Responsive Scrollable Menu

स्टार्क टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट वाले लेफ्ट-आर्म गेंदबाज बने:हेराथ का 433 विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा; कपिल देव की बराबरी

डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट के दूसरे दिन मिचेल स्टार्क ने शादमान इस्लाम को आउट कर अपना 434वां टेस्ट विकेट लिया। इसके साथ ही वे टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लेफ्ट-आर्म गेंदबाज बन गए। स्टार्क ने श्रीलंका के रंगना हेराथ के 433 विकेट का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा। वहीं, बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 130 रन बना लिए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ऑलआउट हो गई थी। यह टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम स्कोर है। कपिल देव के 434 विकेट की बराबरी 434 विकेट के साथ स्टार्क ने भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव के टेस्ट विकेटों की भी बराबरी कर ली। कपिल ने 131 टेस्ट में 434 विकेट लिए थे, जबकि स्टार्क ने यह आंकड़ा 106 टेस्ट में हासिल किया। अब स्टार्क टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर हैं। उनसे आगे 439 विकेट के साथ साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन हैं। 400+ विकेट लेने वाले दूसरे लेफ्ट-आर्म पेसर स्टार्क 400 या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे लेफ्ट-आर्म पेसर हैं। उनसे पहले पाकिस्तान के वसीम अकरम ने 414 विकेट लिए थे। स्टार्क अब अकरम को पीछे छोड़ चुके हैं और लेफ्ट-आर्म पेसर के साथ-साथ सभी लेफ्ट-आर्म गेंदबाजों में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया 198 पर ऑलआउट, हसन महमूद ने लिए 6 विकेट स्टार्क के रिकॉर्ड वाले दिन ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 198 रन पर ऑलआउट हो गया। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने 55 रन देकर 6 विकेट लिए। स्टीव स्मिथ ने 71 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… स्कॉटलैंड के लाइल रॉबर्टसन ने डेब्यू पर 6 विकेट लिए:कागिसो रबाडा-फिदेल एडवर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी, स्कॉटलैंड ने कनाडा को 170 रन से हराया स्कॉटलैंड के फोर्थहिल में ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 का ट्राई-सीरीज मुकाबला खेला जा रहा है। इसमें स्कॉटलैंड के 23 साल के ऑफ-स्पिनर लाइल रॉबर्टसन ने वनडे डेब्यू पर 6 विकेट लिए। वे पुरुष वनडे डेब्यू पर 6 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए। पूरी खबर

Continue reading on the app

खबर हटके- बाढ़-तूफान में घूमने जा रहे चीन के लोग:चलते ट्रक के ऊपर ड्राइवर का डांस; मिट्टी से बन रही बिजली

चीन में टूरिस्ट हजारों रुपए देकर बाढ़ और तूफान का अनुभव लेने जा रहे हैं। वहीं, राजस्थान में एक ट्रक ड्राइवर चलते ट्रक के ऊपर डांस करने लगा। उधर, जापान में एक साइंटिस्ट मिट्टी से बिजली बना रहा है। अरुणाचल के एक समुदाय में मौत के बाद शव के 108 टुकड़े कर मछलियों को खिलाने की परंपरा रही है। वहीं, पाकिस्तान में दोनों हाथ नहीं होने वाले एक शख्स को पत्थरबाजी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक और अजीब खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Continue reading on the app

  Sports

रवींद्र जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे होने का जश्न और मैच में जीत की रणनीति पर बात

रवींद्र जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे होने का जश्न और टेस्ट मैच में जीत की रणनीति पर बात. पहली गेंद पर विकेट मिलने से आत्मविश्वास बढ़ा. स्टंप-टू-स्टंप और राउंड द विकेट गेंदबाजी से सफलता मिली. उन्होंने टीम के प्रदर्शन और आगामी चुनौतियों पर भी चर्चा की. Tue, 18 Aug 2026 13:47:04 +0530

  Videos
See all

Dilip Ghosh on Kirti Azad: अंडा तो एक बार आपको खाना ही है- दिलीप घोष #viralvideo #bengalnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T08:40:52+00:00

Mathura News: मिलावटखोरों पर एक्शन...500 किलो पनीर, 2000 लीटर दूध नष्ट | Fake Paneer | Food Safety #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T08:42:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers