Responsive Scrollable Menu

एमपी के सतना में मंदाकिनी नदी में बाढ़:यूपी के प्रयागराज में सड़कें डूबीं, नाव से लोगों का रेस्क्यू; झारखंड में बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा है कि तटीय पश्चिम बंगाल और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन मंगलवार तक आगे बढ़ सकता है। इससे गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल से होते हुए झारखंड में भारी बारिश होगी। IMD ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे मंगलवार तक पश्चिम बंगाल तट के पास और समुद्र में न जाएं, क्योंकि 40 से 50kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इधर, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, सिक्किम, हिमालय से सटा बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मध्य प्रदेश में सतना में मंदाकिनी नदी में बाढ़ आ गई है। इससे SDRF तैनात की गई है। घाटों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। यूपी के प्रयागराज में सड़कों पर 4-5 फीट पानी भरा है। सड़क पर नावें चल रही हैं। लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे पर सड़क धंसने का मामला सामने आया है। मेरठ से प्रयागराज जाने वाली लेन पर करीब 10 मीटर का बड़ा हिस्सा धंस गया। है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन मौसम का हाल 19 अगस्त 20 अगस्त

Continue reading on the app

मोहाली- पीड़िता ने बताई रेप की कहानी:डॉक्टर ने काम पर बुलाया, कमरे में बंद कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए, पीरिएड्स न आने से डरा, अबॉर्शन किया

मोहाली में युवती से रेप के आरोप में FIR दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं किया है। इससे गुस्साए लोगों ने सोमवार को चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पीड़िता के परिजन का आरोप है कि करीब डेढ़ महीने पहले पुलिस को शिकायत देकर FIR दर्ज करवाई थी। तब से अब तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उस आरोपी के रसूख और राजनीतिक पहुंच के चलते उस पर कार्रवाई नहीं कर रही। वहीं, पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी क्लिनिक बंद कर फरार है। उसकी तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। इस पूरे हंगामे के बीच पहली बार युवती के साथ रेप की FIR की कॉपी भी सामने आई है। इसके मुताबिक, आरोपी ने युवती को अपने घर में काम के लिए रखा था। एक दिन जब घर में कोई नहीं था, तब युवती को कमरे में जबरदस्ती घसीटा और गेट बंद कर उसके साथ रेप किया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने अनगिनत बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती को पीरियड नहीं आए तो उसकी जांच करवाकर पहचान वाली नर्स से उसका उसका अबॉर्शन करवा दिया। इससे जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में जांच के दौरान पूरी वारदात का खुलासा हुआ। विस्तार से पढ़िए, FIR में क्या-क्या लिखा… परिजन का आरोप- पुलिस आरोपी को अरेस्ट नहीं कर रही परिजन का आरोप है कि FIR दर्ज हुए करीब डेढ़ महीना बीत गया, इसके बाद भी पुलिस ने आरोपी गुरजंट सिंह को गिरफ्तार नहीं किया। परिजन का कहना है कि आरोपी पेशे से एक डॉक्टर है। वह अपना क्लिनिक चलाता है। आरोपी महिला भी उसके यहां काम करती है। परिजन का आरोप है कि पुलिस उस आरोपी के रसूख के चलते उसे गिरफ्तार नहीं कर रही। जबकि, वह लगातार पीड़ित परिवार को धमका रहा है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को परिजन ने चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। SHO बोले- आरोपी को गिरफ्तार करने का समय दो वहीं, लालड़ू थाने के SHO योगेश कुमार ने बताया कि इस मामले में अबॉर्शन कराने वाली महिला चरणजीत कौर को अरेस्ट कर लिया है। जबकि, आरोपी गुरजंट सिंह अभी फरार है। उसे भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील की है कि आरोपी को अरेस्ट करने के लिए थोड़ा टाइम दें।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: रवींद्र जडेजा की वजह से टीम इंडिया का बड़ा नुकसान, चौथी बार किया ऐसा ‘गुनाह’

Ravindra Jadeja: गॉल टेस्ट मैच की आखिरी पारी में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की एक गलती टीम इंडिया को काफी भारी पड़ी. जिसके चलते श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा को जीवनदान मिल गया. Tue, 18 Aug 2026 17:20:36 +0530

  Videos
See all

India-US Relations | Rashtravad: ट्रंप को 'इंडियन इलेक्शन' पर भरोसा..राहुल-अखिलेश कब यकीन करेंगे ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T12:45:02+00:00

CM Yogi Strict Action: दबंगों ने रोका महिला का रास्ता, सीएम योगी ने अधिकारियों पर गिराई गाज! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T12:45:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers