Gupt Navratri 2026: नौ दिनों में किस दिन किस महाविद्या की करें पूजा? जानें शक्तिशाली बीज मंत्र और उनका महत्व
Gupt Navratri 2026: आषाढ़ मास में साल की दूसरी गुप्त नवरात्रि के व्रत रखे जाते हैं. इस साल यह पर्व 15 जुलाई 2026 से शुरु हुआ है. इन गुप्त नवरात्रि की शास्त्रों में खास महिमा बताई गई है. गुप्त नवरात्रि में आदशक्ति मां दुर्गा के दस महाविद्या स्वरुपों की पूजा करने का विधान है. इन गुप्त देवियों की पूजा करने से साधक को शक्ति की प्राप्ति होती है और भय खत्म होता है. गुप्त नवरात्रि के व्रत रखने से जातक का आत्मविश्वास बढ़ता है और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है. इसलिए, गुप्त नवरात्रि में साधना करना बेहद उत्तम होता है. आज गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन है. इस दिन पर मां तारा देवी की पूजा की जाती है. दस महाविद्याओं की पूजा और उनके मंत्रों का जाप करने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है. गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन पर जानते हैं 10 देवियों के शक्तिशाली मंत्र और महत्व.
किस दिन किस महाविद्या की पूजा करें?
शास्त्रों के अनुसार, गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्या की पूजा शास्त्र विधि से करनी चाहिए. पहले दिन घट स्थापना करने के बाद दस महाविद्याओं की पूजा करें. आइए जानते हैं पहले दिन से नौवें दिन तक अलग-अलग दस महाविद्याओं की पूजा का विधान
पहले दिन- गुप्त नवरात्रि के प्रथम दिन पर दस महाविद्याओं की पहली शक्ति मां महाकाली की पूजा की जाती है. इनकी पूजा करने के बाद रुद्राक्ष की माला से इनके मंत्र का जाप करना शुभ होता है. इनका मंत्र है- ऊं क्रीं क्रीं क्रीं ह्रीं ह्रीं ह्रीं हूं हूं दक्षिण कालिके क्रीं क्रीं क्रीं ह्रीं ह्रीं ह्रीं हूं हूं स्वाहा. या ऊं ह्रीं श्रीं क्रीं परमेश्वरि कालिके स्वाहा.
ये भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra 2026: रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म? जानें इस अनुष्ठान की पौराणिक कथा
दूसरे दिन- आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन दूसरी शक्ति मां तारा की पूजा की जाता है. इनका स्वरुप मां काली की तरह ही होता है. इनके साथ ही गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन ही मां त्रिपुर सुंदरी की पूजा भी करते हैं. मां तारा का मंत्र है- ऐं ऊं ह्रीं क्रीं हूं फट्. वहीं, देवी त्रिपुर सुंदरी का मंत्र है- श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं सौः ऊं ह्रीं क्रीं कए इल ह्रीं सकल ह्रीं सौः ऐं क्लीं ह्रीं श्रीं नमः. दूसरे दिन मां तारा और मां त्रिपुर सुंदरी की पूजा के बाद इन मंत्रों का जाप जरूर करें.
तीसरे दिन- गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन दस महाविद्याओं की चौथी शक्ति स्वरूप मां भुवनेश्वरी की पूजा की जाती है. इनकी आराधना करने के बाद ऊं ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं सौः भुवनेश्वर्यै नमः या ह्रीं मंत्र का जाप करते हैं.
चौथा दिन- गुप्त नवरात्रि के चतुर्थ दिन पर दसों महाविद्याओं की पांचवी शक्ति मां छिन्नमस्ता देवी की पूजा की जाती है. इस देवी की पूजा करने से भक्त की सभी मनोकामना भी पूरी हो जाती है. मां छिन्नमस्ता का मंत्र है- श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं वज्रवैरोजनीयै हूं हूं फट् स्वाहा.
पांचवां दिन- आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्रि के पांचवें दिन दस महाविद्याओं की छठी देवी मां त्रिपुरभैरवी की पूजा करनी चाहिए. इनकी पूजा करने से सम्मोहन शक्ति की प्राप्ती होती है. मां त्रिपुरभैरवी का मंत्र है- ह सः हसकरी हसे.
छठा दिन- गुप्त नवरात्रि छठे दिन दस महाविद्याओं की सातवीं शक्ति माता धूमावती देवी की पूजा की जाती है. इनका स्वरुप विधवा स्त्री के रुप सा दिखता है. इसलिए, इनकी पूजा सुहागिन महिलाओं को नहीं करनी चाहिए. इनका स्वरुप जितना भयंकर है ये उतना ही उत्तम फल देती हैं. मां धूमावती का मंत्र है- धूं धूं धूमावती ठः ठः
सातवां दिन- गुप्त नवरात्रि के सातवां दिन दस महाविद्याओं की आठवीं शक्ति मां बगलामुखी का होता है. इनको ब्रह्मास्त्र विद्या भी कहते हैं. मां बगलामुखी की पूजा में पीले रंग का प्रयोग करना चाहिए. इन्हें पीतांबरा भी कहा जाता है. इस देवी की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलती है. मां बगलामुखी का मंत्र है- ऊं ह्रीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भ्य, जिव्हां कीलय, बुद्धिं विनाश्य ह्रीं ऊं स्वाहा.
आठवां दिन- गुप्त नवरात्रि के आठवें दिन पर दस महाविद्या की नौवीं शक्ति मां मातंगी की पूजा करते हैं. इनका एक नाम नीलसरस्वती भी होता है. इनकी पूजा करने से विद्या-बुद्धि का वरदान प्राप्त होता है. वाणी सिद्ध हो जाती है. मां मातंगी का मंत्र है- श्रीं ह्रीं क्लीं हूं मातंग्यै फट् स्वाहा.
नौवां दिन- गुप्त नवरात्रि के नौवें दिन दस महाविद्या की दसवीं शक्ति स्वरूपिणी देवी मां कमला की पूजा की जाती है. इन्हें महालक्ष्मी का स्वरूप भी कहा जाता है. इनकी पूजा करने से अष्ट सिद्धि और नवनिधि का वरदान प्राप्त होता है. जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है. मां कमला देवी का मंत्र है- ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः. इनके मंत्र का जाप कमलगट्टे की माला से करना बेहद शुभ होता है.
दस महाविद्याओं का महत्व क्या है?
देवी भागवत के मुताबिक, गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की शास्त्र विधि से पूजा करने से साधक को मंत्र सिद्धि प्राप्त होती है. गुप्त नवरात्रि के नौ दिन कलियुग में साधको के लिए वरदान के समान मानी जाती है. इसलिए, गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में श्रद्धा भक्ति के साथ दस महाविद्याओं की पूजा अवश्य करनी चाहिए. उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए. ध्यान रहे कि इन महादेवियों के मंत्र का उच्चारण किसी योग्य गुरु या आचार्य के सानिध्य में अवश्य करें. अशुद्ध मंत्र का उच्चारण करने से अशुभ फलों की प्राप्ति भी हो सकती है. गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Box Office Collection: 'धमाल 4' का जलवा बरकरार, 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' का बुरा हाल, जानें कलेक्शन
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त तीन बड़ी फिल्मों की कमाई सबसे ज्यादा चर्चा में है. 'धमाल 4', 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के बाद तीनों फिल्मों का प्रदर्शन अलग-अलग रहा. किसी ने दर्शकों का अच्छा साथ पाया, तो कोई उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतर सकी. ऐसे में आइए जानते हैं कि इन तीनों फिल्मों ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है और कमाई के मामले में कौन किस पर भारी पड़ा.
'धमाल 4' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
'धमाल 4' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस कॉमेडी फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले थे लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही हैं. फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी. इसके बाद दूसरी दिन 22.50 करोड़, तीसरे दिन यानी पहले संडे को इसने सबसे ज्यादा 28.50 करोड़ रुपये कमाए, फिर चौथे दिन 8.75 करोड़ और पांचवे दिन फिल्म ने 9.50 का कलेक्शन किया.
धमाल 4' का छठे दिन का कलेक्शन
वहीं, अब धमाल 4 के छठे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'धमाल 4' ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले बुधवार को 6.50 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इंद्र कुमार निर्देशित इस फिल्म का भारत में (Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4) कुल नेट कमाई अब 89.75 करोड़ रुपये हो गई है.
'धमाल 4' वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'अल्फा' और ‘वेलकम टू द जंगल’ के मुकाबले फिलहाल धमाल 4 अच्छी कमाई कर रही हैं. फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो, 'धमाल 4' ने ओवरसीज मार्केट में छठे दिन 1.25 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद इसका ओवरसीज में ग्रॉस कलेक्शन 17.25 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 124.36 करोड़ पहुंच गया.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक आउट, सर्जरी के बाद घर लौटे पवन कल्याण
अल्फा ने दूसरे बुधवार कितनी कमाई की?
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की स्पाई एक्शन फिल्म अल्फा (Alpha) का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था तो फैंस को इससे काफी उम्मीदें थी. लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. वहीं, अब इस फिल्म की कमाई लाखों में सिमट रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 60 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ अल्फा की 13 दिनों की कुल कमाई अब 55.80 करोड़ रुपये हो गई है.
‘वेलकम टू द जंगल’ ने 20 दिन कितने कमाए?
धमाल 4 और अल्फा के बीच 20 दिन पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. फिल्म ने अपना बजट निकाल लिए हैं और ये हिट साबित हुई है. हालांकि अब इसकी कमाई गिर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 50 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 20 दिनों की कुल कमाई अब 131.35 करोड़ रुपये हो चुकी है.
‘लेनिन’ का छठे दिन का कलेक्शन
वहीं, बता दें कि इस समय सिनेमाघरों में एक साउथ फिल्म भी धमाल मचा रही है, जिसका नाम लेनिन हैं. अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने 7.15 करोड़ से खाता खोला था. दूसरे दिन 8.65 करोड़ कमाए, तीसरे दिन 9.65 करोड़, चौथे दिन 3.60 करोड़ और 5वें दिन 3 करोड़ का कलेक्शन किया. अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘लेनिन’ ने छठे दिन यानी बुधवार को 2.15 करोड़ कमाए हैं और इसकी कुल नेट कमाई 34.20 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें- हजारों का टिकट खरीदकर भी असली 'The Odyssey' नहीं देख पाएंगे भारतीय, जानें क्या है इसकी वजह?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation