Responsive Scrollable Menu

घाघरा पहन लड़की ने किया शादी में शानदार डांस, दिखाई अदाएं, देखें फैन हो गए लोग, वायरल हुआ वीडियो..

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में घाघरा पहने एक लड़की शानदार अंदाज, बेहतरीन एक्सप्रेशंस और आकर्षक डांस मूव्स के साथ परफॉर्म करती नजर आ रही है. उसकी एनर्जी और आत्मविश्वास ने लोगों का ध्यान खींच लिया है. यूजर्स वीडियो पर जमकर लाइक्स, शेयर और कमेंट्स कर रहे हैं. इस वीडियो को @poojaaabb नाम के पेज से शेयर किया गया है. आप भी देखें..

Continue reading on the app

UTET 2026 Registration: उत्तराखंड TET के आवेदन शुरू, जानें योग्यता, फीस और पूरी प्रक्रिया

सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है, जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026 है। UTET परीक्षा उत्तीर्ण करना राज्य में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक पदों के लिए पात्रता प्राप्त करने की महत्वपूर्ण शर्त है।

UTET 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
पेपर-1 के लिए योग्यता
प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के लिए आयोजित होने वाले पेपर-1 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास 10+2 के बाद दो वर्षीय डीएलएड (D.El.Ed), बीटीसी (BTC) या बीएलएड (B.El.Ed) की योग्यता होनी चाहिए।

पेपर-2 के लिए योग्यता
उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित पेपर-2 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का स्नातक होना जरूरी है। इसके साथ बीएड (B.Ed), बीएलएड (B.El.Ed), बीएएड (B.A.Ed) या बीएससीएड (B.Sc.Ed) जैसी शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता भी आवश्यक है। उम्मीदवार विस्तृत पात्रता की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से प्राप्त कर सकते हैं।

UTET 2026 आवेदन कैसे करें?
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाएं।
  • होम पेज पर "New Registration" लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी दर्ज कर पंजीकरण पूरा करें।
  • लॉगिन करके आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य और ओबीसी वर्ग
एक पेपर के लिए: 600 रुपये
दोनों पेपर के लिए: 1000 रुपये
एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग
एक पेपर के लिए: 300 रुपये
दोनों पेपर के लिए: 500 रुपये

कब होगी UTET 2026 परीक्षा?
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 29 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
पहली शिफ्ट (पेपर-1)
समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
दूसरी शिफ्ट (पेपर-2)
समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक

क्यों जरूरी है UTET?
UTET परीक्षा उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता निर्धारित करती है। जो उम्मीदवार भविष्य में शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए इस परीक्षा को पास करना अनिवार्य है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
 

Continue reading on the app

  Sports

इंडिया-इंग्लैंड वनडे का बदल गया समय, जानिए सीरीज जीतने कब, कहां और कितने बजे उतरेगा भारत

India vs England 2nd ODI live streaming: पहले मैच में शानदार जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बना चुकी भारतीय टीम गुरुवार, 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भिड़ेगी. भारत की नजरें सीरीज अपने नाम करने पर होंगी, लेकिन रिटायर्ड हर्ट हुए कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस टीम के लिए बड़ी चिंता है. शाम 5:30 बजे से शुरू होने वाले इस अहम मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. Wed, 15 Jul 2026 15:59:12 +0530

  Videos
See all

NASA Astronout Anil Menon ने #india का बढ़ाया मान #kerala #trendingshorts #viral #space #worldnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-15T12:15:05+00:00

सुदर्शन न्यूज़ की खबर का असर.. खड़ेरा गांव में प्रशासन का सफाई अभियान शुरू | Mathura News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-15T12:13:58+00:00

India-Iran News : भारतीय की मौत के बाद ईरान पर ऐसे होगा कड़ा एक्शन? Iran US War । Strait of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-15T12:11:27+00:00

ISS के लिए पहली उड़ान पर अनिल मेनन! #nasa #anilmenon #viral #nasaastronaut #viral #trending #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-15T12:11:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers