31 जुलाई को टकराएंगे जैवलिन के दो शहंशाह, नीरज चोपड़ा बनाम अरशद नदीम के मैच की तारीख और समय का ऐलान, भारत में ऐसे देखें लाइव
neeraj chopra arshad nadeem cwg 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच खेल जगत की सबसे रोमांचक प्रतिद्वंद्विता एक बार फिर ट्रैक पर लौटने के लिए तैयार है. पाकिस्तानी जेवलिन स्टार अरशद नदीम ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भाग लेने की पुष्टि कर दी है, जहां उनका सामना भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा से होगा. टोक्यो विश्व चैंपियनशिप की नाकामी को पीछे छोड़, दोनों दिग्गज 31 जुलाई 2026 को रात 11 बजे होने वाले महामुकाबले में गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे. फैंस इस हाई-वोल्टेज मैच को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर लाइव देख सकते हैं.
Madhuri Dixit के गाने पर छोटी बच्ची ने पिंक सूट पहन किया प्यारा डांस, मूव्स पर फिदा हो गए लोग!
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का डांस वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्ची पिंक सूट पहनकर माधुरी दीक्षित के मशहूर गाने पर बेहद प्यारे अंदाज में डांस करती नजर आ रही है. उसके शानदार एक्सप्रेशंस, मासूम मुस्कान और गाने के साथ बेहतरीन तालमेल ने लोगों का दिल जीत लिया है. बच्ची का आत्मविश्वास और डांस स्टाइल वीडियो को और भी खास बना रहा है. वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोगों ने बच्ची के डांस मूव्स और क्यूटनेस की तारीफ करते हुए उसे भविष्य की स्टार बताया, जबकि अन्य यूजर्स ने उसकी परफॉर्मेंस को बेहद शानदार बताया है. इस वीडियो को @barkat.arora नाम के पेज से शेयर किया गया है. आप भी देखें..

News18