ICC ने बदला 2027 वनडे वर्ल्ड कप का फॉर्मेट: 3 स्टेज में होगा टूर्नामेंट, 10 की जगह 14 टीमें; सेमीफाइनल की राह होगी मुश्किल
ICC Men’s Cricket ODI World Cup 2027 format: 2027 वनडे वर्ल्ड कप अब नए अंदाज में खेला जाएगा। आईसीसी ने एडिनबर्ग में हुई अपनी सालाना बैठक में टूर्नामेंट के नए फॉर्मेट को हरी झंडी दे दी। बोर्ड का कहना है कि इससे मुकाबले ज्यादा टक्कर वाले होंगे और फैंस का रोमांच भी बढ़ेगा।
दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाला मेंस वनडे विश्व कप 2027 10 के बजाय 14 टीमों के साथ खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फॉर्मेट पूरी तरह बदल दिया गया है। इस बार सेमीफाइनल और फाइनल से पहले टूर्नामेंट को तीन स्टेज में बांटा गया है, जिससे हर मुकाबले की अहमियत और बढ़ जाएगी।
पहला स्टेज: सुपर सीरीज
पहले स्टेज में 14 क्वालिफाई टीमों में से सबसे निचले 3 स्थान पर रहने वाली टीमें राउंड-रॉबिन सुपर सीरीज खेलेंगी। यानी तीनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगी। इस सुपर सीरीज की विजेता टीम अगले चरण में प्रवेश करेगी, जबकि बाकी 2 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी।
दूसरा स्टेज: 2 ग्रुप, 30 मुकाबले
इसके बाद कुल 12 टीमें दूसरे राउंड में पहुंचेंगी। इन्हें 6-6 टीमों के 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप में सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेलेंगी। हर ग्रुप की टॉप-3 टीमें सीधे अगले दौर में पहुंचेंगी। इनके अलावा दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में से बेहतर प्रदर्शन करने वाली एक अतिरिक्त टीम भी अगले स्टेज के लिए क्वालिफाई करेगी। इस तरह कुल 7 टीमें सुपर-7 में जगह बनाएंगी।
तीसरा चरण: सुपर-7, 21 मुकाबले
सुपर-7 स्टेज में सातों टीमें फिर से राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। यानी हर टीम बाकी 6 टीमों से दो-दो हाथ करेगी। इस स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 टीमों को सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा।
सेमीफाइनल में पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहने वाली टीम का मुकाबला चौथे स्थान वाली टीम से होगा, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें दूसरे सेमीफाइनल में एक-दूसरे का सामना करेंगी। इसके बाद दोनों विजेता टीमें फाइनल में खिताब के लिए भिड़ेंगी।
आईसीसी का मानना है कि नए फॉर्मेट से हर मैच की अपनी अहमियत होगी और किसी भी टीम के लिए आसान रास्ता नहीं होगा। इससे टूर्नामेंट में रोमांच बढ़ेगा और दर्शकों को ज्यादा हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे। आईसीसी बोर्ड ने इन बदलावों को चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी और डेवलपमेंट कमेटी की सिफारिशों के आधार पर मंजूरी दी है।
बंगाल में ममता बनर्जी को बड़ा झटका, PoK में बगवात की आग; पढ़ें शाम की बड़ी खबरें
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के करीबी पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने पत्नी-बेटों को ED का समन मिलने के महज एक दिन बाद तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी और नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी के बागी गुट में शामिल हो गए। दूसरी ओर PoK नेता सरदार अमन कश्मीरी ने अलग स्वतंत्र देश बनाने का ऐलान कर दिया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan















.jpg)





