यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी भीषण आग, बाल कथा वाचक अभिनव अरोड़ा का परिवार बाल-बाल बचा
Abhinav Arora Car Incident: यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दरअसल, सोशल मीडिया पर मशहूर बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा की कार में अचानक आग लग गई. इस दौरान वे कार में अपने परिवार के साथ दे. बता दें कि पूरा परिवार वृंदावन से दिल्ली लौट रहा था, जिस वक्त ये हादसा हुआ है. हालांकि, समय रहते अभिनव और उसका परिवार कार से बाहर निकल आया. इससे सभी लोगों की जान बच गई लेकिन कार जलकर राख हो गई है.
पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन
यह घटना थाना सुरीर इलाके के यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 84 पर रात करीब 2 बजे हुई. इसके बाद तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
ये भी पढ़ें- UP में पत्नी के लिए बेटे ने मां के खाने में मिलाया जहर, सास ने सब्जी में मिलाने के लिए दी थी पुड़िया
वृंदावन से लौट रहा थ परिवार
शुरुआती जानकारी के अनुसार, दिल्ली के विकासपुरी निवासी तरुण राज अरोड़ा अपनी पत्नी ज्योति अरोड़ा, पुत्र अभिनव अरोड़ा तथा पुत्री मन्नत अरोड़ा के साथ वृंदावन से दिल्ली लौट रहे थे. वे डस्टर कार, जिसका नंबर DL8CAQ0548 से यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान उनकी कार से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही क्षणों में आग की लपटें निकलने लगीं.
सुरक्षित निकला परिवार
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार चालक ने तत्काल गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया और परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इसके बाद आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था.
परिवार को दूसरे वाहन से दिल्ली रवाना किया गया
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है. आग बुझने के बाद परिवार के लिए दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित दिल्ली रवाना कर दिया गया है. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण वाहन में तकनीकी खराबी माना जा रहा है. घटना के चलते एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने शीघ्र ही सामान्य करा दिया था.
कौन हैं अभिनव अरोड़ा?
अभिनव अरोड़ा दिल्ली का एक युवा आध्यात्मिक कंटेंट क्रिएटर माना जाता है. अभिनव की आयु 12 वर्ष बताई जाती है. उसे बाल संत या बाल कथावाचक भी कहा जाता है. अभिनव खुद को भगवान कृष्ण का बड़ा भाई बताते हैं. बता दें कि उनके पिता तरुण राज अरोड़ा एक जाने-माने लेखक और टेडएक्स वक्ता भी हैं. उन्होंने मीडिया को बताया था कि अभिनव बचपन से ही वेदों, कथाओं, भगवत गीता और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान रखते हैं.
ये भी पढ़ें- दो दिन में हो जाएगा दूध का दूध और पानी का पानी! खुलने वाली है राम मंदिर चढ़ावा चोरी की पूरी सच्चाई
इनविट्स के जरिए 40,000 करोड़ रुपए की एसेट मोनेटाइजेशन की तैयारी में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियां: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की रोड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियां वित्त वर्ष 2026-27 में इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट्स) के माध्यम से करीब 40,000 करोड़ रुपए की एसेट मोनेटाइजेशन करने की तैयारी में हैं, जिसका उद्देश्य पूंजी (कैपिटल) जुटाना, कर्ज का बोझ कम करना और भविष्य के विस्तार के लिए वित्तीय संसाधन जुटाना है।
ब्रिकवर्क रेटिंग्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वित्तीय वर्ष के दौरान सड़क क्षेत्र में सरकार के निरंतर निवेश के दम पर करीब 10,000 किलोमीटर नए हाईवे, एक्सप्रेसवे और हाई-स्पीड कॉरिडोर परियोजनाओं के आवंटन का भी लक्ष्य रखा गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2027 के दौरान सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की क्रेडिट प्रोफाइल स्थिर बनी रहने की उम्मीद है, जिसकी प्रमुख वजह मजबूत टोल कलेक्शन, परियोजनाओं की स्वस्थ पाइपलाइन और नए वित्तपोषण मॉडलों को तेजी से अपनाया जाना है।
रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2027 में इस क्षेत्र की आय (रेवेन्यू) में 8.6 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है, जबकि वित्त वर्ष 2026 में यह वृद्धि 7.3 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। वहीं, ऑपरेटिंग मार्जिन भी 24.3 प्रतिशत से बढ़कर 25.1 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। इसका मुख्य कारण परियोजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन और कच्चे माल की लागत में कमी है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टील और बिटुमेन की कीमतों में गिरावट तथा पहले से चल रही परियोजनाओं के तेजी से पूरा होने से कंपनियों की लाभप्रदता (प्रॉफिटेबिलिटी) को समर्थन मिलेगा।
साथ ही, चालू हाईवे पर वाहनों की बढ़ती आवाजाही (ट्रैफिक) से भी कंपनियों की आय बढ़ेगी, जिससे तय लागत (फिक्स्ड कॉस्ट) अधिक राजस्व पर बंट जाएगी और परिचालन क्षमता में सुधार होगा।
हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भुगतान में देरी और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं के चलते बेहतर कमाई के बावजूद कर्ज चुकाने की क्षमता (डेट सर्विसिंग) अभी भी एक बड़ी चुनौती बनी रहेगी।
रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 और वित्त वर्ष 2027 के दौरान डेट सर्विस कवरेज रेशियो लगभग 0.5 गुना रहने का अनुमान है, जबकि इंटरेस्ट कवरेज रेशियो 1.3 गुना से बढ़कर 1.5 गुना तक पहुंच सकता है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सड़क अवसंरचना कंपनियां संचालित (ऑपरेशनल) सड़क परिसंपत्तियों का इनविट्स के जरिए लगातार मोनेटाइजेशन कर रही हैं, ताकि नकदी (लिक्विडिटी) बढ़ाई जा सके, कर्ज चुकाया जा सके और नई परियोजनाओं के लिए पूंजी जुटाई जा सके।
हालांकि, रिपोर्ट ने यह भी चेतावनी दी है कि राज्य सरकारों की परियोजनाओं में भुगतान से जुड़े जोखिम, लंबा रिसीवेबल साइकिल और आक्रामक बोली (एग्रेसिव बिडिंग) जैसी चुनौतियां अब भी इस क्षेत्र के सामने बनी हुई हैं।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation