Responsive Scrollable Menu

क्या मल में खून आना पेट के कैंसर का लक्षण है? जानिए स्टूल ब्लीडिंग Cancer का संकेत है या नहीं

Blood In Stool Causes: मल में खून आना एक ऐसी दिक्कत है जिससे कई लोग दोचार होते हैं. ऐसे में व्यक्ति के लिए समझना मुश्किल हो जाता है कि यह क्यों हो रहा है. यहां जानिए किन दिक्कतों में मल में खून दिख सकता है.

The post क्या मल में खून आना पेट के कैंसर का लक्षण है? जानिए स्टूल ब्लीडिंग Cancer का संकेत है या नहीं appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

EXPLAINER: Virat Kohli ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 18 साल, आइए जानें उनके 10 सबसे बड़े रिकॉर्ड, जिनका टूटना नहीं संभव

Virat Kohli Record: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान विराट कोहली को आज 18 अगस्त 2026 को इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 साल पूरे हो चुके हैं. विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था. दांबुला में खेले गए इस मुकाबले में 19 साल के कोहली ने गौतम गंभीर के साथ पारी की शुरुआत की. हालांकि, उनका डेब्यू यादगार नहीं रहा और वह 22 गेंदों पर 12 रन बनाकर नुवान कुलसेकरा की गेंद पर LBW आउट हो गए. भारत यह मुकाबला 8 विकेट से हार गया. इसके बाद कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से इंटरनेशनल क्रिकेट में अलग पहचान बनाई.

1. वनडे में सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में 54 शतक हैं, जो इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा हैं. उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 50वां वनडे शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा था. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा 31 शतक के साथ हैं और टॉप-5 में कोई एक्टिव प्लेयर शामिल नहीं है. इसलिए सालों तक साल तक इस रिकॉर्ड के विराट कोहली के नाम पर रहना तय है.

2. वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन

विराट कोहली ने सिर्फ 205 पारियों में 10,000 वनडे रन पूरे किए थे. इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था. यह उनकी लगातार रन बनाने की क्षमता को दिखाता है. अब देखने वाली बात होगी कि क्या विराट का ये रिकॉर्ड टूट पाएगा और टूटता है, तो कौन इसे तोड़ेगा.

3. सबसे तेज 13 हजार वनडे रन

एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 13000 रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज है. वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बने. सचिन तेंदुलकर को 13 हजार रन तक पहुंचने के लिए 321 पारियां लगी थीं. विराट का ये रिकॉर्ड टूटना असंभव दिखता है.

4. 14 हजार वनडे रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज

कोहली फरवरी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में 14,000 वनडे रन पूरे करने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बने. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा यह उपलब्धि हासिल कर चुके थे.

5. एक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन

2023 वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने 11 मैचों में 765 रन बनाए. इसके साथ उन्होंने एक वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. उनके बल्ले से इस टूर्नामेंट में 3 शतक और 6 अर्धशतक निकले. देखने वाली बात होगी कि क्या वनडे वर्ल्ड कप में विराट के इस महारिकॉर्ड को कभी कोई खिलाड़ी तोड़ पाएगा या नहीं.

6. भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान

विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं. उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी करते हुए 40 मुकाबले जीते, जो किसी भारतीय कप्तान की सबसे ज्यादा टेस्ट जीत हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज भी जीती और इतिहास रचा था.

7. कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन

बतौर भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने 5,864 रन बनाए. उन्होंने 68 टेस्ट में 54.80 के औसत से रन बनाए और कप्तान के रूप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. विराट का ये रिकॉर्ड तोड़ना किसी भी भारतीय कप्तान के लिए आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि इस लिस्ट में गौर करें, तो टॉप-5 में कोई भी एक्टिव बल्लेबाज शामिल नहीं है.

8. टेस्ट कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली ने भारत की टेस्ट कप्तानी करते हुए 20 शतक लगाए. यह किसी भारतीय कप्तान के सबसे ज्यादा टेस्ट शतक हैं. उनके कप्तानी कार्यकाल में बनाए गए 27 टेस्ट शतकों में से 20 शतक कप्तान रहते हुए आए.

9. बतौर कप्तान 7 दोहरे शतक

विराट कोहली एक दिग्गज बल्लेबाज के साथ-साथ दिग्गज कप्तान भी रहे हैं. उन्होंने बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में 7 दोहरे शतक लगाने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया है. दुनिया का कोई भी दूसरा कप्तान उनसे ज्यादा टेस्ट डबल सेंचुरी नहीं लगा पाया है. उनका टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर 254 रन* है, जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2019 में बनाया था. उनके बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर ब्रायन लारा 5 शतक के साथ हैं. टॉप-5 में कोई एक्टिव प्लेयर शामिल नहीं है. ऐसे में इस रिकॉर्ड का टूटना आने वाले कई सालों तक संभव नहीं दिखता.

10. T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन

T20 इंटरनेशनल से भले ही विराट कोहली ने संन्यास ले लिया हो, लेकिन आज भी T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर ही दर्ज है. उन्होंने 2012 से 2024 के बीच 35 मैचों की 33 पारियों में 1,292 रन बनाए. उनका औसत 58.72 रहा. वैसे तो इस रेस में कुछ एक्टिव प्लेयर्स शामिल हैं, लेकिन देखने वाली बात होगी कि क्या ये रिकॉर्ड टूटेगा या नहीं और अगर टूटेगा, तो कौन इसे तोड़ेगा.

ये भी पढ़ें: IND VS SL: भारत-श्रीलंका टेस्ट के चौथे दिन क्या बारिश डालेगी खलल? मैच शुरू होने से पहले जान लीजिए कैसा रहेगा आज गॉल का मौसम

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: रवींद्र जडेजा की वजह से टीम इंडिया का बड़ा नुकसान, चौथी बार किया ऐसा ‘गुनाह’

Ravindra Jadeja: गॉल टेस्ट मैच की आखिरी पारी में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की एक गलती टीम इंडिया को काफी भारी पड़ी. जिसके चलते श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा को जीवनदान मिल गया. Tue, 18 Aug 2026 17:20:36 +0530

  Videos
See all

Master Stroke LIVE: Vande Mataram Controversy पर फैसला! | BJP Vs Congress | PM Modi | Sonia Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T12:10:40+00:00

Halla Bol with Anjana Om Kashyap LIVE: Vande Mataram Controversy | Sonia Gandhi | Amit Shah | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T12:09:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers