Delhi SIR: दिल्ली में 47 लाख मतदाता वोटर लिस्ट से होंगे बाहर! राजधानी में SIR का पहला चरण पूरा, जानें- अब तक की बड़ी बातें
Delhi SIR: दिल्ली में 47 लाख वोटर के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। दिल्ली में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के बाद प्रकाशित होने वाली फाइनल वोटर लिस्ट लिस्ट में 1.45 करोड़ मतदाताओं में से 47 लाख से अधिक (करीब 33 प्रतिशत) के नाम कट सकते हैं
Jaipur News: सावन में जयपुर पहुंचा बीकानेरी स्वाद, यहां मिल रहे 25 तरह के अचार और 100 वैरायटी की नमकीन
Jawahar Kala Kendra Food Fair: सावन की रिमझिम बारिश के बीच जयपुर में बीकानेरी अचार और नमकीन की डिमांड बढ़ गई है. जवाहर कला केंद्र में लगे उमंग फेयर में बीकानेर के व्यापारी अपने पारंपरिक स्वाद के साथ 25 प्रकार के अचार और 100 तरह की नमकीन लेकर पहुंचे हैं. यहां एक ही छत के नीचे कैरी, नींबू, कैर-सांगरी, कटहल, मेथी, आंवला, गाजर, मिर्च, लहसुन और करेला समेत कई अचार मिल रहे हैं. इनकी कीमत 300 से 700 रुपए तक बताई गई है. बारिश के मौसम में अचार के साथ चटनी और मुरब्बे की भी खूब खरीदारी हो रही है. व्यापारियों का कहना है कि बीकानेरी अचार और नमकीन के पारंपरिक स्वाद की वजह से जयपुर में लोग इनका लंबे समय तक इंतजार करते हैं. फेयर में बीकानेर की 100 वैरायटी की नमकीन भी लोगों को आकर्षित कर रही है. फेयर सुबह 11 से रात 10 बजे तक खुला है और एंट्री फ्री है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News18







.jpg)
