Responsive Scrollable Menu

Iran threatens to block more trade routes as US launches fresh strikes | BBC News

Iran has threatened to block further trading routes in the region, as the US launched a fresh wave of strikes on military targets. Iran's Revolutionary Guards said the Strait of Hormuz would remain shut until the US ended its "acts of aggression". They also threatened to close off other regional oil and gas export channels. The warning came as the US military's Central Command said it had carried out drone, air and navy strikes on Iran on Wednesday morning, following another seven-hour operation overnight. Fresh hostilities between the US and Iran in recent days have served to underscore the strategic importance of the Strait to the global economy. Subscribe here: http://bit.ly/1rbfUog For more news, analysis and features, visit: www.bbc.com/news #US #Iran #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

England Series के बाद Indian Team का साथ छोड़ेंगे Ryan Ten Doeschate, कम Travel और परिवार को देना चाहते हैं वक्त

भारतीय क्रिकेट टीम के सहयोगी दल में जल्द बदलाव देखने को मिल सकता है। मौजूद जानकारी के अनुसार सहायक कोच रयान टेन डोएशेटे ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के सामने टीम से अलग होने की इच्छा जताई है। हालांकि इस संबंध में अभी तक बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि यदि बोर्ड और मुख्य कोच गौतम गंभीर इसकी मंजूरी देते हैं तो इंग्लैंड के खिलाफ 19 जुलाई को होने वाले तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मुकाबले के बाद उनका भारतीय टीम के साथ सफर समाप्त हो सकता है।

बता दें कि रयान टेन डोएशेटे लगभग दो वर्ष पहले भारतीय टीम के सहयोगी दल से जुड़े थे। नीदरलैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे टेन डोएशेटे को गौतम गंभीर की सिफारिश पर टीम में शामिल किया गया था। रिपोर्टों के अनुसार उनका शुरुआती अनुबंध भी अब पूरा हो चुका है और इसी वजह से वह अपने भविष्य को लेकर नया फैसला लेना चाहते है।

गौरतलब है कि उनके इस फैसले के पीछे किसी तरह की असंतुष्टि या टीम के माहौल से जुड़ी कोई वजह नहीं बताई जा रही है। मौजूद जानकारी के अनुसार वह पूरी तरह निजी और पारिवारिक कारणों से यह कदम उठाना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि उनके तीन छोटे बेटे हैं और उनकी पत्नी भी नौकरी करती हैं। ऐसे में वह अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं। चूंकि भारतीय टीम के साथ काम करने के दौरान लगातार विदेश यात्राएं और लंबे दौरे करने पड़ते हैं, इसलिए वह अब ऐसी जिम्मेदारी तलाश रहे हैं जिसमें यात्रा कम हो और परिवार के साथ अधिक समय मिल सके।

रयान टेन डोएशेटे की विशेषज्ञता मुख्य रूप से क्षेत्ररक्षण प्रशिक्षण में मानी जाती है। हालांकि भारतीय टीम में पहले से टी. दिलीप क्षेत्ररक्षण कोच के रूप में कार्यरत हैं। ऐसे में उनके कार्यक्षेत्र को लेकर कई बार स्पष्टता नहीं रही। माना जा रहा है कि इसी कारण उनकी भूमिका अपेक्षाकृत सीमित भी रही है। इसके बावजूद टीम के भीतर उनका व्यवहार और खिलाड़ियों के साथ उनका तालमेल काफी अच्छा माना जाता है।

गौतम गंभीर और रयान टेन डोएशेटे के बीच पेशेवर और व्यक्तिगत संबंध भी काफी मजबूत बताए जाते हैं। गंभीर कई मौकों पर उनकी खुलकर प्रशंसा कर चुके हैं। यही कारण है कि अभी भी संभावना बनी हुई है कि मुख्य कोच उन्हें टीम में बनाए रखने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि इस बारे में अंतिम फैसला भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड और टीम प्रबंधन की सहमति के बाद ही लिया जाएगा।

मौजूद जानकारी के अनुसार फिलहाल भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है और एकदिवसीय श्रृंखला खेल रही है। ऐसे में टीम का पूरा ध्यान मौजूदा मुकाबलों पर है। इसलिए इस विषय पर आधिकारिक घोषणा श्रृंखला समाप्त होने के बाद ही होने की संभावना जताई जा रही है।

अब सभी की नजर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड और मुख्य कोच गौतम गंभीर के अगले फैसले पर टिकी हुई है। यदि रयान टेन डोएशेटे का अनुरोध स्वीकार किया जाता है तो भारतीय टीम के सहयोगी दल में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है, जबकि उनकी विदाई पूरी तरह आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण तरीके से होने की संभावना जताई जा रही हैं।
Wed, 15 Jul 2026 23:09:38 +0530

  Videos
See all

Crime Story Hindi: शादी के 30 दिन बाद मौत! आखिर किसने रची कत्ल की साजिश? Crime News | Viral News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-15T21:00:18+00:00

Aamir Khan Third Marriage Fatwa:आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना का बड़ा फतवा, बताई नाजायज! Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-15T21:00:01+00:00

UP Politics:"अखिलेश यादव कव्वाल बनेंगे" BJP नेता प्रकाश पाल के बयान पर मचा सियासी बवाल! Election2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-15T20:30:18+00:00

US attacks Iran for fifth day in a row as Iran says it could intensify its own attacks | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-15T20:30:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers