15 July ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज ग्रहों की यह स्थिति सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत दे रही है. व्यापार, नौकरी, शिक्षा, पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं. दिनभर आत्मविश्वास बना रहेगा और कई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरे हो सकते हैं.
FIFA World Cup 2026 Semi-Final: FIFA World Cup 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। डलास में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में मिकेल ओयारज़ाबल और पेड्रो पोरो ने गोल दागे, जबकि स्पेन की मजबूत डिफेंस ने किलियन एम्बाप्पे समेत फ्रांस के स्टार खिलाड़ियों को पूरी तरह बेअसर कर दिया।
मैच का पहला गोल 20वें मिनट में आया, जब लैमिन यामल पर हुए फाउल के बाद स्पेन को पेनल्टी मिली। मिकेल ओयारज़ाबाल ने मौके का फायदा उठाते हुए गेंद को नेट में पहुंचाकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ में राइट-बैक पेड्रो पोरो ने शानदार गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।
You voted Pedro Porro @MichelobUltra Superior Player of the Match! ????
वहीं, फ्रांस को तब बड़ा झटका लगा जब उसके स्टार डिफेंडर विलियम सलीबा चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गए। स्पेन ने इस मैच में एक और इतिहास रचा और विश्व कप सेमीफाइनल में दो टीनएज खिलाड़ियों को उतारने वाली पहली टीम बन गई।
स्पेन की मजबूत डिफेंस लाइन ने फ्रांस के आक्रमण को पूरी तरह रोक दिया। एम्बाप्पे समेत फ्रांस के स्टार खिलाड़ियों को गोल करने के ज्यादा मौके नहीं मिले। स्पेन ने अपनी तेज पासिंग और बेहतरीन बॉल पजेशन से मैच पर पूरा नियंत्रण बनाए रखा।
जीत के बाद स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने कहा कि उनकी टीम ने जोश, अनुशासन और गुणवत्ता का शानदार प्रदर्शन किया है और अब वे फाइनल के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
2010 में विश्व कप जीतने के बाद पहली बार स्पेन फाइनल में पहुंचा है। युवा सितारों लामिने यामाल, मिकेल ओयारजाबाल और पेद्रो पोरो के साथ अनुभवी खिलाड़ियों के योगदान ने स्पेन को एक बार फिर खिताब का प्रबल दावेदार बना दिया है।
अब 19 जुलाई को न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होने वाले फाइनल में स्पेन का सामना दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। इस जीत के बाद मैड्रिड से बार्सिलोना तक स्पेनिश फैंस जश्न में डूब गए हैं और देश को दूसरे विश्व कप खिताब का इंतजार है।