जरूरत की खबर- जगन्नाथ रथ यात्रा देखने जा रहे हैं:करें ये 10 तैयारी, सुरक्षित दर्शन के 7 नियम, भीड़ में सेफ्टी के 12 गोल्डन रूल
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आस्था का बहुत बड़ा उत्सव है। हर साल लाखों श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं। लेकिन भारी भीड़, लंबा पैदल सफर और बदलता मौसम इस यात्रा को चुनौतीपूर्ण भी बना सकते हैं। अगर आप पहली बार रथ यात्रा में जा रहे हैं तो कुछ जरूरी तैयारियां और सुरक्षा नियम पहले से जान लेना बेहद जरूरी है। आखिर यात्रा पर निकलने से पहले क्या तैयारी करें, भीड़ में खुद और परिवार को कैसे सुरक्षित रखें, क्या साथ ले जाएं और किन गलतियों से बचें? इन सभी सवालों के जवाब यहां जानिए। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस महापर्व का हिस्सा बनने पुरी पहुंचते हैं। लेकिन भारी भीड़, लंबा पैदल सफर और बदलता मौसम इस यात्रा को चुनौतीपूर्ण भी बना सकते हैं। अगर आप पहली बार रथ यात्रा में जा रहे हैं तो पहले से कुछ जरूरी तैयारियां करना और सुरक्षा नियम जानना बेहद जरूरी है। इसलिए आज 'जरूरत की खबर' में हम बात करेंगे यात्रा से जुड़ी तैयारियों की। साथ ही जानेंगे कि- सवाल- अगर पहली बार रथ यात्रा देखने जा रहे हैं तो सबसे पहले क्या तैयारी करें? जवाब- घर से निकलने से पहले ये तैयारियां जरूरी हैं– सवाल- क्या रथ यात्रा में हर कोई शामिल हो सकता है? जवाब- हां, रथ यात्रा में आमतौर पर हर श्रद्धालु शामिल हो सकता है। हालांकि, वहां भारी भीड़ होती है और लंबा पैदल चलना पड़ सकता है। ऐसे में बुजुर्ग, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। सवाल- रथ यात्रा देखने का सबसे सुरक्षित तरीका क्या है? जवाब- रथ यात्रा के दौरान सबसे जरूरी है कि आप प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और भीड़ में धक्का-मुक्की से बचें। अन्य जरूरी बातें पॉइंटर्स में देखें– 1. कहां खड़े हों? प्रशासन द्वारा तय किए गए बैरिकेड, दर्शक क्षेत्र या सुरक्षित स्थान पर ही खड़े होकर दर्शन करें। 2. कहां बिल्कुल न जाएं? रथ के बिल्कुल पास, रस्सी खींचने वाले मार्ग और प्रतिबंधित क्षेत्रों में न जाएं। 3. बैरिकेड क्यों पार न करें? बैरिकेड सुरक्षा के लिए लगाए जाते हैं। इन्हें पार करने से हादसे और भगदड़ का खतरा बढ़ सकता है। 4. भीड़ के बीच क्यों न घुसें? भीड़ में धक्का-मुक्की, दम घुटने, गिरने या बिछड़ने का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए सुरक्षित दूरी बनाएं। सवाल- क्या रथ को छूना जरूरी होता है? जवाब- नहीं। रथ यात्रा में भगवान के दर्शन करना ही सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। रथ को छूना किसी श्रद्धालु के लिए अनिवार्य नहीं है। भीड़ में सिर्फ रथ को छूने के लिए आगे बढ़ना या धक्का-मुक्की करना खतरनाक हो सकता है। सवाल- अगर बहुत ज्यादा भीड़ हो जाए तो क्या करें? जवाब- अगर अचानक भीड़ बढ़ जाए तो घबराएं नहीं। धक्का देने या भीड़ के खिलाफ चलने की कोशिश न करें। सभी जरूरी सावधानियां नीचे ग्राफिक में देखें– सवाल- कौन-कौन सी चीजें साथ ले जानी चाहिए? जवाब- रथ यात्रा में लंबा इंतजार, पैदल चलना और भीड़ का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सिर्फ जरूरी और हल्का सामान ही साथ रखें। पूरी लिस्ट ग्राफिक में देखें– सवाल- कौन-कौन सी चीजें साथ नहीं ले जानी चाहिए? जवाब- रथ यात्रा में भीड़ अधिक होती है। इसलिए ऐसा सामान साथ न रखें, जिससे चलने-फिरने में परेशानी हो या सुरक्षा जोखिम बढ़े। डिटेल्स ग्राफिक में देखें– सवाल- क्या पहनकर जाना सबसे बेहतर रहेगा? जवाब- रथ यात्रा में भीड़ होती है, मौसम खराब हो सकता है और कई घंटे पैदल चलना पड़ सकता है। इसलिए आरामदायक कपड़े और जूते पहनें। डिटेल्स ग्राफिक में देखें– सवाल- बच्चों के साथ जा रहे हैं तो क्या सावधानी बरतें? जवाब- रथ यात्रा में भीड़ के कारण बच्चों के बिछड़ने का खतरा अधिक रहता है। इसलिए उन्हें कभी अकेला न छोड़ें और सुरक्षा के इन 7 नियमों का ध्यान रखें– सवाल- साथ में बुजुर्ग हों तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जवाब- बुजुर्गों के लिए रथ यात्रा की भीड़ और लंबी पैदल दूरी थकाने वाली हो सकती है। इसलिए उनकी सेहत और सुविधा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। डिटेल्स पॉइंटर्स में देखें– सवाल- अगर कोई बिछड़ जाए तो क्या करें? जवाब- नीचे दिए पॉइंटर्स से समझें- सवाल- क्या भीड़ में मोबाइल नेटवर्क काम करना बंद कर सकता है? ऐसा हो जाए तो क्या करें? जवाब- नीचे दिए पॉइंटर्स से समझें- सवाल- रथ यात्रा के दौरान जेबकतरों से कैसे बचें? जवाब- इसके लिए ये जरूरी सावधानियां बरतें- सवाल- अगर बारिश हो जाए तो क्या करें? जवाब- पॉइंटर्स से समझें- सवाल- यात्रा के दौरान खाने-पीने से जुड़ी क्या सावधानी बरतें? जवाब- पॉइंटर्स में देखें- सवाल- अगर किसी की तबीयत अचानक बिगड़ जाए तो क्या करें? जवाब- पॉइंटर्स में देखें- सवाल- फोटो–वीडियो बनाते समय किन बातों का ध्यान रखें? जवाब- इन बातों का ध्यान रखें- सवाल- भीड़भाड़ में सुरक्षित कैसे रहें? जवाब- सबसे जरूरी है सुरक्षा के 12 गोल्डन रूल्स का बिना लापरवाही के पालन करना। रूल्स नीचे ग्राफिक में देखें– रथ यात्रा आस्था और उत्साह का महापर्व है। ऐसे में दर्शन की खुशी तभी पूरी होगी, जब आपकी यात्रा सुरक्षित भी रहे। यात्रा का उद्देश्य सिर्फ रथ के करीब पहुंचना नहीं, बल्कि श्रद्धा के साथ भगवान के दर्शन करना है। इसलिए धैर्य रखें, अनुशासन बनाए रखें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें। सुरक्षित यात्रा ही सबसे सफल यात्रा है। ………………………………… ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- फिटनेस का नया ट्रेंड ‘रकिंग’:पीठ पर वजन लेकर चलने-दौड़ने के 10 फायदे, न करें ये गलतियां, बरतें 8 जरूरी सावधानियां फिट रहने के लिए लोग जिम जाते हैं। वॉकिंग, जॉगिंग, रनिंग जैसी एक्सरसाइज करते हैं। इन सब अलग–अलग वर्कआउट के बीच आजकल एक नई फिटनेस एक्टिविटी तेजी से पॉपुलर हो रही है, जिसे ‘रकिंग’ कहते हैं। इसमें व्यक्ति अपनी पीठ पर वजन वाला बैग लेकर चलता या दौड़ता है। पूरी खबर पढ़ें…
Dinesh Sharma On Bengal | BJP सांसद दिनेश शर्मा का ममता पर महा-प्रहार! #shorts
Dinesh Sharma On Bengal | BJP सांसद दिनेश शर्मा का ममता पर महा-प्रहार! #shorts #dineshsharma #westbengalpolitics #bjpbengal #tmcnews #mamatabanerjee #centralschemes #bengaldevelopment #uppolitics #breakingnews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat























