Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 14 July 2026: आज भौमवती अमावस्या के दिन बन रहा व्याघात योग, कर्क-वृश्चिक राशि पर खतरा! इनके लिए दिन शुभ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 July 2026: आज यानी 14 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज का दिन जातकों के लिए बेहद खास और बड़े बदलावों वाला होगा. आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की देवपितृकार्य भौमवती अमावस्या है. आज के दिन आकाश मंडल में शुभ और अशुभ दोनों योगों का प्रभाव रहेगा. आज अमावस्या तिथि दोपहर 3:14 तक रहेगी और फिर प्रतिपदा तिथि लगेगी. आज चंद्रमा मिथुन राशि से शाम को कर्क राशि में जाएंगे. आज पुनर्वसु नक्षत्र पूरे दिन रहेगा. चलिए अब जानते हैं आज का राशिफल.

पढ़ें आज का राशिफल 14 जुलाई 2026 (Today Horoscope 14 July 2026)

1.मेष राशि 

मेष राशि के जातकों को आज प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. इन्हें धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज प्रगति का योग बन रहा है. आज मान-सम्मान का प्रबल योग बन रहा है. संतान से मन प्रसन्न रहेगा 
पदोन्नत हो सकते हैं. भाग्य से सारा कार्य संपन्न होगा.

सावधानी- एकाग्र होकर काम करें
उपाय- सूर्य देव की आराधना करें 
शुभ अंक- 1
लक रंग- लाल
लक मीटर- 7

2.वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोगों को लेखन कार्य से धन लाभ होगा. परिश्रम से धन लाभ होगा. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और आज आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं. आपकी समस्याओं का समाधान होगा. आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज कई लोग यात्रा और तीर्थाटन का लाभ कमाएंगे.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
उपाय- सफेद वस्त्र दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Kab Hai 2026 Date: कब है रक्षाबंधन 2026? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय 

3.मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों की आज के दिन धन की स्थिति अच्छी होगी. मंगलवार को इन्हें रुका हुआ धन मिलेगा. आज प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में शुभ कार्य होगा. आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. आज आपकी माली हालत अच्छी होगी.

सावधानी- सोच सकारात्मक रखें
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी चाहिए. आज किसी बड़ी सफलता का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होने का योग है. आज मन प्रसन्न रहेगा और रोग और शत्रु परास्त होंगे. आज आपके षड्यंत्रकारी विफल होंगे.

सावधानी- आलस्य से दूर रहें
उपाय- जरूरतमंदों की मदद करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

5.सिंह राशि 

सिंह राशि के लोगों को आज नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलेगा. आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी और आपको मान सम्मान मिलेगा. दूर देश की यात्रा होगी. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. साहित्यिक जगत से लाभ होगा.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
सोच समझकर काम करें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- मैरून
लक मीटर- 8

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज लेखन और साहित्य के क्षेत्र से लाभ का योग बन रहा है. आज इनको मान सम्मान मिलेगा. आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी. आज जमीन खरीदने का योग बन रहा है. छात्रों के लिए उत्तम समय चल रहा है.

सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
पंचमेवा की खीर से हवन करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

7.तुला राशि

तुला राशि के लोगों के मान सम्मान में आज वृद्धि होगी. रोजगार से आपको लाभ मिलेगा. आयात-निर्यात का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे.

सावधानी- व्यय पर नियंत्रण रखें
उपाय- जरूरतमंदों को भोजन कराएं
सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लोगों को आज धन लाभ के योग बन रहे हैं. आज इन्हें पूंजी निवेश से लाभ मिल सकता है. आपकी माली स्थिति में सुधार होगा. आज आपको नई नौकरी मिल सकती है या फिर प्रमोशन मिल सकता है. आपके परिवार में शुभ कार्य होगा.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
खान-पान में सावधानी बरतें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों को आज देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज इन्हें स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए. इन लोगों को आज के दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना चाहिए. समय आपके अनुकूल चल रहा है. आज जितना मेहनत करेंगे उतना लाभ होगा.

सावधानी- अधिक खर्च से बचें
उपाय- बंदरों को केला खिलाएं
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 9

10.मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज के दिन रुका हुआ धन मिलेगा. आज महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. आज लेखन कार्य से धन मिलेगा. आज पत्नी से अनबन हो सकती है. नेत्र की पीड़ा हो सकती है और अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें. इन लोगों की माली हालत अच्छी होगी.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें 
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हल्का ग्रे
लक मीटर- 8

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के परिवार में आज शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. इन लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी. आज दूर देश की यात्रा होगी और व्यापार के नए अवसर मिलेंगे. आज छात्रों और खिलाड़ियों के लिए दिन शुभ रहेगा.

सावधानी- जल्दबाजी में निर्यण न लें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 6 

12.मीन राशि 

मीन राशि के लोगों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा. आज आवेश में आकर कोई काम न करें. वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है. आज अपने समय का सदुपयोग करें. आज भाग्य का साथ मिलेगा.

सावधानी- आलस्य से दूर रहें
उपाय- पीला वस्त्र दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पिंक
लक मीटर- 7 

ये भी पढ़ें- Sawan 2026: सावन महीने में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, भोलेनाथ करेंगे हर मनोकामना पूरी, जानें उपाय

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 14 July 2026: आज है आषाढ़ अमावस्या, जानिए पंचांग से आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त और महामंत्र

Aaj Ka Panchang 14 July 2026: आज यानी 14 जुलाई 2026 मंगलवार के दिन आषाढ़ मास की अमावस्या तिथि है. इस दिन आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या है. इस तिथि का समापन दोपहर 3:12 पर होगा. अमावस्या की तिथि स्नान-दान और तर्पण के लिए शुभ मानी जाती है. आज आषाढ़ अमावस्या पर आडल योग का प्रभाव रहने वाला है और दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय के बारे में यहां विस्तार से जानिए.

पढ़ें आज का पंचांग 14 जुलाई 2026

  • तारीख-14 जुलाई 2026
  • दिन- मंगलवार
  • तिथि- अमावस्या
  • नक्षत्र- पुनर्वसु
  • सूर्योदय- सुबह 05:32 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 07:21 बजे 
  • करण- नाग, किनस्तुघ्ना
  • चंद्रमा- मिथुन राशि
  • शुभ मुहूर्त- सुबह 11:59 से दोपहर 12:54 तक
  • राहुकाल- 3:53 से शाम 5:37 तक
  • दिशा शूल- उत्तर
  • दिशा शूल उपाय- घर से गुड़ खाकर निकलें

ये भी पढ़ें- Guru Shukra Yog 2026: 12 जुलाई को बन रहा है शुभ गुरु-शुक्र योग, इन 4 राशियों को छप्परफाड़ धन मिलेगा

आज का महामंत्र

महामंत्र- ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में शाम 06 बजकर 48 मिनट तक उसके बाद कर्क राशि में गोचर होगा.

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

आज का योग, नक्षत्र और करण

अमावस्या पर रात 12:09 यानी 15 जुलाई तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा. इसके बाद पुष्य नक्षत्र लग जाएगा. वहीं, आज के योग की बात करें तो व्याघात योग दोपहर 11:57 तक रहेगा. इसके बाद हर्षण योग शुरू होगा. शाम 3:12 तक नाग करण होगा. इसके बाद रात 1:29 तक  किंस्तुघ्न करण प्रभावित रहेगा.

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 32 पर हुआ है.

सूर्यास्त- आज शाम 07 बजकर 21 मिनट पर होगा.

चंद्रोदय- आज चंद्रोदय नहीं होगा

चंद्र अस्त- 14 जुलाई को शाम 07:32 मिनट पर होगा.

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:11 मिनट से 04:52 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:59 मिनट से दोपहर 12:54 मिनट तक

अमृत काल- रात 10:01 बजे से रात 11:27 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- दोपहर 03:53 से शाम 05 बजकर 37 मिनट तक

यम गण्डक- सुबह 09:00 बजे सुबह 10:43 बजे तक रहेगा

गुलिक काल- दोपहर 12:27 बजे से दोपहर 02:10 मिनट तक रहेगा

आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 08:18 बजे से सुबह 09:14 बजे तक और सुबह 11:26 बजे से दोपहर 12:07 मिनट तक

व्रत- भौमवती अमावस्या

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Kab Hai 2026 Date: कब है रक्षाबंधन 2026? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय 

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया:जेडेन लेनोक्स ने 19 रन देकर 5 विकेट लिए,3 मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर

न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया है। गयाना में खेले गए इस मैच में जेडेन लेनोक्स के फाइव विकेट हॉल की बदौलत न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को महज 138 रनों पर समेट दिया। वेस्टइंडीज की टीम ने अपने आखिरी 10 विकेट सिर्फ 75 रन के अंदर गंवा दिए। 139 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 5 विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। जेडेन लेनोक्स न्यूजीलैंड के तीसरे सबसे सफल वनडे स्पिनर बने न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर जेडेन लेनोक्स इस मैच के सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने सिर्फ 19 रन देकर 5 विकेट चटकाए। यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले खेले गए 6 वनडे मैचों में लेनोक्स कभी भी 2 से ज्यादा विकेट नहीं ले पाए थे। उनके पहले चार विकेट क्लीन बोल्ड के रूप में आए। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही लेनोक्स न्यूजीलैंड के पुरुषों के वनडे इतिहास में तीसरे सबसे बेस्ट आंकड़े दर्ज करने वाले स्पिनर बन गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर ईश सोढ़ी (6/39) और दूसरे नंबर पर डेनियल विटोरी (5/7) का नाम शामिल है। 63 रन की ओपनिंग साझेदारी के बाद बिखरी वेस्टइंडीज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद शानदार रही थी। ओपनर जॉन कैंपबेल और अकीम ऑगस्टे ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की मजबूत पार्टनरशिप की। पावरप्ले के आखिर में दोनों ने तेजी से रन बनाए, लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने मैच का रुख बदल दिया। माइकल ब्रेसवेल ने पहली सफलता दिलाई, जिसके बाद वेस्टइंडीज ने लगातार विकेट गंवाए। टीम 138 रन पर ऑलआउट हो गई। जॉन कैंपबेल ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। अमीर जांगू ने 20 रन की पारी खेली, जबकि बाकी कोई बल्लेबाज 20 रन तक नहीं पहुंच सका। कीवी स्पिनर्स ने लिए 9 विकेट कप्तान मिचेल सेंटनर ने भी दो अहम विकेट लिए। उन्होंने जॉन कैंपबेल और पिछले मैच के हीरो कीसी कार्टी को क्लीन बोल्ड किया। न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने इस मुकाबले में कुल 9 विकेट लिए। यह वनडे इतिहास में एक पारी में न्यूजीलैंड के स्पिनरों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। शुरुआती स्पेल के बाद जैकब डफी और मैथ्यू फिशर की जगह पूरी पारी में स्पिनरों ने गेंदबाजी संभाली। 52 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद लैथम ने दिलाई जीत 139 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन 35 रन के बाद टीम ने 17 रन के भीतर तीन विकेट गंवा दिए। विल यंग एलबीडब्ल्यू हुए, जबकि मार्क चैपमैन बिना खाता खोले रन आउट हो गए। इसके बाद टॉम लैथम और डेरिल मिचेल ने पारी संभाली। हालांकि खारी पियरे ने मिचेल और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को आउट कर स्कोर 96/5 कर दिया। इसके बाद लैथम और माइकल ब्रेसवेल ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया और टीम को जीत तक पहुंचा दिया। माइकल ब्रेसवेल ने वनडे क्रिकेट में पूरे किए 1000 रन मैच के आखिरी पलों में माइकल ब्रेसवेल ने गुडाकेश मोती की गेंदों पर दो शानदार चौके लगाकर न्यूजीलैंड की जीत पक्की की। इन चौकों के साथ ही ब्रेसवेल ने अपने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं। टॉम लैथम की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी और ब्रेसवेल के संयम के कारण न्यूजीलैंड ने बड़ी राहत के साथ मैच अपने नाम कर लिया। Tue, 14 Jul 2026 01:22:30

  Videos
See all

Wedding Viral Video : पानी-पानी हुआ शादी का मंडप दूल्हे ने निभाया अपना वादा! |Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-14T02:15:29+00:00

Viral Video | जलेबी की तरह घूमा RUSSIAN! वीडियो वायरल | #viralshorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-14T02:12:58+00:00

AAJTAK 2 | चलती TRAIN में पूजा पाठ का VIDEO VIRAL! RAILWAY ने बताई वीडियो की सच्चाई! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-14T02:15:14+00:00

IMD Weather Alert : यूपी-बिहार सहित 18 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-14T02:15:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers