उत्तराखंड में विकास को मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न योजनाओं के लिए 38 करोड़ रुपये किए मंजूर, पढ़ें खबर
उत्तराखंड में विकास की गति निरंतर ही बढ़ती जा रही है। निर्माणाधीन परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो इसलिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समय-समय पर वित्तीय सहायता भी जारी करते रहते हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में संचालित पेयजल, पर्यटन, सिंचाई योजनाओं के क्रियान्वयन एवं पौड़ी गढ़वाल जिले में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) अकादमी स्थापना के लिये 38 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता राशि को मंजूरी दे दी है।
बता दें कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सीएम धामी द्वारा मंजूर की गई वित्तिय सहायता राशि की जानकारी भी साझा की गई है। मुख्यमंत्री ने नाबार्ड वित्तपोषण के अंतर्गत चमोली एवं अल्मोड़ा जनपदों में सिंचाई विभाग की 5 योजनाओं के लिए 12.83 करोड़ रुपये सहित सिंचाई विभाग की 7 अन्य योजनाओं के लिए 15.06 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है।
पौड़ी में एनसीसी अकादमी स्थापना के लिए पहली किस्त जारी
इसके अलावा, मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विभिन्न स्थानों पर 50 हैंडपंप तथा 31 सोलर पैनलों की स्थापना के लिये 3.98 करोड़ रुपये, जनपद नैनीताल स्थित पर्यटक आवास गृह मुक्तेश्वर के उच्चीकरण कार्य के लिए 4.96 करोड़ रुपये की राशि के साथ ही जनपद पौड़ी में एनसीसी अकादमी की स्थापना के लिए संशोधित लागत 50.00 करोड़ रुपये के सापेक्ष पहली किस्त के रूप में 1 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
पेंशनरों का डीआर बढ़ाने को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के पांचवें एवं छठवें केन्द्रीय वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार लागू वेतन बैंड एवं ग्रेड वेतन में पेंशन प्राप्त कर रहे सिविल एवं पारिवारिक पेंशनरों के लिए महंगाई राहत की दरों में वृद्धि करते हुए 1 जनवरी 2026 से पांचवें वेतनमान के पेंशनरों के लिए महंगाई राहत 474% से बढ़ाकर 484% तथा छठवें वेतनमान के पेंशनरों के लिए 257% से बढ़ाकर 262% प्रतिमाह किये जाने की स्वीकृति दी है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास, आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने, पर्यटन को बढ़ावा देने, किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों।
“हमको हर बात में न जोड़ा जाए..” शालिग्राम मामले पर बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा- जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ..
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग पर पुराने जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग और मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। यह पूरा मामला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा का है। आरोप है कि शालिग्राम ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को लाठी डंडों से पीटा और उस पर गोली चलाई, जिसके बाद वह शख्स बुरी तहर जख्मी हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शालिग्राम पर लगे आरोपों पर बड़े भाई और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रतिक्रिया सामने आई है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम तीन साल पहले ही कह चुके हैं कि हमारा शालिग्राम और घर से कोई लेना देना नहीं है। पूरा विश्व ही हमारा परिवार है। पूरा समाज ही मेरा परिवार है। मैं समाज, देश और सनातन धर्म की सेवा के लिए समर्पित हूं।
धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि छतरपुर जिला बड़ा है और मेरा परिवार भी काफी बड़ा है, इसलिए यहां घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसे मामलों में कानून को अपना काम करने देना चाहिए। जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं सभी से दिल से आग्रह करता हूं कि हर बात में हमको जोड़ा न जाए।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा में पुरानी जमीनी विवाद को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके बाद गांव के रहने वाले मोतीलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम और उनके अन्य साथियों ने पहले मारपीट की और इसके बाद तीन चार राउंड फायरिंग की। इसके बाद घायल के भाई अमन कुशवाहा आरोप लगाया कि फायरिंग के दौरान एक गोली मोतिलाल कुशवाह के कान के पास से होकर गुजरी। मारपीट के दौरान उनके सिर पर काफी गंभीर चोट आई है। जिसके बाद मोतिलाल कुशवाहा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है एवं पूरा घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस के द्वारा अब तक की गई कार्रवाई
अब सवाल उठता है कि इस मामले में अब तक पुलिस ने क्या कार्रवाई की है? बता दें कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शालिग्राम पर हत्या की कोशिश, मारपीट जैसी कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। इतना ही नहीं पुलिस ने शालिग्राम के अलावा अंकित मिश्रा, सतीष घोषी समेत 1 अन्य पर प्रकरण दर्ज किया है। वहीं घायल मोतिलाल कुशवाहा की हालत गंभीर है इसलिए उसे ग्वालियर रैफर किया गया है।
शालिग्राम पर पहले भी लग चुके हैं आरोप
बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग पर मारपीट और धमकाने के आरोप लगना कोई नई बात नहीं है। पहले भी शालिग्राम पर गंभीर आरोप लग चुके हैं। एवं उनके लोगों को धमकाने के वीडियो भी सामने आ चुके हैं। जैसे, दलित परिवार की शादी में कथित हंगामा का मामला भी सामने आया था जिसमें शालिग्राम गर्ग पर कई आरोप लगाए गए थे। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर शालिग्राम और अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। हालांकि शालिग्राम ने इन आरोपों से इनकार किया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News