A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

उत्तर प्रदेश: सरकार स्कूलों में बढ़ाएगी स्वास्थ्य और पोषण जागरूकता, स्वस्थ जीवनशैली सीखेंगे बच्चे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार विद्यालयों में स्वास्थ्य शिक्षा, पोषण जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए व्यापक अभियान चला रही है. इसके अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भारत सरकार द्वारा विकसित 'माई हेल्थ वर्ल्ड' शिक्षण-अधिगम सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी. 

इसके माध्यम से विद्यार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित शारीरिक गतिविधियों, मानसिक स्वास्थ्य, स्वच्छ आदतों और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक बनाया जाएगा.

'माई हेल्थ वर्ल्ड' पुस्तक होंगी ये चीजें

महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने सभी डायट प्राचार्यों, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों (बेसिक), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. निर्देशों के अनुसार 'माई हेल्थ वर्ल्ड' पुस्तक के हिंदी एवं अंग्रेजी संस्करण तथा अन्य शिक्षण संसाधन सभी परिषदीय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों तक उपलब्ध कराए जाएंगे.

इनका उपयोग कक्षा शिक्षण के साथ-साथ प्रार्थना सभा, बाल सभा, अभिभावक-शिक्षक बैठक, विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में किया जाएगा. शिक्षकों को भी प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से इस सामग्री के प्रभावी उपयोग के लिए जागरूक किया जाएगा.

स्कूल से अच्छा कोई माध्यम नहीं

सरकार का मानना है कि विद्यालय बच्चों में स्वस्थ आदतों के विकास का सबसे प्रभावी माध्यम हैं. इसी सोच के अनुरूप स्वास्थ्य शिक्षा, पोषण जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन को विद्यालयी शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बनाया जा रहा है. इससे विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार व्यवहार विकसित होगा और उनका सर्वांगीण विकास भी सुनिश्चित होगा.

विद्यालयों में विद्यार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक भोजन, जंक फूड के दुष्प्रभाव, नियमित योग एवं खेलकूद, शारीरिक सक्रियता और स्वस्थ दिनचर्या के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा. विद्यालयों की समय-सारिणी के अनुसार खेल गतिविधियों का नियमित आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही 'स्वस्थ अंग-स्वस्थ जीवन' विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को स्वास्थ्य और अस्वस्थ जीवनशैली के प्रभावों से भी अवगत कराया जाएगा.

नींद के महत्व के प्रति जागरूकता पर जोर

निर्देशों में विद्यार्थियों को स्क्रीन टाइम के संतुलित उपयोग, डिजिटल उपकरणों के जिम्मेदार इस्तेमाल तथा पर्याप्त गुणवत्तापूर्ण नींद के महत्व के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया है. इसके साथ ही विद्यालयों की समय-सारिणी तथा अतिरिक्त समय में विद्यार्थियों को पुस्तकालय की पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि उनमें पढ़ने की आदत विकसित हो और बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिले.

विद्यालयों में बैगलेस-डे गतिविधियों के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं पोषण विषयक परियोजना कार्य, पोस्टर निर्माण, चित्रकला, वाद-विवाद, निबंध, प्रश्नोत्तरी, रोल-प्ले, क्रिकेट, नाटक तथा अन्य अनुभवात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. इसके माध्यम से विद्यार्थी स्वास्थ्य और पोषण संबंधी विषयों को व्यावहारिक रूप से समझ सकेंगे और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होंगे.

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा विकसित अध्ययन सामग्री एवं डिजिटल संसाधनों का विद्यालयों में प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही विद्यालयों के सूचना पट्ट, विभागीय व्हाट्सएप समूहों, विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठकों तथा अन्य उपयुक्त माध्यमों से स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों में भी स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके.

यह भी पढ़ें - सीएम योगी की पहल का दिखा असर, यूपी में एक दिन लगे 35 करोड़ पौधे; जानें कहां कितना हुआ वृक्षारोपण

Continue reading on the app

MLA Atal Shrivastava Hidma Controversy: कुख्यात नक्सली हिड़मा है इस कांग्रेस विधायक का रोल मॉडल!.. भड़की सत्ताधारी BJP, जाँच के साथ की इस बात की मांग

MLA Atal Shrivastava Hidma Controversy: हिड़मा पर अटल श्रीवास्तव के बयान से सियासत गरमाई, भाजपा ने जांच और बिना शर्त माफी की मांग उठाई।

Continue reading on the app

  Sports

T20 में ऐसा होता है..., इंग्लैंड में भारत को मिली शर्मनाक हार पर क्या बोल गए चहल?

नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और ईशांत शर्मा ने मिलकर नई एनर्जी ड्रिंक एक्वॉन लॉन्च किया है. चहल ने बताया कि इस ड्रिंक को हर उम्र के लोग पी सकते हैं. उन्होंने कहा कि इसमें शुगर की मात्रा भी उतनी ही रख गई है, जितनी शरीर के लिए आवश्यक है. वहीं, ईशांत शर्मा ने बताया कि स्वाद के मामले में उनका प्रोडक्ट बाकी एनर्जी ड्रिंक से काफी बेहतर है. ईशांत शर्मा ने कहा कि उनका और चहल का मकसद एक अच्छा प्रोडक्ट बनाने पर रहा है. इस मौके पर न्यूज-18 हिंदी से बातचीत करते हुए चहल ने टीम इंडिया की हाल ही में इंग्लैंड में सीरीज हार का प्रतिक्रिया दी. चहल का कहना है नई टीम है और टी20 क्रिकेट में ऐसा होता है कि कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है. वीडियो में देखिए चहल ने और क्या कुछ कहा. Mon, 13 Jul 2026 21:17:41 +0530

  Videos
See all

#indianrailways की चीज़ों की #passenger क्यों कर रहे हैं? #irctc #ytshorts #ashwinivaishnav #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-13T16:14:29+00:00

News Ki Pathshala: हिंदुओं की 5 कैटेगरी कौन-सी हैं? | #shorts #ytshorts #mohanbhagwat #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-13T16:15:49+00:00

Breaking News: Bangladesh में बाढ़ से 54 लोगों की मौत- कई गांव जलमग्न, राहत-बचाव अभियान जारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-13T16:11:34+00:00

रेलवे की संपत्ति से खिलवाड़ क्यों? #irctc #indianrailways #indianrailwaypassenger #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-13T16:10:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once