Kanpur News: कानपुर के काकादेव स्थित गीता नगर के एक गर्ल्स हॉस्टल में 19 वर्षीय पॉलीटेक्निक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी. कमरे से एक डायरी मिली, जिसमें परिवार के नाम भावुक संदेश लिखा था. सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की.
एक्टर माइकल जॉनस्टन ने बताया कि हॉरर हिट 'Obsession' के सीक्वल की फिलहाल कोई योजना नहीं है। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। जॉनस्टन ने कहा कि डायरेक्टर करी बार्कर इसे एक एंथोलॉजी सीरीज में बदलना चाहते हैं।
IND vs ENG: टीम इंडिया ने आखिरकार इंग्लैंड दौरे पर जीत का खाता खोल दिया। एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। लेकिन इस जीत के साथ टीम इंडिया को दो झटके भी लगे। कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज गुरनूर बरार मैच के दौरान चोटिल हो गए, जिससे दूसरे वनडे से पहले भारतीय टीम की चिंता बढ़ गई।
एजबेस्टन में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बना दिया। मेजबान टीम 22 ओवर के अंदर 107 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने जिम्मेदारी संभाली और 76 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हें आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए लियाम डॉसन का शानदार साथ मिला, जिन्होंने 83 गेंदों में 68 रन बनाए। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत इंग्लैंड 258 रन पर ऑलआउट हो गया।
भारत ने इंग्लैंड दौरे पर दर्ज की पहली जीत 259 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि विराट कोहली भी केवल 6 रन ही बना सके। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने पारी को संभाला और 75 गेंदों में शानदार 80 रन बनाए।
गिल रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से लौटे हालांकि शतक की ओर बढ़ रहे गिल 26वें ओवर में पैर में परेशानी महसूस होने के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। उस समय वह अच्छी लय में नजर आ रहे थे। हालांकि, बाद में अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने टीम को जीत दिला दी, इसलिए गिल को दोबारा बल्लेबाजी के लिए नहीं आना पड़ा। उनकी चोट कितनी गंभीर है, इस पर अभी तक भारतीय टीम की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।
बरार की पिंडली में लगी चोट गिल से पहले तेज गेंदबाज गुरनूर बरार भी चोट का शिकार हुए। इंग्लैंड की पारी का 48वां ओवर डालने से पहले उन्होंने अपनी दाईं पिंडली में दर्द की शिकायत की। टीम के फिजियो मैदान पर पहुंचे और जांच के बाद गुरनूर को मैदान छोड़ना पड़ा। उनकी जगह अक्षर पटेल ने ओवर पूरा किया।
भारत की जीत के असली हीरो कप्तान शुभमन गिल के अलावा अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर रहे। अक्षर ने 57 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने भी 52 रन बनाकर टीम को 45.2 ओवर में जीत दिला दी।
अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। पहले और दूसरे वनडे के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि शुभमन गिल और गुरनूर बरार समय पर पूरी तरह फिट हो पाएंगे या नहीं। अगर दोनों खिलाड़ी अगले मैच से बाहर होते हैं, तो टीम इंडिया को अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ सकता है।