महंगाई पर घमासान: खुदरा महंगाई 17 महीने के उच्चतम स्तर पर, उमंग सिंघार ने सरकार से मांगा जवाब
देश में जून के खुदरा महंगाई के आंकड़े सामने आने के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस शुरु हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम जनता की रसोई और जेब..दोनों पर एक साथ हमला किया है।
उमंग सिंघार ने कहा कि जून 2026 में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.38 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो पिछले 17 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। उन्होंने कहा कि लगातार कई महीनों से महंगाई बढ़ रही है और इसका सबसे अधिक असर रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि खाद्य महंगाई 5.32 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई 4.74 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 3.92 प्रतिशत दर्ज की गई है।
उमंग सिंघार ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा
उमंग सिंघार ने महंगाई के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने कहा कि अदरक की कीमतों में 50.41 प्रतिशत और टमाटर में 31.92 प्रतिशत की बढ़ोतरी आम परिवारों के बजट को प्रभावित कर रही है। उन्होंने यह आशंका भी जताई कि यदि महंगाई का दबाव बना रहा तो भारतीय रिजर्व बैंक भविष्य में ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है जिससे होम लोन, ऑटो लोन और अन्य कर्ज की ईएमआई महंगी हो सकती है।
बीजेपी से किए सवाल
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आम नागरिक दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ रसोई का खर्च लगातार बढ़ रहा है तो दूसरी ओर ईएमआई का बोझ भी बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव से सवाल किया है कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए सरकार का स्पष्ट रोडमैप क्या है या फिर बीजेपी ने जनता को बढ़ती कीमतों के भरोसे ही छोड़ दिया है।
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा जारी जून के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महंगाई आंकड़ों के अनुसार खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.38 प्रतिशत हो गई है। इसके साथ ही महंगाई एक बार फिर भारतीय रिजर्व बैंक के 4 प्रतिशत के मध्यम अवधि के लक्ष्य से ऊपर पहुंच गई है। खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेजी को महंगाई बढ़ने का प्रमुख कारण माना जा रहा है। महंगाई के लगातार ऊंचे स्तर पर बने रहने की स्थिति में मौद्रिक नीति और ब्याज दरों को लेकर भी बाजार की नजरें आरबीआई के अगले फैसलों पर टिकी हैं।
लड़की बनकर शादी का झांसा देता था युवक, ‘मुस्कान’ बनकर कई लोगों से लूटे लाखों रूपए, आवाज सुनकर पुलिस भी रह गई दंग!
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में साइबर ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि वह फोन पर लड़की की आवाज निकालकर खुद को मुस्कान बताता था और शादी का झांसा देकर लोगों से पैसे लेता था। वहीं आरोपी की पहचान तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के भीलवाड़ा गांव निवासी रत्नेश गौंड के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अब तक कई पीड़ित सामने आ चुके हैं।
दरअसल शुरुआती जांच के अनुसार आरोपी लंबे समय से अलग-अलग लोगों से फोन और सोशल मीडिया के जरिए संपर्क करता था। वह पहले भरोसा जीतता, फिर शादी की बात करता और धीरे-धीरे पैसों की मांग शुरू कर देता। जब एक पीड़ित परिवार को पूरे मामले पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंचा गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जानिए कैसे करता था मुस्कान बनकर ठगी?
वहीं पुलिस के मुताबिक आरोपी बेहद सफाई से लड़की की आवाज निकालता था जिससे लोगों को उस पर आसानी से भरोसा हो जाता था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि कई महीनों तक उसकी बातचीत मुस्कान नाम की लड़की से होती रही। बातचीत इतनी आगे बढ़ी कि दोनों के बीच शादी की बात तय हो गई। परिवार भी इस रिश्ते के लिए तैयार हो गया लेकिन दोनों की कभी आमने-सामने मुलाकात नहीं हुई। केवल व्हाट्सएप पर तस्वीरें भेजी जाती थीं।
दरअसल पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी ने अलग-अलग बहानों से पैसे मंगवाए। जब परिवार ने लड़की और उसके परिजनों से मिलने की बात कही तो हर बार कोई न कोई बहाना बना दिया गया। यहीं से परिवार को शक हुआ और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मोबाइल नंबर और डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि जिस मुस्कान से परिवार बात कर रहा था, वह असल में रत्नेश गौंड था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस के सामने भी लड़की जैसी आवाज निकालकर सभी को हैरान कर दिया।
गिरफ्तारी के बाद थाने पहुंचे कई पीड़ित
वहीं आरोपी की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग तेंदूखेड़ा थाने पहुंच गए। कई लोगों ने दावा किया कि वे भी इसी तरीके से ठगी का शिकार हुए हैं। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो उन्हें बदनाम करने और झूठे आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी दी गई। हालांकि इन सभी आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
दरअसल दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने कितने लोगों को निशाना बनाया और कुल कितनी रकम की ठगी हुई। साथ ही उसके मोबाइल, बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की भी जांच की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News





















