Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 18 August 2026: तीसरे मंगला गौरी व्रत के साथ आज स्कंद षष्ठी का व्रत भी रखा जाएगा, पढ़ें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त-राहुकाल

Aaj Ka Panchang 18 August 2026: आज यानी 18 अगस्त 2026 को मंगलवार के दिन श्रावण मास का तीसरा मंगला गौरी व्रत रखा जा रहा है. आज श्रावण मास की षष्ठी तिथि रहेगी. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, षष्ठी तिथि का दिन अतिशुभ रहने वाला है. दरअसल, आज मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने की परंपरा है. सावन के महीने में आज पार्वती माता के गौरी स्वरूप की पूजा की जाती है. इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं ताकि शादीशुदा जीवन में खुशहाली बनी रहे. इसके अलावा, स्कंद षष्ठी पर भगवान कार्तिकेय की पूजा करनी चाहिए. चलिए अब पढ़ते हैं आज का पंचांग विस्तार से.

पढ़ें आज का पंचांग 18 अगस्त 2026

आज की तिथि, वार, नक्षत्र और करण

  • तारीख-18 अगस्त 2026 
  • दिन- मंगलवार
  • तिथि- षष्ठी
  • नक्षत्र- स्वाति
  • सूर्योदय- सुबह 5:51 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 6:58 बजे 
  • करण- तैतिल
  • चंद्रमा- तुला राशि 
  • शुभ मुहूर्त- 11:58 से दोपहर 12:51 तक
  • राहुकाल- 3:41 से शाम 5:19 तक
  • दिशा शूल- उत्तर
  • दिशा शूल उपाय- गुड़ खाकर घर से प्रस्थान करें.

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: नाग पंचमी के शुभ अवसर पर स्वराशि में सूर्य का गोचर होगा, इन 6 राशियों का जगेगा सोया भाग्य

आज का महामंत्र

ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर तुला राशि में गोचर होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र

शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय आज सुबह 5 बजकर 51 पर हुआ है
सूर्यास्त आज शाम 06 बजकर 58 मिनट पर होगा
चंद्रोदय 18 अगस्त सुबह 11:00 बजे होगा
चंद्र अस्त 18 अगस्त को रात 10:13 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:24 मिनट से सुबह 05:08 मिनट तक
अमृत काल रात 09:19 मिनट से रात 11:02 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 मिनट से दोपहर 12:51 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल दोपहर 03 बजकर 40 मिनट से शाम 05 बजकर 19 मिनट तक
यम गण्डक सुबह 09:05 से सुबह 10:41 मिनट तक रहेगा
गुलिक काल दोपहर 12:17 बजे से दोपहर 01:53 मिनट तक रहेगा
आज का दुर्मुहूर्त सुबह 08:41 बजे से सुबह 09:32 मिनट तक और सुबह 11:23 मिनट से दोपहर 12:08 मिनट तक

व्रत-पर्व

षष्ठी व्रत और तीसरा मंगला गौरी व्रत

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- August 2026 Ekadashi: अगस्त में कब-कब है एकादशी व्रत? नोट करें कामिका और पुत्रदा एकादशी की सही तारीख और महत्व

Continue reading on the app

Jared Kushner ने यरूशलम में Benjamin Netanyahu से 3 घंटे तक गाजा युद्धविराम पर चर्चा की

पश्चिम एशिया संघर्ष के वार्ताकार और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर सोमवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बैठक कर रहे हैं। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कुछ दिन पहले गाजा में युद्धविराम समझौते को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका समर्थित 15-सूत्रीय समझौते को खारिज कर दिया था। सोमवार को यह बैठक करीब तीन घंटे से अधिक समय तक चली।

इससे पहले, कुशनर ने मिस्र में हमास नेता के साथ करीब दो घंटे की बैठक की थी। अमेरिका अब इजरायल से इस समझौते के मसौदे को मंजूरी देने के लिए दबाव बना रहा है। पूरे मामले में करीब 20 लाख फलस्तीनियों की जिंदगी, युद्ध से तबाह गाजा के पुनर्निर्माण और भविष्य में इस क्षेत्र पर नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे दांव पर लगे हैं।

हमास का कहना है कि उसने इस मसौदा को स्वीकार कर लिया है, जिसमें हथियार छोड़ने का प्रावधान भी शामिल है। संगठन मध्यस्थों और अमेरिका द्वारा बनाए गए ‘शांति बोर्ड’ से इजराइल को इस योजना पर सहमत होने के लिए मजबूर करने की अपील कर रहा है। लेकिन इजराइल का कहना है कि इसके तहत उसे धीरे-धीरे गाजा से पीछे हटना होगा, जबकि हमास को किसी भी इजराइली वापसी से पहले पूरी तरह हथियार त्यागना पड़ेगा।

इजराइली सैनिक वर्तमान में गाजा पट्टी के करीब 60 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा किए हुए हैं। नेतन्याहू पहले भी गाजा के और बड़े हिस्से पर नियंत्रण करने की धमकी दे चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और ‘शांति बोर्ड’ के निदेशक निकोलाय म्लादेनोव भी नेतन्याहू के साथ हुई बैठक में मौजूद थे।

इजरायल ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। हमास के साथ कुशनर की बातचीत के बाद हुई बैठक रविवार को कुशनर ने काहिरा में हमास प्रमुख खलील अल-हय्या से मुलाकात की। क्षेत्रीय अधिकारी और हमास के एक अधिकारी के अनुसार बैठक में, हमास के हथियार छोड़ने के मुद्दे पर चर्चा हुई।

मिस्र, कतर और तुर्किये जैसे मध्यस्थ देशों के अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे। हमास के अधिकारी के अनुसार, हमास नेता ने मांग की कि इजराइल गाजा पर अपने हमले रोके और समझौते के क्रियान्वयन की शुरुआत से पहले तथाकथित ‘येलो लाइन’ तक अपनी सेना वापस बुलाए। येलो लाइन की सटीक सीमा कभी स्पष्ट रूप से निर्धारित नहीं की गई।

इजराइली सेना इसके आगे बढ़ चुकी है और अब गाजा के करीब 60 प्रतिशत हिस्से पर उसका नियंत्रण है। मई में नेतन्याहू ने कहा था कि अगला कदम गाजा के 70 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण स्थापित करना होगा और इजराइल हर दिशा से हमास पर अपनी पकड़ मजबूत करेगा। क्षेत्रीय देशों ने इजरायल पर बढ़ाया दबाव सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात समेत कई क्षेत्रीय शक्तियों ने रविवार को एक बयान जारी कर इजराइल द्वारा समझौते के मसौदा को खारिज किए जाने की निंदा की।

बयान में कहा गया कि ‘‘गाजा में शांति लाने के प्रयासों में बाधा डालने की जिम्मेदारी अब इजराइल की है।’’ इस बयान पर जॉर्डन, पाकिस्तान, इंडोनेशिया और युद्धविराम के मध्यस्थ देशों ने भी हस्ताक्षर किए। विदेश मंत्रियों के बयान में ‘शांति बोर्ड’ और अमेरिका से ‘‘तत्काल और ठोस कदम’’ उठाने की मांग की गई, ताकि कोई भी पक्ष इस योजना के क्रियान्वयन में बाधा न डाल सके। इजराइल की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

व्हाइट हाउस ने कुशनर की बैठकों से जुड़े सवालों को ‘शांति बोर्ड’ के हवाले कर दिया। बोर्ड ने भी तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। टोनी ब्लेयर इंस्टीट्यूट ने भी फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: कुलदीप यादव से क्यों मुंह मोड़ रहे कप्तान गिल? प्लेइंग-11 में चुनकर भी नहीं दिया ‘काम’

IND vs SL Galle Test: गॉल टेस्ट मैच पर भारतीय टीम अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है. स्पिनर्स ने अभी तक काफी शानदार खेल दिखाया है. लेकिन इस दौरान कुलदीप यादव का सबसे कम इस्तेमाल हुआ है. Tue, 18 Aug 2026 22:57:51 +0530

  Videos
See all

Khaki Ka Sitara: UP Police का ‘खाकी का सितारा’ Anthem हुआ रिलीज, अमिताभ बच्चन ने जवानों को किया सलाम #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T21:00:29+00:00

Doctors remove bladder stone the weight of a newborn baby from man. #SriLanka #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T21:00:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers