अमिताभ बच्चन ने की यूपी पुलिस के एंथम सॉन्ग ‘खाकी का सितारा’ की तारीफ, वीडियो शेयर कर कही ये बात
Amitabh Bachchan Praise UP Police Song: बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों के लिए तो जाने ही जाते हैं. इसके अलावा बिग बी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और उनके पोस्ट आए दिन चर्चा में आते है. लेकिन इस बार उन्होंने कुछ क्रिप्टिक पोस्ट शेयर नहीं किया है, बल्कि यूपी पुलिस के नए एंथम गाने 'खाकी का सितारा' (Khaki Ka Sitara) की तारीफ की है.
अमिताभ बच्चन ने गाने की तारीफ की
अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर यूपी पुलिस के नए गाने 'खाकी का सितारा' का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन पर लिखा- 'कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं…कुछ खाकी पहनकर जमीन पर, खाकी का सितारा.' वहीं, बिग बी ने सितारे का इमोजी भी लगाया है.
गाने में बिग बी का भी है योगदान
बता दें, इस गाने में अमिताभ बच्चन की आवाज है. वहीं, इसे बॉलीवुड के फेमस सिंगर शंकर महादेवन ने गाया है और म्यूजिक दिया है. वहीं, इसके बारे में अमिताभ बच्चन ने ये भी कहा था कि- 'खाकी का सितारा सिर्फ एक म्यूजिक वीडियो नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस की जिम्मेदारियों और उसके कामकाज के अलग-अलग पहलुओं को सामने लाने की कोशिश है.'
T 5827(i) - कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं… कुछ ख़ाकी पहनकर ज़मीन पर। ख़ाकी का सितारा⭐ https://t.co/jNlC2c1NjA
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 17, 2026
ये भी पढ़ें- पवन सिंह से शादी करना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, ऑफर देते हुए बोलीं- 'अकेला बच्चा पालना मुश्किल होगा...'
क्या है इसका मतलब?
यूपी पुलिस के इस एंथम में कानून-व्यवस्था से लेकर महिला सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट, तकनीक, आपदा एवं राहत कार्य, जनसेवा और रोजमर्रा की पुलिसिंग तक खाकी के अलग-अलग रंग दिखाई देते हैं.' वहीं, बता दें कि इसकी शूटिंग एक-दो दिन में नहीं, बल्कि महाकुंभ, 2025 से स्वतंत्रता दिवस, 2026 तक अलग-अलग मौकों और परिस्थितियों में की गई. दरअसल, कानून-व्यवस्था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में है. ऐसे में ‘खाकी का सितारा’ के जरिए पुलिस ने उसी को अलग अंदाज में पेश किया है.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, आलिया भट्ट ने शेयर की वेकेशन की फोटोज
गोवा में कांग्रेस की मीटिंग में गाया गया अधूरा वंदे मातरम, शुरू हुआ सियासी बवाल?
Congress Goa Vande Mataram: कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से वंदे मातरम को लेकर विवादों में घिरती हुई दिखाई दे रही है. गोवा में कांग्रेस की मीटिंग में मल्लिकार्जुन खरगे की उपस्थिति में अधूरा राष्ट्रगीत गाए जाने का दावा किया गया, जिसके बाद एक बार फिर से सियासी बवाल शुरू होने के कयास लगाए जा रहे हैं.
खबर अपडेट की जा रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








