FIFA World Cup 2026 2nd Semi Final: मेसी की अर्जेंटीना या बेलिंगहैम का इंग्लैंड? आज तय होगा स्पेन का फाइनल प्रतिद्वंद्वी
FIFA World Cup 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में आज फुटबॉल जगत की दो दिग्गज टीमें इंग्लैंड और अर्जेंटीना आमने-सामने होंगी। अटलांटा में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इसी मैच से तय होगा कि फाइनल में स्पेन का सामना कौन करेगा। एक तरफ लियोनेल मेसी का अनुभव और अर्जेंटीना की परंपरा है, तो दूसरी ओर जूड बेलिंगहैम, हैरी केन और युवा इंग्लैंड की नई ताकत।
इस मुकाबले की सबसे बड़ी चर्चा लियोनेल मेसी को लेकर है। 21 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर और 200 से ज्यादा मैच खेलने के बावजूद मेसी पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे।
वहीं इंग्लैंड को जूड बेलिंगहैम और हैरी केन से बड़ी उम्मीदें हैं, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में लगातार मैच जिताऊ प्रदर्शन किया है। ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि विश्व फुटबॉल की दो पीढ़ियों और दो अलग-अलग शैलियों की टक्कर भी माना जा रहा है।
फ्लैश बैक फीफा वर्ल्ड कप
1998: Argentina ???? England#FIFAWorldCup pic.twitter.com/tf0iDXEuJ5
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 15, 2026
England's last #FIFAWorldCup Semi-final goal ???????????????????????????????? pic.twitter.com/5pCWC07zdN
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 15, 2026
21 साल बाद इंग्लैंड और अर्जेंटीना आमने-सामने
दोनों टीमें विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में 21 साल बाद आमने-सामने होंगी। फुटबॉल इतिहास की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक यह मुकाबला फाइनल के टिकट के लिए खेला जाएगा।
इंग्लैंड की उम्मीद
जूड बेलिंगहैम
- 6 गोल, 1 असिस्ट
- लगातार नॉकआउट मैचों में दो-दो गोल दागे
- रियल मैड्रिड स्टार शानदार फॉर्म में
हैरी केन पर भी नजर
- 6 गोल, 1 असिस्ट
- विश्व कप में इंग्लैंड के सबसे सफल स्ट्राइकर में से एक
- बड़े मैचों में गोल करने का अनुभव
43 साल पुरानी दुश्मनी
अर्जेंटीना के तुरुप के इक्के
लियोनेल मेसी
- 8 गोल, 2 असिस्ट
- पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलेंगे
- 200 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का अनुभव
लौटारो मार्टिनेज
- 2 गोल, 1 असिस्ट
- सुपर-सब के रूप में लगातार प्रभावी रहे
एलेक्सिस मैक एलिस्टर
- 1 गोल, 1 असिस्ट
- मिडफील्ड का सबसे अहम खिलाड़ी
- डिफेंस और अटैक के बीच मजबूत कड़ी
केविन पीटरसन की भविष्यवाणी
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने पहले सेमीफाइनल में स्पेन की फ्रांस पर 2-0 की जीत के बाद मजेदार भविष्यवाणी की। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि अर्जेंटीना वैसा ही खेल खेलेगा जैसा फ्रांस ने खेला।
पीटरसन की इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है। उन्होंने इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचने का समर्थन किया है।
बहरहाल, एक तरफ विश्व कप जीतने का सपना देख रहे मेसी हैं, दूसरी ओर इंग्लैंड की नई पीढ़ी को खिताब तक पहुंचाने का दबाव झेल रहे बेलिंगहैम और हैरी केन। अटलांटा में होने वाला यह मुकाबला सिर्फ फाइनल के टिकट की लड़ाई नहीं, बल्कि विश्व फुटबॉल की दो ताकतों के बीच प्रतिष्ठा की जंग भी है। अब पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि 19 जुलाई को स्पेन के सामने अर्जेंटीना उतरेगा या इंग्लैंड।
2030 फीफा वर्ल्ड कप कहां होगा? where is the next world cup 2030
2030 FIFA World Cup इतिहास का पहला ऐसा विश्व कप होगा जो तीन महाद्वीपों और छह देशों में खेला जाएगा। मुख्य मेजबानी स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को करेंगे, जबकि टूर्नामेंट के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उरुग्वे, अर्जेंटीना और पराग्वे में एक-एक उद्घाटन मैच आयोजित किया जाएगा।
T20 World Cup 2028: अब सेमीफाइनल से पहले होंगे दो 'एलिमिनेटर', सुपर-8 की जगह 'सुपर-10'; ICC ने बदला पूरा फॉर्मेट
T20 World cup 2028 format: आईसीसी ने मेंस टी20 विश्व कप 2028 के लिए टूर्नामेंट के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में अक्टूबर-नवंबर 2028 में होने वाले इस टूर्नामेंट में अब सेमीफाइनल से पहले दो नए 'एलिमिनेटर' खेले जाएंगे। ये मुकाबले क्वार्टरफाइनल की तरह होंगे, जिससे नॉकआउट स्टेज और भी रोमांचक बन जाएगा। हालांकि टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें और 55 मैच पहले की तरह ही रहेंगे। लेकिन ग्रुप स्टेज और सुपर राउंड के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया गया। आईसीसी ने यह फैसला एडिनबर्ग में हुई अपनी एनुअल जनरल मीटिंग के बाद लिया।
पहले राउंड का फॉर्मेट बदला
अब तक पहले स्टेज में 20 टीमों को 5-5 के चार ग्रुप में बांटा जाता था और कुल 40 मैच खेले जाते थे। नए फॉर्मेट में अब 5 ग्रुप होंगे और हर ग्रुप में 4 टीमें रहेंगी। इससे पहले राउंड के मैचों की संख्या 40 से घटकर 30 हो जाएगी। हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी। यानी कुल 10 टीमें दूसरे स्टेज में खेलेंगी।
सुपर-8 की जगह आएगा 'सुपर-10'
दूसरे चरण का नाम अब 'सुपर-10' होगा। इसमें 10 टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इस चरण में मैच की संख्या 12 से बढ़ाकर 20 कर दी गई, जिससे हर टीम को अधिक प्रतिस्पर्धी मुकाबले खेलने का मौका मिलेगा। दोनों ग्रुप की टॉप टीम सीधे सेमीफाइनल खेलेगी। बाकी दो स्थानों के लिए क्रॉस ओवर एलिमिनेटर होंगे। इसमें एक ग्रुप की दूसरे स्थान की टीम का सामना दूसरे ग्रुप की तीसरे पायदान पर रहने वाली टीम से होगा। दोनों एलिमिनेटर को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी और इसके बाद फाइनल खेला जाएगा।
टी20 विश्व कप के पुराने फॉर्मेट में ग्रुप स्टेज में 5-5 टीमों के 4 ग्रुप होते थे और 40 मैच खेले जाते थे। हर ग्रुप से चोटी की दो टीमें सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई करती थी। इसके बाद 4-4 टीमों के 2 ग्रुप बनते थे और 12 मुकाबले खेले जाते थे। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल खेलती थीं और जीतने वाली दो टीमें फाइनल का टिकट कटाती थीं।
बदलाव की वजह क्या है?
आईसीसी के अनुसार, 2026 टी20 विश्व कप में उभरती हुई टीमों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए यह बदलाव किया गया। नए फॉर्मेट से एसोसिएट और नई क्रिकेट टीमों को सुपर-10 स्टेज तक पहुंचने के ज्यादा मौके मिलेंगे। साथ ही दूसरे राउंड के आखिरी मुकाबले भी ज्यादा अहम होंगे और औपचारिक मैचों की संभावना कम होगी।
12 टीमों ने पहले ही बनाई जगह
अब तक 12 टीमें 2028 टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी। इनमें मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के अलावा भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और आयरलैंड शामिल हैं।
2028 T20 वर्ल्ड कप में बाकी बची 8 जगहों को 16 टीमों वाले ग्लोबल क्वालिफ़ायर टूर्नामेंट के ज़रिए भरा जाएगा। 2026 के टूर्नामेंट में खेलने वाली लेकिन सीधे क्वालिफ़ाई न कर पाने वाली 8 टीमें सीधे 16 टीमों वाले ग्लोबल क्वालिफ़ायर में पहुंचेंगी। ये टीमें हैं- कनाडा, इटली, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका।
रीजनल क्वालिफायर से आएंगी 8 टीमें
ग्लोबल क्वालिफायर में बची हुई आठ जगहों का फैसला क्षेत्रीय क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट के जरिए होगा।
अफ्रीका से 2 टीमें
एशिया से 2 टीमें
यूरोप से 2 टीमें
अमेरिका से 1 टीम
ईस्ट एशिया-पैसिफिक से 1 टीम
ग्लोबल क्वालिफायर से कैसे मिलेगा विश्व कप का टिकट?
ग्लोबल क्वालिफायर में हर रीजन की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम सीधे 2028 टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करेगी। इसके अलावा सभी टीमों में से प्रदर्शन के आधार पर अगली तीन सर्वश्रेष्ठ टीमें भी विश्व कप में जगह बनाएंगी। हालांकि, इन टीमों को आईसीसी द्वारा तय किए गए 'मिनिमम परफॉर्मेंस क्राइटेरिया' को भी पूरा करना होगा।
आईसीसी ने बताया कि नए टूर्नामेंट फॉर्मेट और क्वालिफिकेशन सिस्टम को आईसीसी डेवलपमेंट कमेटी और चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी की सिफारिशों के बाद बोर्ड की मंजूरी मिल चुकी। फाइनल मंजूरी नवंबर में होने वाली आईसीसी फाइनेंस एंड कमर्शियल अफेयर्स कमेटी की रिव्यू के बाद दी जाएगी।

Haribhoomi