Responsive Scrollable Menu

राम मंदिर चोरी पर दिया बयान नहीं बदलेंगे अनुपम खेर:कहा था- मुगलों ने मंदिरों में रेप किए, उनकी लूट के सामने चोरी मामूली चीज

अभिनेता अनुपम खेर अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी को छोटी घटना बताने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। इस विवाद पर अब उन्होंने वीडियो जारी कर जवाब दिया है। अनुपम खेर ने कहा है कि वे अपने बयान पर कायम हैं और किसी भी ट्रोल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर या नेता के शोर से अपना स्टैंड नहीं बदलेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सच को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं क्योंकि यह उनके एजेंडे में फिट नहीं बैठता। बयान पर कायम रहने की बात कही अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम और एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि लोग सच से सबसे ज्यादा तब डरते हैं जब वह उनके एजेंडे से मेल नहीं खाता। उन्होंने कुछ दिन पहले राम मंदिर में हुई चोरी को लेकर पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से अपनी बात रखी थी। अभिनेता ने साफ किया कि वे आज भी अपने हर शब्द पर टिके हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को सच से ज्यादा विवाद और शोर की जरूरत होती है, इसलिए इस पूरे मामले को घुमाकर पेश किया गया। एजेंडा चलाने वाले इकोसिस्टम पर साधा निशाना वीडियो में अभिनेता ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने अयोध्या जाकर अपने दिल की बात कही थी, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आई। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग एक खास नरेटिव को आगे बढ़ाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने तय किया कि अनुपम खेर ने कुछ गलत कहा है। इसके बाद एक पूरा इकोसिस्टम उन्हें टारगेट करने, ट्रोल करने और गाली देने के लिए एक साथ आ गया। अनुपम ने कहा कि वे खुद के दम पर आगे बढ़े हैं और किसी भी चीज से डरने वाले नहीं हैं। चोरी का बचाव कर घिरे अनुपम खेर इससे पहले इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने राम मंदिर में 2 से 7 करोड़ रुपए की अनियमितता को मामूली बात बताया।उन्होंने इसका कनेक्शन सीधे मुगलों से जोड़ते हुए कहा कि मुगलों ने जो देश को लूटा और अत्याचार किए, उसके सामने यह चोरी बहुत छोटी चीज है। इस बयान का वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल होने के बाद लोग उनकी जमकर आलोचना कर हैं। मुगलों की लूट से की राम मंदिर चोरी की तुलना इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर ने मंदिर में हुई चोरी का बचाव किया। उन्होंने कहा कि लोग इसे बहुत बड़ी बात बना रहे हैं और कह रहे हैं कि मंदिर में लूट मची है। एक्टर ने तर्क दिया कि लूट तब मची थी जब मुगलों ने हमारे मंदिरों को तोड़ा था। उन्होंने आगे कहा कि लूट तब मची थी जब मुगल राजाओं ने ब्राह्मणों को मारकर उनके जनेऊ को इकट्ठा करके तोला था। अनुपम खेर के मुताबिक, इतिहास में महिलाओं के साथ मंदिर रेप हुए, वे बहुत बड़ी समस्याएं थीं। अगर देश उन बड़ी दिक्कतों से उबर सकता है, तो यह चोरी बहुत छोटी चीज है। राम मंदिर पर बन रही फिल्म में कर रहे काम अनुपम खेर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी व्यस्त हैं। वे जल्द ही फिल्म 'खोसला का घोसला 2' में दिखाई देंगे। इसके अलावा वे अयोध्या मंदिर के इतिहास और निर्माण पर बनने वाली एक फिल्म में भी काम कर रहे हैं। हालांकि, अपनी आगामी फिल्मों की चर्चा के बीच फिलहाल वे अपने इस विवादित बयान और उसके बाद किए गए सोशल मीडिया पोस्ट के कारण लगातार चर्चा में बने हुए हैं। चोरी मामले में 8 लोग हो चुके गिरफ्तार राम मंदिर में चोरी का मामला सबसे पहले 7 जून 2026 को सामने आया था। इस पर उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच के लिए एसआईटी (SIT) टीम बनाई थी। इसके बाद 25 जून को मामले की एफआईआर (FIR) दर्ज की गई और इस केस में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Continue reading on the app

शाहरुख के बंगले मन्नत के रेनोवेशन पर रोक नहीं:सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की; शाहरुख-गौरी घर की दो मंजिल और बढ़ा सकेंगे

अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के मुंबई स्थित बंगले 'मन्नत' के रेनोवेशन का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने मन्नत में दो नई मंजिलें बनाने पर रोक की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने याचिकाकर्ता संतोष दौंडकर की नीयत पर भी सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि अगर कोई अपने निजी घर में बदलाव या निर्माण करना चाहता है तो यह उसकी मर्जी है, कानून का मोटे तौर पर पालन किया गया है। याचिकाकर्ता की नीयत पर उठाए सवाल सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दायर करने वाले मुंबई के सामाजिक कार्यकर्ता संतोष दौंडकर की नीयत पर सवाल उठाए। बेंच ने कहा कि यह एक निजी घर है। अगर इसमें रहने वाले लोग अपने हिसाब से बदलाव करना चाहते हैं, तो यह उनकी पसंद है। कोर्ट ने कहा कि कानून का मोटे तौर पर पालन किया गया है, तो किसी पड़ोसी या किसी दूसरे व्यक्ति को इसमें दखल क्यों देना चाहिए। याचिकाकर्ता के वकील शोएब आलम ने दलील दी कि मामला एक मशहूर स्टार से जुड़ा है, इसलिए इसे अलग तरह से नहीं देखा जाना चाहिए। लेकिन कोर्ट ने साफ किया कि वह किसी व्यक्ति की लोकप्रियता से प्रभावित नहीं है। मन्नत में दो मंजिलें और बढ़ाने का है प्लान शाहरुख खान और गौरी खान अपने छह मंजिला बंगले के ऊपर दो और आवासीय मंजिलें बनाना चाहते हैं। गौरी खान ने बंगले के एनेक्स बिल्डिंग में दो अतिरिक्त फ्लोर जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया था। इसके लिए महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (एमसीजेएमए) ने 3 जनवरी 2025 को मंजूरी दी थी। याचिकाकर्ता ने इसी मंजूरी को पर्यावरण नियमों और कोस्टल रेगुलेशन जोन (सीआरजेड) के नियमों का उल्लंघन बताते हुए चुनौती दी थी। उनका कहना था कि 5 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट के लिए पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी जरूरी है, जिसे नजरअंदाज किया गया। एनजीटी ने भी खारिज की थी याचिका सुप्रीम कोर्ट से पहले नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की पुणे बेंच ने भी सितंबर 2025 में इस याचिका को खारिज कर दिया था। एनजीटी ने अपने फैसले में कहा था कि प्रोजेक्ट में पर्यावरण नियमों का पूरा पालन किया गया है और मंजूरी देने की प्रक्रिया में कोई कमी नहीं है। एनजीटी ने माना था कि यह निर्माण सीआरजेड-2 जोन में आता है। नियमों के तहत इस जोन में आवासीय इमारत में अतिरिक्त निर्माण की अनुमति होती है। याचिकाकर्ता ने एनजीटी के इसी फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज कर दिया। मन्नत का इतिहास और शाहरुख का जुड़ाव बांदा स्थित 'मन्नत' सिर्फ एक बंगला नहीं, बल्कि मुंबई का एक बड़ा लैंडमार्क है। शाहरुख खान ने इसे साल 2001 में गुजराती बिजनेसमैन नरीमन दुबाश से खरीदा था। पहले इसका नाम 'विला विएना' था, जिसे बाद में शाहरुख ने बदलकर 'मन्नत' कर दिया। इस बंगले को हेरिटेज का दर्जा भी मिला हुआ है। हर साल शाहरुख के जन्मदिन और ईद के मौके पर हजारों फैंस उनके बंगले के बाहर इकट्ठा होते हैं। शाहरुख मन्नत की बालकनी में आकर अपने फैंस का अभिवादन करते हैं। अब इस नए फैसले के बाद मन्नत की हाइट दो मंजिल और बढ़ जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ENG: शुभमन गिल-गुरनूर बराड़ ने की बचकानी गलती, Live मैच में बड़ा हादसा टला

India vs England, 1st ODI: शुभमन गिल एजबेस्टन वनडे में चोटिल होने से बाल-बाल बचे. भारतीय कप्तान की तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ से कैच लेते हुए टक्कर हो गई. Tue, 14 Jul 2026 17:47:47 +0530

  Videos
See all

ENG vs IND ODI: Birmingham में Virat-Gambhir का Cold War? टीम इंडिया में हलचल! | Indian Cricket Team #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-14T12:45:08+00:00

Navbharat Samvad: UP में चुनाव से पहले Baghpat का मूड क्या? | Ground Report | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-14T12:45:01+00:00

UP Development: उत्तर प्रदेश की नई उड़ान, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट से आगे अब विकास का नया मॉडल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-14T12:45:38+00:00

Iran-America Conflict: खाड़ी में 'खतरनाक घमासान'...कैसे थमेगा महायुद्ध का तूफान ? | Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-14T12:47:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers