Responsive Scrollable Menu

Punjab Congress Crisis: चन्नी-रंधावा गुट से भूपेश बघेल की अहम बैठक आज, राजा वड़िंग रहेंगे दूर

Punjab Congress Crisis: चन्नी-रंधावा गुट से भूपेश बघेल की अहम बैठक आज, राजा वड़िंग रहेंगे दूर

Continue reading on the app

IMD Weather Alert: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, बिहार-MP समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; पहाड़ों में बदलेगा मौसम

IMD Weather Alert: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, बिहार-MP समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ENG: वॉशिंगटन सुंदर ने खोला अपनी सफलता का राज, गंभीर के अलावा एक दिग्गज को दिया श्रेय

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में भारत की शानदार जीत के बाद ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने अपनी बल्लेबाजी में आए बदलाव का बड़ा श्रेय हेड कोच गौतम गंभीर को दिया। सुंदर ने कहा कि गंभीर ने उन्हें उनकी बल्लेबाजी को बेहतर तरीके से समझाया और यह भरोसा दिलाया कि वह टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते। उन्होंने गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा की भी जमकर तारीफ की।

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान शुभमन गिल 80 रन बनाकर चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। उस समय भारत को जीत के लिए 110 रन की जरूरत थी। ऐसे मुश्किल समय में नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने उतरे वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन की शानदार पारी खेली।

सुंदर ने पहले वनडे में अर्धशतक ठोका
सुंदर ने अक्षर पटेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 102 रन की अटूट साझेदारी की। अक्षर ने भी नाबाद 57 रन बनाए। दोनों की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 45.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैं अलग-अलग रोल निभाना पसंद करता हूं: सुंदर

मैच के बाद सुंदर ने कहा कि टीम के लिए अलग-अलग भूमिकाएं निभाना उन्हें हमेशा पसंद रहा है। उन्होंने कहा, 'हर मैच में अलग रोल निभाना मेरे लिए रोमांचक होता है। हर खिलाड़ी को ऐसा मौका नहीं मिलता। मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि परिस्थिति के अनुसार खेलूं और टीम की जीत में योगदान दूं।'

'गौती भाई ने क्षमता पहचानने में मेरी मदद की'
26 साल के ऑलराउंडर ने बताया कि जुलाई 2024 में गौतम गंभीर के टीम इंडिया के मुख्य कोच बनने के बाद उनकी बल्लेबाजी को लेकर सोच में बड़ा बदलाव आया। उन्होंने कहा कि गौती भाई ने हमेशा मुझे समझाया कि मैं बल्लेबाजी में क्या कर सकता हूं। उन्होंने मुझे अपनी क्षमता पहचानने में मदद की। इससे मुझे काफी आत्मविश्वास मिला।

सुंदर ने आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा की भी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि एक इंसान के तौर पर भी काफी कुछ सिखाया। उन्होंने कहा कि आशीष नेहरा ने हमेशा मुझे खुद को बेहतर समझने में मदद की। चाहे क्रिकेट हो या निजी जिंदगी, उन्होंने हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन किया।

सुंदर का मानना है कि एक ऑलराउंडर के लिए लगातार सीखना और खुद में सुधार करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि लगातार मैच खेलने से अलग-अलग परिस्थितियों में खुद को परखने का मौका मिलता है और अनुभव भी बढ़ता है।

एजबेस्टन की पिच को लेकर सुंदर ने कहा कि बल्लेबाजी बिल्कुल आसान नहीं थी। उन्होंने शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की साझेदारी की तारीफ की और कहा कि अक्षर पटेल ने सही समय पर चौके लगाकर दबाव कम किया, जिससे लक्ष्य हासिल करना आसान हो गया। जब उनसे शुभमन गिल की चोट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'मुझे उनकी फिटनेस को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।'

भारत अब 16 जुलाई को कार्डिफ में होने वाले दूसरे वनडे में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।

Wed, 15 Jul 2026 11:43:52 +0530

  Videos
See all

Taslima Nasrin | Viral News: 20 साल बाद तसलीमा नसरीन की बंगाल वापसी! #taslimanasrin #viralnews #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-15T07:14:09+00:00

Ram Mandir Daan Chori SIT Report: SIT जांच में चंपत राय की लापरवाही का जिक्र | Champat Rai #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-15T07:15:05+00:00

Tahir Hussain Conviction: एक सरकारी अफसर के हत्यारे को क्यों बचा रहा विपक्ष? News Ki Pathshala! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-15T07:16:40+00:00

#shortvideo : पुंछ में सुरक्षाबलों का बड़ा एंटी टेरर ऑपरेशन | Poonch EncounterJammu | Kashmir News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-15T07:16:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers