ईरान के पास खत्म हो गई सेना? राष्ट्रपति ट्रंप ने किया चौंकाने वाला दावा
Iran Army: अमेरिका-ईरान के बीच हालात फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। शांति समौता के बाद दोनों देश एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। अमेरिका ने लगातार 3 दिन ईरान पर हमला किया। अब ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने ईरान की सेना तक खत्म होने का दावा किया।
एक प्रेस वार्ता में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम ईरान पर एक और बहुत बड़ा हमला कर रहे हैं। वे समझौता करना चाहते हैं। वे वापस आए हैं। हमने 2 दिन पहले एक समझौता किया था। वे 47 साल से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन किसी ने भी उन पर कभी सैन्य हमला नहीं किया। हम उन पर बहुत जोरदार हमला कर रहे हैं।
#WATCH | US President Donald Trump says, "Four months ago, these people (Iran) had a military that was very strong, by far the strongest in the Middle East. They were called the bully of the Middle East. Now they don't have the navy. They have 159 ships underwater... They had 230… pic.twitter.com/CXDQUHutas
— ANI (@ANI) July 13, 2026
ईरान की नेवी-आर्मी खत्म?
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि चार महीने पहले, ईरान की सेना बहुत मजबूत थी, जो मिडिल ईस्ट में सबसे ज़्यादा ताकतवर थी। उन्हें मिडिल ईस्ट का दादा (बदमाश) कहा जाता था। अब उनके पास नेवी नहीं है। उनके 159 जहाज पानी के नीचे हैं। ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि ईरान कके पास 230 अटैक एयरप्लेन थे; वे सब खत्म हो गए हैं। ट्रंप ने कहा कि मेरे कार्यकाल में, वे ऐसा कुछ नहीं कर सकते। हमने उन्हें ऐसी स्थिति में ला दिया है कि उनके पास कोई सेना नहीं है।
यह भी पढ़ें: अमेरिकी हमलों से धुआं-धुआं हुआ ईरान, लगातार तीसरी रात जमकर की बमबारी; ड्रोन और मिसाइल ठिकाने तबाह
रडार, एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम भी खत्म?
ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास जबरदस्त रडार सिस्टम था; वह सब खत्म हो गया है। कहा कि उनके पास जबरदस्त एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम था; वह सब खत्म हो गया है। दुख की बात है कि उनकी लीडरशिप भी खत्म हो गई है। उनके पहले और दूसरे स्तर के नेता मारे जा चुके हैं। तीसरे स्तर के नेता, जिनसे हम अभी निपट रहे हैं, उनमें से भी कुछ पहले ही खत्म हो चुके हैं।
दावा- ईरान में 350% से ज्यादा महंगाई दर
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चार महीने पहले, ईरान में महंगाई दर 5% थी। अब यह 350% से ज्यादा है। उन्होंने एक समझौता किया; शायद 10 बार उसे तोड़ा, और बहुत से लोगों की जान ली। उन्होंने हमारे लोगों को मारा।
52,000 प्रदर्शनकारियों की मौत?
ट्रंप ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों के साथ ईरान ने जो किया- 52,000 (मौतें)। क्या आपने कभी किसी का अंतिम संस्कार देखा है। कहा कि उन्होंने 52,000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला। मेरे कार्यकाल में, वे ऐसा कुछ नहीं कर सकते। हमने उन्हें ऐसी स्थिति में ला दिया है कि उनके पास कोई सेना नहीं है। वे इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते। उनके पास बस फेक न्यूज है, जो हमें युद्ध जीतने के बजाय हारते हुए देखना पसंद करते हैं, जो एक तरह से देशद्रोह है।
यह भी पढ़ें: EXPLAINER: क्यों नहीं ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर टिक पाया? जानें वजह
होर्मुज जलडमरूमध्य में बड़ा हमला, ईरान ने UAE के तेल टैंकरों को बनाया निशाना एक भारतीय नाविक की मौत
होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में UAE के दो तेल टैंकरों ‘मोम्बासा’ और ‘अल बहिया’ पर हुए ईरानी मिसाइल हमले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। इस हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की जान चली गई है, जबकि 6 भारतीयों सहित कुल आठ लोग घायल हुए हैं। हमले की जानकारी और नुकसान …
The post होर्मुज जलडमरूमध्य में बड़ा हमला, ईरान ने UAE के तेल टैंकरों को बनाया निशाना एक भारतीय नाविक की मौत appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Bharat Samachar




















