कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे, निर्माण गुणवत्ता पर फिर उठे गंभीर सवाल, पुल में आईं गहरी दरारें
Kanpur-Lucknow Expressway: हाल ही में यातायात के लिए खोले गए 63 किलोमीटर लंबे कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य पर लगातार उंगलियां उठ रही हैं. करीब 4,200 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से बनी इस आधुनिक सड़क पर उद्घाटन के एक महीने के भीतर ही कई गंभीर खामियां उजागर हो चुकी हैं. ताजा मामला गंगा एक्सप्रेसवे के करीब एक पुल में आई लंबी और गहरी दरारों का है, जिसने सफर की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिए हैं.
पुल में दरार और उखड़ती सतह
एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 55.4 पर स्थित एक पुल के जॉइंट (जोड़) के पास सड़क के किनारे वाले कंक्रीट हिस्से में खतरनाक दरारें देखी गई हैं. यह दरार कई जगहों पर आधा से एक इंच तक चौड़ी और काफी गहरी है. इसके साथ ही दरारों के आस-पास की ऊपरी सतह भी कई जगहों से उखड़नी शुरू हो गई है. इंजीनियरों और जानकारों का मानना है कि इस मामले की तुरंत तकनीकी जांच होनी चाहिए. उनका कहना है कि यदि यह दरार केवल ऊपरी सतह पर है, तो इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है, लेकिन अगर इसके पीछे कोई संरचनात्मक (स्ट्रक्चरल) कारण है, तो यह भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: ग्वालियर NH-19 पर मजदूरों से भरे लोडिंग वाहन की ट्रक से भिड़ंत; 8 की मौत
पहले भी सामने आ चुकी हैं कई खामियां
बारिश ने इस नए नवेले एक्सप्रेसवे की निर्माण गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी है. क्रैश बैरियर दरकने और तारकोल उखड़ने जैसी कई घटनाएं पहले ही दर्ज हो चुकी हैं. मात्र एक महीने के भीतर करीब 15 जगहों पर सड़क धंसने और 24 स्थानों पर मिट्टी खिसकने (स्लिपेज) की शिकायतें मिली हैं. जुलाई के अंत में उन्नाव के पास सड़क की ऊपरी परत करीब 40 मीटर तक खिसक गई थी. इसके अलावा तेज बारिश के दौरान सड़क के किनारों और निचले हिस्सों से पानी रिसने के मामले भी सामने आए हैं, जो निर्माण में इस्तेमाल हुई सामग्री और इंजीनियरिंग पर सीधा सवाल उठाते हैं.
एनएचएआई का एक्शन और सुधारात्मक कदम
लगातार मिल रही शिकायतों के बीच नुकसान को कम करने के लिए प्रशासन द्वारा कुछ सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं. भविष्य में लेन बढ़ाने के लिए सड़क के किनारे छोड़े गए कच्चे हिस्से (ग्रीन फील्ड) को अब पक्का किया जाएगा. यहां कच्ची मिट्टी पर बजरी और रोड़ी बिछाकर उस पर सीमेंट का लेप लगाया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य बारिश के पानी को सड़क के बेस (निचली मिट्टी) तक पहुंचने से रोकना है.
ये भी पढ़ें: 'भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हमसे पूछा कि...' ट्रंप ने क्यों लिया CEC का नाम?
मरम्मत के बावजूद राहत नहीं
बीते 26 जुलाई को किलोमीटर 64 के पास सड़क धंसने की पहली बड़ी घटना सामने आई थी. इसके बाद एनएचएआई ने करीब 100 मीटर के हिस्से को पूरी तरह उखाड़कर नए सिरे से बनवाया था. हालांकि, यह भारी-भरकम मरम्मत भी ज्यादा काम नहीं आई और महज तीन दिन बाद 29 जुलाई तक यह एक्सप्रेसवे पांच अन्य जगहों पर भी धंस गया. आधुनिक सुविधाओं और तेज यातायात के वादे के साथ बनाए गए इस हाई-स्पीड कॉरिडोर का शुरुआती दौर में ही ऐसा हाल होना प्रशासन और निर्माण कंपनियों की कार्यशैली पर एक बड़ा सवालिया निशान है.
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: दिल्ली, यूपी और बिहार सहित 19 राज्यों में आंधी-बारिश का जारी हुआ अलर्ट, IMD का आया अपडेट
Aaj Ka Mausam: दिल्ली, यूपी और बिहार सहित 19 राज्यों में आंधी-बारिश का जारी हुआ अलर्ट, IMD का आया अपडेट
आज का मौसम, 18 अगस्त: देशभर में मानसून की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है. मौसम विभाग ने ताजा अनुमान जारी करते हुए लोगों की चिंता बढ़ा दी है. आज यानी 18 अगस्त को 19 राज्यों में भयंकर बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, केरल और आंध्र प्रदेश शामिल हैं.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कई इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चल सकती हैं. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. तेज हवाओं के कारण बड़े पेड़ गिर सकते हैं और खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है.
मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए खासतौर पर किसानों और मछुआरों को खुले मैदानों तथा जलस्रोतों से दूर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. इस समय उत्तरी हरियाणा और राजस्थान के मध्य भागों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके प्रभाव से उत्तर और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी बादल पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं.
| शहर | अधिकतम तापमान (18 अगस्त) | न्यूनतम तापमान (18 अगस्त) |
| दिल्ली | 34°C | 27°C |
| मुंबई | 30°C | 28°C |
| चेन्नई | 36°C | 28°C |
| कोलकाता | 32°C | 27°C |
| लखनऊ | 31°C | 27°C |
| पटना | 31°C | 27°C |
| रांची | 24°C | 23°C |
| भोपाल | 28°C | 24°C |
| जयपुर | 33°C | 26°C |
| शिमला | 24°C | 19°C |
| नैनीताल | 22°C | 20°C |
दिल्ली में बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाएं
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में 18 अगस्त को मध्यम से तेज बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है.
उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी ताकत के साथ बरसने को तैयार है. मौसम विभाग ने गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बलरामपुर, बिजनौर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी और प्रयागराज में भारी बारिश के साथ 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी है. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
बिहार और झारखंड में वज्रपात की आशंका
बिहार के गया, पटना, सारण, सिवान, बक्सर, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल, खगड़िया और भागलपुर जिलों के लिए बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी चलने के आसार हैं. पटना का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा.
वहीं झारखंड के रांची, खूंटी, देवघर, धनबाद, साहेबगंज, जमशेदपुर, बोकारो, पलामू, लातेहार, रामगढ़ और लोहरदगा में 18 और 19 अगस्त को भारी बारिश के साथ सतही हवाएं चलने का अनुमान है. रांची में अधिकतम पारा 24 डिग्री और न्यूनतम पारा 23 डिग्री तक बना रहेगा.
पहाड़ी राज्यों में आफत की बारिश
उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर में 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा.
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और चंबा में जोरदार बारिश की संभावना है. मनाली में अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.
जम्मू कश्मीर के पुंछ, कुलगाम, जम्मू, पुलवामा, अनंतनाग, राजौरी, उधमपुर, कठुआ और गांदरबल में 50 से 55 किलोमीटर की गति से हवाओं के साथ तेज बारिश हो सकती है. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
दैनिक मौसम परिचर्चा 17-08-2026
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 17, 2026
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों पर बने डिप्रेशन के असर से, अगले 2 दिनों के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा,…
मैदानी और पश्चिमी राज्यों का हाल
पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्धमान, उत्तर 24 परगना और नादिया में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. कोलकाता में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, जालंधर और गुरदासपुर में 45 से 50 किलोमीटर की आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट है.
राजस्थान के अलवर, करौली, झालावाड़, बारां, अजमेर, कोटा, उदयपुर, भीलवाड़ा और प्रतापगढ़ में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो सकती है. जयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा.
मध्य प्रदेश के डिंडोरी, विदिशा, खंडवा, मंडला, इंदौर, कटनी, होशंगाबाद और छतरपुर में 50 से 55 किलोमीटर की आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है. भोपाल में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: देश के 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी, जानें यूपी, बिहार और हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








.jpg)