Responsive Scrollable Menu

फिलीपींस के स्कूल में छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी:फिर खुदकुशी की; फायरिंग का वीडियो फेसबुक पर लाइव किया, 2 गार्ड की भी मौत

फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल में गोलीबारी हुई है। एक छात्र ने अपने ही स्कूल के एक दूसरे छात्र को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद भी जान दे दी। फायरिंग में दो सुरक्षा गार्डों की भी मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। घटना एटेनियो डी जाम्बोआंगा यूनिवर्सिटी के स्कूल कैंपस में हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्र ने हमले का कुछ हिस्सा फेसबुक पर लाइव भी दिखाया था। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया और छात्रों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया। पहले शिक्षक पर गोली चलाई, फिर छात्र को निशाना बनाया पुलिस के मुताबिक, आरोपी कक्षा 9 का छात्र मोहम्मद मैल जलानी था। वह दो पिस्तौल लेकर स्कूल पहुंचा था। जांच में पता चला है कि उसने सबसे पहले एक शिक्षक पर गोली चलाई, लेकिन गोली उन्हें नहीं लगी। इसके बाद उसने कक्षा 10 के एक छात्र को गोली मार दी। फिर वह स्कूल की ऊपरी मंजिल पर गया और वहां से कूदकर अपनी जान दे दी। फिलीपींस के गृह मामलों के मंत्री जॉनविक रेमुल्ला ने बताया कि आरोपी सीढ़ियां चढ़ते समय फेसबुक लाइव कर रहा था। घटना के बाद स्कूल ने सीनियर हाईस्कूल की कक्षाएं कुछ समय के लिए बंद कर दी हैं। स्कूल ने बताया कि छोटे बच्चों को सुरक्षित रखा गया है। सभी बच्चों की गिनती कर ली गई है और वे अपने शिक्षकों की निगरानी में हैं। पुलिस ने माता-पिता से घबराने के बजाय स्कूल की ओर से दी जा रही जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। प्रभावित लोगों को मिलेगी मानसिक मदद फिलीपींस के शिक्षा विभाग ने कहा है कि घटना से प्रभावित छात्रों, परिवारों और स्कूल कर्मचारियों को जरूरी मदद दी जाएगी। इसके लिए काउंसलिंग और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि लोग इस सदमे से बाहर निकल सकें। विभाग ने लोगों से यह भी कहा है कि बिना पुष्टि वाली खबरें, फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न करें। दो महीने में फायरिंग की दूसरी बड़ी घटना फिलीपींस में करीब दो महीने के भीतर स्कूल में गोलीबारी की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले जून में ताकलोबान शहर के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में 3 छात्रों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। ताजा घटना के बाद स्कूलों की सुरक्षा और छात्रों तक हथियार पहुंचने को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं।

Continue reading on the app

2 बड़े बॉलीवुड सुपरस्टार | 90s में हिला डाली दी थी खान्स की गद्दी | दोनों का जलवा आज भी है बॉक्स ऑफिस पर बरकरार

90 के दशक में जब खान तिकड़ी (शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान) बॉलीवुड में अपना दबदबा बना रही थी, तब दो ऐसे एक्टर सामने आए जिन्होंने अकेले ही खान्स की गद्दी हिला डाली. हम बात कर रहे हैं एक्शन और एक्टिंग के बेताज बादशाहों की- अजय देवगन और अक्षय कुमार. ये दोनों सुपरस्टार, जिन्होंने 90 के दशक में अपनी अग्रेसिव इमेज, किलर स्टंट और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, 35 साल बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाते हैं. तो आइए, इन दो लेजेंड्स के सफर और उनके बॉक्स ऑफिस राज की पूरी कहानी जानते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान को पीटना अब आसान है, पूर्व गोल-कीपर का बड़ा बयान, वर्ल्ड कप के मैच में फिर जीतेगा हिंदुस्तान

india vs pak hockey match: दो बार के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता श्रीजेश ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैचों में अब पहले जैसी धार नहीं रही, भारतीय टीम ने फिटनेस, ताकत, खेल जागरूकता और निर्णय लेने में महत्वपूर्ण प्रगति की है. श्रीजेश ने जियोस्टार को बताया, "पाकिस्तान के खिलाफ मैच अब उतने मुश्किल नहीं रहे जितने पहले हुआ करते थे. Tue, 18 Aug 2026 18:53:28 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | IMRAN KHAN पर PAKISTAN SUPREME COURT का बड़ा फैसला, BACKFOOT पर ASIM MUNIR! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T13:45:30+00:00

यूपी में हैट्रिक की तैयारी | CM Yogi | Satish Poonia| UP Assembly Election | Uttar Pradesh | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T13:45:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers