टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में दूसरे वनडे के लिए हो सकता है बड़ा बदलाव, क्या इस अहम खिलाड़ी को होना पड़ेगा बाहर?
IND vs ENG 2nd ODI : भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला 16 जुलाई को होने वाला है. इस मुकाबले को जीतकर इंडियन क्रिकेट टीम सीरीज को 2-0 से अपने नाम करना चाहेगी. क्योंकि भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. टीम इंडिया का कार्डिफ में रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. अब इस मैदान पर उनके पास अपने रिकॉर्ड्स और बेहतर करने का मौका होगा.
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले से पहले आज हम आपको टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताने वाले हैं. आज हम आपको बताएंगे कि इस मैच से कौन सा बड़ा खिलाड़ी बाहर हो सकता है. वहीं उसकी जगह पर टीम इंडिया के 11 में किस खिलाड़ी को जगह मिलेगी. तो आइए इसके बारे में जानते हैं.
All in readiness ????
— BCCI (@BCCI) July 14, 2026
Let the #ENGvIND ODI series begin ????
Updates ▶️ https://t.co/2sg194tpxH #TeamIndia pic.twitter.com/tIPWrVz1xH
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से कौन होगा बाहर?
भारत और इंग्लैंड के बीच हुए पहले वनडे मैच में इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए थे. इस मैच में शुभमन गिल ने 80 रनों की पारी खेली थी. गिल दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर गए थे. कप्तान गिल को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिसके चलते वो रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) शुभमन गिल की चोट के बारे में आधिकारिक जानकारी दी और बताया कि कप्तान गिल हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते रिटायर्ड हर्ट हुए थे. हालांकि उनकी चोट पर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं आई है. ऐसे में टीम इंडिया को 14 जुलाई के बाद 16 जुलाई को अपना अगला मैच खेलना है.
Captain Shubman Gill is retired hurt on 80 runs.#ENGvIND pic.twitter.com/zK4oCKZ3Gu
— BCCI (@BCCI) July 14, 2026
ऐसे में गिल को बर्मिंघम से कार्डिफ के लिए ट्रेबल भी करना है और उनको चोट से रिकवर होने के लिए भी प्रोपर समय नहीं मिलेगा. गिल को मैच के बाद चलते में भी काफी दिक्कत आई थी. अब ऐसे में अगर शुभमन गिल ठीक नहीं हो पाते हैं तो वो दूसरे वनडे मैच की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं. उनकी जगह पर श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी कर सकते हैं.
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में किसे मिलेगा मौका?
टीम इंडिया इंग्लैंड के साथ 16 जुलाई को मैच खेलने वाली है. इस मुकाबले से शुभमन गिल बाहर होते हैं तो, टीम की ओपनिंग साझेदारी बिखर जाएगी. ऐसे में रोहित शर्मा के साथ कौन सा खिलाड़ी पारी की शुरुआत करेगा ये बड़ा सवाल होगा. टीम इंडिया में शुभमन गिल की जगह पर बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है.
भारतीय टीम के स्क्वाड में एकमात्र बल्लेबाज जो बाहर वैठा है, वो ईशान किशन ही हैं. ईशान किशन टीम इंडिया के लिए पहले भी पारी की शुरुआत कर चुके हैं. वो एक सलामी बल्लेबाज हैं. ऐसे में वो गिल की जगह पर रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. टीम इंडिया को दूसरे वनडे मैच में इसके साथ ही बाएं और दाएं हाथ ओपनिंग कॉम्बिनेशन भी मिल जाएगा.
Preps on in full flow ????#TeamIndia gearing up for the start of the #ENGvIND ODIs in Birmingham ???? pic.twitter.com/Oj51A5m2al
— BCCI (@BCCI) July 13, 2026
टीम इंडिया की दूसरे वनडे के लिए संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल/ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह.
ये भी पढ़ें : कार्डिफ में कैसा है इंडिया और इंग्लैंड का रिकॉर्ड, जानिए रोहित शर्मा या विराट कोहली किसने मचाया है इस मैदान पर धमाल
Kota Food Poisoning: पानी पतासे खाते ही 115 स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Kota Food Poisoning: राजस्थान के कोटा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और डराने वाली खबर सामने आई है. यहां के सिमलिया थाना इलाके में आने वाले पोलाई खुर्द गांव में दूषित पानी पतासे खाने से एक साथ करीब 115 स्कूली बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. माता-पिता अपने बच्चों को लेकर बदहवास हालत में अस्पताल की तरफ भागने लगे. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पांव फूल गए. आनन-फानन में बड़े अधिकारियों और डॉक्टरों की टीम को गांव के लिए रवाना किया गया.
तीखा पानी पीते ही तड़पने लगे मासूम
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना पोलाई खुर्द गांव की है. यहां स्कूल के बाहर एक स्थानीय रेहड़ी वाले से बच्चों ने बड़े चाव से पानी पतासे खाए थे. स्वाद का यह चस्का कुछ ही पलों में बच्चों के लिए आफत बन गया. गोलगप्पे खाने के थोड़ी ही देर बाद बच्चों ने पेट में तेज दर्द होने की शिकायत की. इसके बाद बच्चों को लगातार उल्टियां और दस्त शुरू हो गए. देखते ही देखते एक के बाद एक कई दर्जन बच्चे जमीन पर बैठकर दर्द से तड़पने लगे. ग्रामीणों ने जब बच्चों की यह हालत देखी तो वे दंग रह गए. उन्होंने बिना समय गंवाए तुरंत स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को इस गंभीर स्थिति की जानकारी दी.
गांव पहुंचा मेडिकल अमला, अस्पताल में मची अफरातफरी
मामले की गंभीरता और बच्चों की बड़ी संख्या को देखते हुए उपखंड अधिकारी और ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश सामर तुरंत डॉक्टरों की एक बड़ी टीम के साथ पोलाई खुर्द गांव पहुंचे. गंभीर रूप से बीमार करीब एक दर्जन से ज्यादा बच्चों को तुरंत एम्बुलेंस में लादकर सिमलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. अस्पताल में इस समय डॉक्टरों की विशेष देखरेख में बच्चों का इलाज चल रहा है. वहीं जिन बच्चों की हालत थोड़ी सामान्य थी, उनके लिए गांव में ही आपातकालीन मेडिकल कैंप लगा दिया गया है. डॉक्टर गांव में ही मुस्तैदी से डटे हुए हैं ताकि किसी भी बच्चे की हालत ज्यादा न बिगड़े.
यह भी पढ़ें: बिहार के सहरसा में दोपहर का भोजन करने के बाद 250 से अधिक बच्चे बीमार पड़े
घर-घर शुरू हुआ सर्वे
इस भयानक संक्रमण को रोकने और स्थिति पर काबू पाने के लिए चिकित्सा विभाग ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. गांव में एएनएम और आशा सहयोगिनियों की कई टीमों को तैनात किया गया है. यह टीमें पूरे पोलाई खुर्द गांव में घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं ताकि अगर कोई और बच्चा भी बीमार हो, तो उसकी समय रहते पहचान की जा सके और उसे तुरंत इलाज दिया जा सके. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चों को दूषित पानी पतासे खिलाने वाला ठेला संचालक पास के ही शोली गांव का रहने वाला है.
खाद्य सामग्री के सैंपल लिए
प्रशासन ने इस मामले में तुरंत कड़ा एक्शन लिया है. खाद्य सुरक्षा विभाग की एक विशेष टीम को तुरंत शोली गांव के लिए रवाना कर दिया गया है. यह टीम पतासे वाले के घर और उसकी दुकान पर जाकर सभी खाद्य सामग्रियों की जांच कर रही है. इसके साथ ही गोलगप्पे में इस्तेमाल होने वाले दूषित पानी और मसालों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद फूड प्वाइजनिंग के असली कारणों का पता चल सकेगा. बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले इस ठेला संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. फिलहाल सभी बच्चों की हालत पर नजर रखी जा रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)







