Responsive Scrollable Menu

Mohan Charan Majhi ने जाजपुर में Odisha flood का जायजा लिया, राहत का भरोसा दिया

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को नाव की मदद से जाजपुर जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और 7.85 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

माझी ने राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी, खेल मंत्री सूर्यवंशी सूरज और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल के साथ दशरथपुर प्रखंड के सबसे अधिक प्रभावित कसापा और तारापाडा ग्राम पंचायतों का दौरा किया। यह दौरा ऐसे समय में हुआ जब भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)ने बंगाल की खाड़ी में बनी कम दबाव वाली प्रणाली के ‘अवदाब’ में तब्दील होने और बारिश का पूर्वानुमान जताया था। मुख्यमंत्री लाइफ जैकेट पहनकर मोटर-बोट पर सवार हुए और रामचंद्रपुर, बालदा और धोबाबिल गांवों में प्रभावित लोगों से मुलाकात की।

उन्होंने घुटनों तक पानी में खड़े होकर लोगों की परेशानियां सुनीं और उन्हें जल्द राहत और पुनर्वास का भरोसा दिलाया। माझी ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और मदद सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने राहत शिविरों में परोसे जा रहे पके हुए खाने की गुणवत्ता की भी जांच की और कहा कि उत्तरी ओडिशा में बार-बार आने वाली बाढ़ को रोकने के लिए बाढ़-नियंत्रण के स्थायी उपाय किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बाद में भद्रक जिले के बाढ़ प्रभावित कुछ गांवों का भी दौरा किया। हालांकि, मुख्यमंत्री का भद्रक जिले का दौरा राजनीतिक विवादों में घिर गया। विधानसभा में विपक्ष की प्रमुख सचेतक प्रमिला मलिक समेत बीजू जनता दल (बीजद)के विधायकों ने सड़क पर धरना दिया और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के नाव से प्रभावित इलाकों के सर्वेक्षण के दौरान उन्हें साथ जाने की अनुमति नहीं दी गई।

मलिक ने आरोप लगाया कि जहां भाजपा के सांसद, विधायक और मंत्री मुख्यमंत्री के साथ थे, वहीं उन्होंने जान-बूझकर स्थानीय बीजद विधायकों को साथ आने नहीं दिया। इस बीच, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता दिलीप कुमार राउत ने कहा कि बाढ़ की स्थिति अगले चार-पांच दिनों तक बनी रह सकती है, क्योंकि ‘अवदाब’ के कारण हुई भारी बारिश के बाद ब्रह्मणी और बैतरणी नदियों में जलस्तर ऊंचा बना हुआ है। राउत ने संवाददाताओं को बताया कि जाजपुर और भद्रक ज़िलों में भारी बाढ़ लाने के बाद बैतरणी और ब्राह्मणी नदियों के जलस्तर में कमी आने में चार दिन लग सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि जाजपुर जिले में तटबंधों में पड़ी दरार की मरम्मत का काम अभी चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 2.77 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और उन्हें लगभग 531 राहत शिविरों में रखा गया है, जिनमें नदी के तटबंधों और स्कूलों में बने शिविर भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बालासोर, भद्रक, जाजपुर, क्योंझर, मयूरभंज और केंद्रपाड़ा जिलों के 126 गांव अब भी जलमग्न हैं।

इस बीच, राज्य सरकार ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। खराब मौसम के कारण सोमवार को स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहे। आईएमडी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों पर बना कम दबाव का एक स्पष्ट क्षेत्र अब ‘अवदाब’ में बदल गया है।

उसने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान इस अवदाब प्रणाली के उत्तर-पश्चिम की ओर, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल से होते हुए झारखंड की तरफ बढ़ने की बहुत संभावना है। आईएमडी ने बालासोर, क्योंझर और मयूरभंज ज़िलों में मूसलाधार बारिश की संभावना के मद्देनजर ‘रेड अलर्ट’ (कार्रवाई करने का अलर्ट) जारी किया है। वहीं भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, सुंदरगढ़, झारसुगुडा, संबलपुर, देवगढ़, अंगुल और ढेंकनाल के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’(कार्रवाई के लिए तैयार रहने का अलर्ट) जारी किया है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को 18 अगस्त तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश, ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के पास समुद्र में न जाने की सलाह दी है। विभाग ने कहा कि अवदाब के असर से समुद्र की स्थिति बहुत खराब होने की आशंका है। मुख्य सचिव अनु गर्ग ने बताया कि उत्तरी ओडिशा के संवेदनशील इलाकों में लगभग 100 बचाव दल तैनात किए गए हैं और जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अभियंताओं को मौके पर भेजा गया है ताकि तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और आपदा के असर को कम किया जा सके।

प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों को भी भद्रक, जाजपुर और बालासोर जिलों में भेजा गया। इस बीच, कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह 5.30 बजे तक बालासोर शहर में 93.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Continue reading on the app

Sagar Police ने पिस्तौल रील के आरोपी के घर अलमारी से 3 करोड़ रुपये बरामद किए

मध्यप्रदेश के सागर जिले में सोशल मीडिया पर पिस्तौल लहराते हुए वीडियो पोस्ट करने वाले दो भाइयों का पता लगाने के दौरान पुलिस ने उनमें से एक के घर की बंद अलमारी से तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि, रविवार को हुई पुलिस जांच में आरोपी के घर से कोई पिस्तौल बरामद नहीं हुई।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने सोमवार को बताया कि सौरभ अहिरवार और उसके भाई ने कथित तौर पर पिस्तौल लहराते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किए थे। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। उन्होंने बताया कि जब पुलिस की एक टीम पिस्तौल बरामद करने के लिए अहिरवार के घर पहुंची तो उन्होंने एक बंद अलमारी देखी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब पुलिस टीम ने उन्हें अलमारी खोलने के लिए कहा तो उसने आनाकानी की और कहा कि उनके पास चाबी नहीं है।’’ सुजानिया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पुलिस ने अलमारी का ताला तोड़ दिया, जिसके बाद एक बैग में तीन करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी बरामद हुई।’’ अहिरवार का भाई ऑटो रिक्शा चलाता है। दोनों भाइयों का दावा है कि यह रुपया एक रिश्तेदार ने रखा था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों ने दावा किया कि रिश्तेदार ने करीब आठ-नौ साल पहले अलमारी में नकदी रखी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मामले की जांच की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर:श्रीलंका को 288 रन और बनाने हैं, डी सिल्वा-दिनूषा नाबाद; आज आखिरी दिन

भारतीय टीम गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर है। 372 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में 84 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। उसे अभी 288 रन और बनाने हैं। मंगलवार को खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स कर दिया गया। कप्तान धनंजय डी सिल्वा 31 और सोनल दिनूषा 25 रन पर नाबाद लौटे। दोनों में 37 रन की साझेदारी हो चुकी है। मानव सुथार ने 2, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट लिया। भारत ने पहली पारी में 462 और दूसरी पारी में 193 रन बनाए थे। श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमटी थी, जिससे भारत को 178 रन की बढ़त मिली थी। उसने दूसरी पारी के 193 रन जोड़कर भारत ने 371 रन की कुल बढ़त हासिल की। गॉल में आज बारिश के 75% आसार गॉल में बुधवार को 75% बारिश के आसार हैं। मौसम वेबसाइट एक्यूवेटर ने पूर्वानुमान में बताया है कि वहां सुबह 4 बजे से वर्षा होने लगेगी। मैच चारों दिन बारिश से प्रभावित रहा है। मंगलवार को भी खेल रोकना पड़ा और खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स हो गया। ------------------------------------- गॉल टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पंत ने टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के लगाए, गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा। वे भारत की ओर से टेस्ट में छक्कों का शतक लगाने वाले पहले बैटर भी बने। पढ़ें पूरी खबर Tue, 18 Aug 2026 23:20:32

  Videos
See all

Viral Video: भांग के खेतों पर चला प्रशासन का डंडा! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T23:40:36+00:00

ओमान बना नया ईरान, ट्रंप से भयानक टकराव? Iran Israel War | Donald Trump | Mojtaba | Netanyahu | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T23:30:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers