रियलिटी शो लॉकअप 2 अपनी बोल्डनेस की वजह से सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। शो में सेक्सुअलिटी और रिलेशनशिप्स जैसे टॉपिक्स पर खुलकर बात हो रही है, और मेकर्स भी इसे बिना किसी फिल्टर या एडिट के दिखा रहे हैं। हाल ही में, कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला ने अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। इसके बाद से ही शो में उनकी और पामेला सेरेन की क्लोजनेस बढ़ती जा रही है। हाल ही में पामेला ने आकांक्षा को किस किया था और अब दोनों का एक नया वीडियो सामने आया है।
आकांक्षा और पामेला का मसाज वीडियो वायरल
मेकर्स ने अब आकांक्षा और पामेला को एक ही सेल में शिफ्ट कर दिया है, जिसके बाद दोनों का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आकांक्षा, पामेला को बॉडी मसाज देती नजर आ रही हैं। पामेला बेड पर उल्टी लेटी हुई हैं और आकांक्षा उनके ऊपर बैठकर उन्हें रिलैक्स कर रही हैं। मसाज के दौरान पामेला अपने टॉप को कंधों से थोड़ा नीचे कर लेती हैं। दोनों की इस ट्यूनिंग को देखकर वहां मौजूद शिल्पा शिंदे भी पूरी तरह हैरान रह गईं।
मॉर्निंग किस से सोशल मीडिया पर मचा बवाल
वीडियो का एंडिंग सीन सबसे ज्यादा शॉकिंग है। सुबह सोकर उठते ही आकांक्षा, पामेला को गुड मॉर्निंग किस करती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है और लोग इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "सुबह-सुबह शिल्पा शिंदे ने ये क्या देख लिया!" वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "बेचारे गौरव की लाइफ खराब कर दी इस चमोला ने।" इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
Continue reading on the app
जब भी हेल्थ और फिटनेस की बात आती है, तो हममें से ज्यादातर लोग महंगे विदेशी फूड्स जैसे ब्लूबेरी के पीछे भागने लगते हैं, भले ही वो जेब पर कितने भी भारी पड़ें। लेकिन हम अपने देश के उन देसी सुपरफूड्स को भूल जाते हैं जो सस्ते भी हैं और आसानी से मिल भी जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट लीमा महाजन के मुताबिक, अगर करौंदे की भी ब्लूबेरी की तरह तगड़ी मार्केटिंग की गई होती, तो आज ये इतना सस्ता नहीं मिलता। इसमें ब्लूबेरी से भी कहीं ज्यादा न्यूट्रिशन छिपा है।
न्यूट्रिशन का पावरहाउस है यह छोटा सा फल
यह फल भले ही छोटा और कम आंका जाता हो, लेकिन इसके फायदे बड़े-बड़े हैं। करौंदे में फेनोलिक एसिड, फ्लेवोनोइड्स और एंथोसायनिन जैसे कमाल के कंपाउंड्स होते हैं। यह खाने के बाद आपके ब्लड शुगर लेवल को स्पाइक होने से रोकता है, हार्ट और लिवर को बिल्कुल फिट रखता है, और आपकी स्किन को लंबे समय तक यंग बनाए रखता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद फाइबर और पेक्टिन आपके डाइजेशन को एकदम सेट रखते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें भरपूर आयरन और विटामिन सी होता है, जिससे शरीर में खून की कमी नहीं होती।
डाइट में कैसे करें शामिल?
जुलाई से सितंबर के बीच मिलने वाले इस मौसमी फल का फायदा उठाने का सबसे बेस्ट तरीका है इसकी चटपटी चटनी। इसे बनाना बेहद आसान है। बस करौंदा, प्याज, लहसुन, हरी या सूखी लाल मिर्च, साबुत धनिया, जीरा और नमक को एक साथ ब्लेंडर में पीस लें। आपकी टेस्टी और हेल्दी देसी चटनी तैयार है, जिसे आप अपने रोज के खाने के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।
Continue reading on the app