Meerut के होटल में नाबालिग संग पकड़ा गया Fardeen, पुलिस ने दर्ज किया दुष्कर्म का केस
मेरठ में एक होटल में 16 वर्षीय लड़की के साथ एक युवक को लोगों ने कथित तौर पर पकड़ लिया जिसके बाद पुलिस ने युवक गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (छावनी) संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजे सूचना मिली कि थापर नगर स्थित होटल रंजीत में कुछ लोगों ने एक युवक को नाबालिग लड़की के साथ पकड़ लिया है जिसके बाद सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।
उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान सराय लालदास निवासी फरदीन (23) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अदालत में पेश किया गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
JSSC CGL परीक्षा और TDPL की सभी भर्तियां रद्द, Hemant Soren ने की घोषणा
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अभ्यर्थियों द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन के बीच,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा और 2014 से आउटसोर्स एजेंसी टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की। यह फैसला सोरेन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की एक बैठक में लिया गया। सोरेन ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा, ‘‘सरकार ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग-संयुक्त स्नातक स्तर (जेएसएससी-सीजीएल) परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है, जो प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मुख्य मांगों में से एक थी।
हमने आउटसोर्स एजेंसी टीडीपीएल (टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड) द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं और उसके द्वारा जारी नतीजों को भी रद्द करने का फ़ैसला किया है।’’ उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में एक परीक्षा सुधार समिति के गठन की भी घोषणा की। सरकारी नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और पूरे मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे थे। अभ्यर्थियों का आंदोलन सोमवार को 24वें दिन भी जारी था।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि जब तक हमारी सीबीआई जांच की मांग पूरी नहीं हो जाती, आंदोलन जारी रहेगा। उधर 16 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो ने कहा कि अनशन तोड़ने के लिए रांची में प्रदर्शन स्थल पर जल्द ही पहुंचेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









