Rajma Chaat Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ऑयल फ्री राजमा चाट, हर बाइट में स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन
Rajma Chaat Recipe: उबले हुए राजमा, ताजी सब्जियों और हल्के मसालों से तैयार यह चाट मिनटों में बन जाती है। अगर आपने पहले से राजमा उबालकर रखा है, तो इसे बनाने में गैस जलाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। ऑयल फ्री राजमा चाट मिनटों में बनने बनने वाली हेल्दी डिश है।इस चाट की सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे अपने टेस्ट के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं।
चाहें तो इसमें खीरा, टमाटर, अनार के दाने या उबले हुए चने भी मिला सकते हैं। अगर आपको थोड़ा क्रीमी स्वाद पसंद है, तो इसमें एक-दो चम्मच फैट-फ्री मेयोनीज या गाढ़ा दही मिलाकर इसका स्वाद और भी मजेदार बनाया जा सकता है। तो अगली बार जब कुछ चटपटा और हेल्दी खाने का मन करे, बाहर से स्नैक्स मंगाने की बजाय घर पर यह आसान राजमा चाट बनाएं और परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें।
राजमा चाट बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप उबला हुआ लाल राजमा
- 1 मध्यम प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 गाजर (बारीक कटी हुई)
- 1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1/4 कप उबला हुआ स्वीट कॉर्न
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच चाट मसाला
- स्वादानुसार नमक
टिप: अगर आप चाट को थोड़ा क्रीमी बनाना चाहते हैं, तो इसमें 1-2 चम्मच फैट-फ्री मेयोनीज या गाढ़ा दही भी मिला सकते हैं।
राजमा चाट बनाने की आसान विधि
स्टेप 1: सब्जियां तैयार करें
सबसे पहले प्याज, गाजर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च को बारीक काट लें। इन्हें एक बड़े बाउल में डालें।
स्टेप 2: मसाले मिलाएं
अब सब्जियों में नमक, काली मिर्च, चाट मसाला और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें, ताकि सभी फ्लेवर अच्छे से मिक्स हो जाएं।
स्टेप 3: राजमा और मक्का डालें
अब उबला हुआ राजमा और स्वीट कॉर्न डालकर हल्के हाथों से अच्छी तरह मिक्स करें।
स्टेप 4: सर्व करें
अंत में बारीक कटे हरे धनिये से गार्निश करें और तुरंत सर्व करें। चाहें तो ऊपर से अनार के दाने या सेव डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं।
राजमा चाट खाने के फायदे
- प्रोटीन और फाइबर से भरपूर।
- लंबे समय तक पेट भरा रखने में मददगार।
- वजन घटाने की डाइट में शामिल किया जा सकता है।
- बच्चों और बड़ों दोनों के लिए हेल्दी स्नैक।
- लंच, डिनर या शाम की भूख के लिए बेहतरीन विकल्प।
अगर आप कम समय में बनने वाली स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो राजमा चाट जरूर ट्राई करें। यह हेल्दी होने के साथ-साथ स्वाद में भी लाजवाब है और पूरे परिवार को पसंद आएगी।
यह भी पढ़ें: पार्टी में पहननी है ओपन हील्स? तो फटी एड़ियों के लिए अपनाएं ये 5 असरदार होम रेमेडीज
550 करोड़ की चांदी गायब या नकली? वैष्णो देवी मंदिर मामले में कोर्ट का बड़ा ऐक्शन, मांगा रिकॉर्ड
माता वैष्णो देवी मंदिर में 550 करोड़ रुपये से ज्यादा की कथित नकली चांदी घोटाले में कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। जम्मू की चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अदालत ने क्राइम ब्रांच के जांच अधिकारी को सभी महत्वपूर्ण रिकॉर्ड समेत 29 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan




















