाड़ी से लौट रहे थे खंडवा

खंडवा के हरसूद थाना क्षेत्र में आशापुर चौकी क्षेत्र में जोगीबेड़ा के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। दरअसल यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 1 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायलों में से 2 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक की हालत नाजुक है।

इस हादसे में हुई टक्कर के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। ये बताया जा रहा है कि ये लोग नागलवाड़ी दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन करने के बाद वापस हरसूद लौट रहे थे। तभी जोगीबेड़ा के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना जैसे ही आसपास मौजूद लोगों ने डायल 112 को दी तुरंत ही आशापुर चौकी से हेड कांस्टेबल लोकेश हिरवे और डायल 112 के पायलट दीपेश यादव मौके पर पहुंचे। हरसूद थाने से हेड कांस्टेबल हरिप्रसाद और पायलट सैयद अली भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों और डायल 112 की टीम ने घायलों को कार से निकाल कर हरसूद अस्पताल पहुंचाया।

3 की मौत एक गंभीर

जैसे ही इन घायलों का अस्पताल पहुंचाया गया डॉक्टर ने हरसूद के रहने वाले विष्णु उर्फ भूरा को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक वह हरसूद के फील गुड चौराहा पर चाय की दुकान चलाते थे। वहीं कर सवार रितेश, रोहित और सूरज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। इनमें से दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इन सभी को सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई थी।

आज के बाद आशापुर चौकी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। कार कैसे अनियंत्रित हुई और पेड़ से टकरा गई इसकी जांच की जा रही है। मामला विवेचना में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Continue reading on the app

भोपाल में Ola-Uber बंद, रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान, ऑटो वाले मांग रहे डेढ़ से दो गुना किराया

भोपाल में टैक्सी चालकों की हड़ताल का असर अब सीधे आम यात्रियों पर दिखाई देने लगा है। सोमवार रात 12 बजे से Ola, Uber समेत दूसरी ऑनलाइन कैब सेवाओं का संचालन बंद है।

सुबह भोपाल रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कई लोगों ने मोबाइल से बार-बार कैब बुक करने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी उपलब्ध नहीं हुई। सामान लेकर स्टेशन के बाहर इंतजार करते यात्रियों के सामने आखिरकार ऑटो ही विकल्प बचा।

भोपाल में Ola-Uber कैब बंद होने से रेलवे स्टेशन पर बढ़ी परेशानी

टैक्सी चालक संघ की हड़ताल का सबसे साफ असर मंगलवार सुबह भोपाल रेलवे स्टेशन पर दिखाई दिया। आम दिनों में ट्रेन से उतरने के बाद यात्री मोबाइल से ऑनलाइन कैब बुक कर लेते हैं और कुछ ही देर में वाहन स्टेशन के बाहर पहुंच जाता है। लेकिन हड़ताल के कारण स्थिति बदल गई। यात्रियों ने कई बार Ola-Uber और दूसरी कैब सेवाओं पर वाहन तलाशने की कोशिश की, लेकिन कैब उपलब्ध नहीं हुई।

ऑटो बना यात्रियों का सहारा

कैब सेवाएं बंद होने के बाद भोपाल रेलवे स्टेशन पर ऑटो यात्रियों का सबसे बड़ा सहारा बने। लेकिन कुछ यात्रियों ने ऑटो चालकों पर ज्यादा किराया मांगने का आरोप लगाया। यात्रियों का कहना है कि सामान्य दिनों में जिस दूरी के लिए एक तय किराया या ऐप आधारित किराया आसानी से मिल जाता है, उसके लिए अब कुछ ऑटो चालक ज्यादा पैसे मांग रहे हैं। कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि उनसे डेढ़ से दो गुना तक किराया मांगा गया।

हालांकि हर ऑटो चालक पर ज्यादा किराया लेने का आरोप नहीं लगाया जा सकता। लेकिन अगर हड़ताल के कारण कैब की उपलब्धता कम है और ऑटो की मांग अचानक बढ़ गई है, तो कुछ जगहों पर यात्रियों से अधिक किराया मांगने की शिकायतें सामने आ सकती हैं।

ओवरचार्जिंग पर RTO का रुख

भोपाल RTO जितेंद्र शर्मा ने कहा है कि कैब संगठन से जुड़े लोगों को बातचीत के लिए बुलाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी भी तरह की ओवरचार्जिंग की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे यात्रियों के लिए एक जरूरी बात सामने आती है। अगर कोई ऑटो या कैब चालक तय नियमों से ज्यादा किराया मांगता है, तो यात्री शिकायत कर सकते हैं।

19 अगस्त को टैक्सी चालकों का प्रदर्शन

हड़ताल के अगले चरण में संयुक्त मोर्चे की ओर से 19 अगस्त को भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। संगठन की ओर से मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर टैक्सी चालकों की मांगों के जल्द समाधान की मांग की जाएगी।

टैक्सी चालक संगठनों का कहना है कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार और एग्रीगेटर कंपनियों तक अपनी समस्याएं पहुंचाना है।

टैक्सी चालकों का कहना है कि मौजूदा किराए में वाहन चलाना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। पेट्रोल-डीजल या सीएनजी का खर्च, वाहन की किस्त, बीमा, सर्विसिंग और टायर जैसे खर्च बढ़ते जा रहे हैं, जबकि उनके अनुसार यात्रियों से मिलने वाला किराया उसी हिसाब से नहीं बढ़ा है।

किराया तय करना टैक्सी चालकों की सबसे बड़ी मांग

टैक्सी चालक संघ की सबसे बड़ी मांग सरकार की ओर से टैक्सी का उचित और स्थायी किराया तय करने की है। संगठन का कहना है कि अभी एग्रीगेटर कंपनियां अपनी व्यवस्था के अनुसार किराया तय करती हैं। इससे ड्राइवरों की कमाई में स्थिरता नहीं रहती।

संघ पहले ही 22 से 30 रुपये प्रति किलोमीटर किराया, इसके अलावा 1 से 2 रुपये प्रति मिनट टाइम चार्ज और बेस फेयर लागू करने की मांग कर चुका है। टैक्सी चालकों का कहना है कि अगर सरकार एक स्पष्ट किराया तय कर दे तो यात्रियों और ड्राइवर दोनों के लिए व्यवस्था ज्यादा साफ हो सकती है।

प्राइवेट नंबर की कार और बाइक से कैब चलाने पर भी रोक की मांग

टैक्सी चालक संगठन सिर्फ किराए को लेकर ही आंदोलन नहीं कर रहा है। संयुक्त मोर्चे ने एग्रीगेटर कंपनियों के जरिए चलाए जा रहे नॉन-कमर्शियल वाहनों को लेकर भी सवाल उठाया है। संगठन का कहना है कि प्राइवेट नंबर की कार, बाइक और ई-रिक्शा का व्यावसायिक इस्तेमाल कमर्शियल टैक्सी चलाने वाले ड्राइवरों के लिए नुकसानदायक है। उनका आरोप है कि जब प्राइवेट नंबर वाले वाहन भी ऑनलाइन बुकिंग लेकर यात्रियों को ले जाते हैं तो कमर्शियल टैक्सी ड्राइवरों को मिलने वाली सवारियां कम हो जाती हैं।

 

Continue reading on the app

  Sports

बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप: लक्ष्य कड़े मुकाबले में जीते, त्रीसा-गायत्री भी प्री क्वार्टर फाइनल में

स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने मंगलवार को नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया के कॉलिन्स वैलेंटाइन फिलिमोन को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया। त्रीसा और गायत्री ने भी अगले दौर में जगह बनाई। Tue, 18 Aug 2026 20:38:41 +0530

  Videos
See all

स्पीकर बॉक्स में छिपा था 6 किलो गांजा, 5 तस्कर गिरफ्तार #hyderabad #ganja #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T15:45:46+00:00

Rishikesh Weather: पहाड़ों में बारिश के कहर से बढ़ा Ganga River का जलस्तर | SHORTS #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T15:46:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers