Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

Wimbledon 2026: शुभमन गिल को मिला रॉयल बॉक्स का न्योता, यह सम्मान पाने वाले बने चौथे भारतीय क्रिकेट कप्तान

Wimbledon 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को विंबलडन 2026 के प्रतिष्ठित रॉयल बॉक्स से मुकाबले देखने का विशेष निमंत्रण मिला है। इसके साथ ही गिल यह सम्मान पाने वाले सिर्फ चौथे भारतीय क्रिकेट कप्तान बन गए हैं।

इससे पहले भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर, पूर्व कप्तान विराट कोहली और विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा को भी विंबलडन के रॉयल बॉक्स में आमंत्रित किया जा चुका है। अब शुभमन गिल भी इस विशिष्ट सूची में शामिल हो गए हैं।

क्या है रॉयल बॉक्स की खासियत?
विंबलडन के सेंटर कोर्ट स्थित रॉयल बॉक्स दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित खेल आतिथ्य क्षेत्रों में गिना जाता है। यहां ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्य, अंतरराष्ट्रीय खेल सितारे, राष्ट्राध्यक्ष, सेलिब्रिटी और विशिष्ट अतिथियों को ही आमंत्रित किया जाता है।

ऑल इंग्लैंड क्लब के चेयरमैन की ओर से विशेष निमंत्रण मिलने के बाद ही किसी व्यक्ति को रॉयल बॉक्स में बैठने का अवसर मिलता है। फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम और टेनिस महानायक रोजर फेडरर जैसी हस्तियां भी यहां से मुकाबलों का आनंद ले चुकी हैं।

बढ़ते कद की पहचान
25 वर्षीय शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट के नए दौर का चेहरा माना जा रहा है। टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी मिलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका कद लगातार बढ़ा है। विंबलडन जैसे प्रतिष्ठित आयोजन से मिला यह निमंत्रण उनकी वैश्विक पहचान और लोकप्रियता को भी दर्शाता है।

रॉयल बॉक्स का न्योता पाने वाले भारतीय क्रिकेट कप्तान

  • सचिन तेंदुलकर
  • विराट कोहली
  • रोहित शर्मा
  • शुभमन गिल

Key Points
शुभमन गिल को विंबलडन 2026 के रॉयल बॉक्स का निमंत्रण मिला।
यह सम्मान पाने वाले चौथे भारतीय क्रिकेट कप्तान बने।
सचिन, विराट और रोहित पहले इस सूची में शामिल हैं।
रॉयल बॉक्स में सिर्फ विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया जाता है।
गिल की बढ़ती वैश्विक पहचान का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

Continue reading on the app

क्या खतरे में है गौतम गंभीर की कुर्सी?: इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार के बाद BCCI सख्त, टीम इंडिया की होगी कड़ी समीक्षा

Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का हालिया प्रदर्शन फैंस के लिए काफी निराशाजनक रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) काफी गंभीर हो गया है। बोर्ड ने अब टीम के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन की गहन समीक्षा करने का फैसला लिया है।

कोच गौतम गंभीर की बढ़ी मुश्किलें
बीसीसीआई के सूत्रों की मानें तो मुख्य कोच गौतम गंभीर की भूमिका भी अब जांच के दायरे में है। हालांकि, गंभीर का कार्यकाल 2027 तक है, लेकिन टीम के लगातार खराब प्रदर्शन ने बोर्ड के आलाकमान को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि समीक्षा के बाद बोर्ड क्या फैसला लेता है।

आयरलैंड के बाद इंग्लैंड से भी मिली मात (India Vs Ireland)
वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद भारत का यह प्रदर्शन किसी झटके से कम नहीं है। आयरलैंड के खिलाफ 2-0 की सीरीज (India Vs Ireland t20 series 2026) हार, जो भारत की उस टीम के खिलाफ पहली सीरीज हार थी, और अब इंग्लैंड के हाथों सीरीज गंवाना। इन दो लगातार हारों ने टीम के मैनेजमेंट पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ब्रिस्टल में टीम इंडिया का बुरा हाल
पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत फिलहाल 3-0 से पीछे है। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरी भारतीय टीम को 9 विकेट से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले, तीसरे मैच में तो भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई थी और 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी टीम महज 76 रनों पर सिमट गई थी।

अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस अय्यर
ब्रिस्टल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 158/7 का स्कोर खड़ा किया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने जरूर 49 गेंदों पर 80 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई सहयोग नहीं मिला। जवाब में इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक (79*) और फिल साल्ट (59*) की विस्फोटक पारियों की बदौलत केवल 13.5 ओवरों में लक्ष्य को हासिल कर लिया। इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर और जोश टोंग ने 2-2 विकेट लिए।

अब आखिरी मैच में साख बचाने की चुनौती
सीरीज के इस हाल के बाद, इंग्लैंड की टीम अब एक और जीत के साथ सीरीज का दबदबे के साथ अंत करना चाहेगी। वहीं, भारतीय टीम के सामने आखिरी टी20 मैच में अपनी साख बचाने और कुछ सम्मानजनक प्रदर्शन करने की बड़ी चुनौती है।

Continue reading on the app

  Sports

20 साल बाद फुटबॉल वर्ल्डकप में फ्रांस Vs स्पेन मुकाबला:पहला सेमीफाइनल डलास स्टेडियम में; 8 गोल कर चुके एम्बापे के सामने यमाल

फ्रांस और स्पेन 20 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच 2026 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल बुधवार देर रात 12:30 बजे डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में इससे पहले दोनों की आखिरी भिड़ंत 2006 में हुई थी, जब फ्रांस ने राउंड-16 में स्पेन को 3-1 से हराया था। ओवरऑल दोनों टीमों के बीच अब तक 38 मुकाबले हुए हैं, जिनमें स्पेन ने 18 और फ्रांस ने 13 मैच जीते हैं, जबकि 7 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बापे शानदार फॉर्म में हैं। वे मौजूदा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 8 गोल कर गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं। दूसरी ओर स्पेन की उम्मीदें 19 साल के स्टार लामिन यमाल पर टिकी होंगी। यमाल ने पूरे टूर्नामेंट में कई बेहतरीन मौके बनाए हैं, हालांकि अब तक उनके नाम सिर्फ एक गोल है। दोनों टीमें पिछली बार 2025 के नेशंस लीग सेमीफाइनल में भिड़ी थीं, जहां स्पेन ने 5-4 से जीत दर्ज की थी। उस मैच में यमाल ने दो गोल किए थे। फ्रांस ने सभी मैच जीते फ्रांस ने इस टूर्नामेंट में अपने सभी 6 मुकाबले जीते हैं। ग्रुप स्टेज में फ्रांस ने सेनेगल को 3-1, इराक को 3-0 और नॉर्वे को 4-1 से हराया। इसके बाद राउंड ऑफ 32 में टीम ने स्वीडन के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज की। फिर राउंड ऑफ 16 में पैराग्वे को 1-0 से और क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराया। अगर फ्रांस जीती तो… अगर फ्रांस यह मैच जीतती है, तो वह लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचेगी। इससे पहले उसने 2018 का वर्ल्ड कप जीता था। फिर 2022 में अर्जेंटीना से फाइनल में हार मिली थी। स्पेन टूर्नामेंट में अजेय स्पेन टूर्नामेंट में अब तक कोई मैच नहीं हारी है। टीम ने 6 मैचों में 5 जीत और 1 ड्रॉ दर्ज किया है। ग्रुप स्टेज में स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 और उरुग्वे को 1-0 से हराया। काबो वर्डे से मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। राउंड ऑफ 32 में ऑस्ट्रिया के खिलाफ 3-0 से जीती। फिर राउंड ऑफ 16 में पुर्तगाल को 1-0 और क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को 2-1 से हराया। अगर स्पेन जीती तो… स्पेन 2010 में खिताब जीतने के बाद पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल खेलेगी। उन्होंने 2010 में नीदरलैंड को 1-0 से हराया था। फ्रांस का अटैक Vs स्पेन की डिफेंस फ्रांस के पास एम्बापे और उस्मान डेम्बेले की अटैकिंग जोड़ी है। एम्बापे के अलावा डेम्बेले टूर्नामेंट में 5 गोल कर चुके हैं। इनके सामने स्पेन की डिफेंस होगी, जिसने टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाए हैं। स्पेन के अटैक का जिम्मा लामीन यमाल और मिकेल मेरिनों संभालेंगे। मेरिनो ने टीम की ओर से सबसे ज्यादा 2 गोल किए हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11: फ्रांस: माइक मैग्नन, जूल्स कौंडे, उपामेकानो, विलियम सलीबा, थियो हर्नांडेज, चुआमेनी, एड्रियन रैबियो, उस्मान डेमबेले, एंटोनी ग्रीजमैन, बार्कोला, किलियन एम्बापे। स्पेन: डेविड राया, डैनी कार्वहाल, रॉबिन ले नॉर्मैंड, अयामेरिक लापोर्टे, मार्क कुकुरेला, रोड्रि, फैबियन रुइज, पेड्रि, लामिन यमाल, अल्वैरो मोराटा, निको विलियम्स। Mon, 13 Jul 2026 23:00:57

  Videos
See all

Ram Mandir & Badrinath Scam | आस्था के लुटेरों पर Swami Ramdev का दिखा क्रोध! | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-13T23:30:20+00:00

News Ki Pathshala | रामदेव के बयान से राजनीति में नई भूचाल, Navbharat पर देखिए Exclusive #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-13T23:31:28+00:00

News Ki Pathshala | पूर्व CEC एस.वाई. कुरैशी की किताब से भारतीय राजनीति में आया भूचाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-13T23:45:06+00:00

Puri में रथों को दिया जा रहा अंतिम रूप! #purijagannath #rathyatra #viralvideo #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-13T23:30:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers