अब कैसी है Pawan Kalyan की हालत? सर्जरी के बाद पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भी की मुलाकात
Pawan Kalyan Health Update: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उनके राइट कंधे की सर्जरी हुई है, जिसके बाद उनके फैंस के बीच उनकी तबीयत को लेकर चिंता बढ़ गई थी. सोशल मीडिया पर लगातार फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं और हेल्थ अपडेट जानना चाहते हैं. ऐसे में अब पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेझनेवा ने उनकी सेहत को लेकर नई जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि सर्जरी सफल रही है और पवन धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं. इसी बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू भी अस्पताल पहुंचकर पवन कल्याण से मिले और उनका हालचाल जाना.
पत्नी अन्ना लेझनेवा ने शेयर किया इमोशनल मैसेज
पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेझनेवा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने पति की हेल्थ के बारे में जानकारी दी. उन्होंने पवन की एक तस्वीर शेयर की और उनके संघर्ष और जिम्मेदारियों का जिक्र किया. अन्ना ने लिखा कि पवन हमेशा अपने दर्द से ज्यादा अपनी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देते हैं और कभी अपनी तकलीफ की शिकायत नहीं करते. उन्होंने कहा कि इस समय उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी पवन का ख्याल रखना है और उन्हें ये एहसास दिलाना है कि वो सुरक्षित हाथों में हैं. उन्होंने अपने मैसेज में लिखा कि समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा और उन्हें पूरा विश्वास है कि पवन जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने काम पर लौटेंगे.
सर्जरी के बाद अस्पताल पहुंचे सीएम चंद्रबाबू नायडू
पवन कल्याण की सर्जरी के अगले ही दिन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू अस्पताल पहुंचे. उन्होंने पवन कल्याण से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की. दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से भी पवन की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली.
ముంబయిలో కుడి భుజానికి శస్త్ర చికిత్స చేయించుకున్న ఉప ముఖ్యమంత్రి శ్రీ @PawanKalyan గారిని పరామర్శించిన గౌరవ ముఖ్యమంత్రి శ్రీ @ncbn గారు. కొద్దిసేపటి క్రితం శ్రీ చంద్రబాబు నాయుడు గారు ఆసుపత్రికి చేరుకుని శ్రీ పవన్ కళ్యాణ్ గారితో మాట్లాడి ఆరోగ్య పరిస్థితిని వాకబు చేశారు. pic.twitter.com/T9Kw2hZpCJ
— JanaSena Party (@JanaSenaParty) July 12, 2026
जनसेना पार्टी ने शेयर की तस्वीर
जनसेना पार्टी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर इस मुलाकात की जानकारी दी. पार्टी की ओर से जारी तस्वीर में पवन कल्याण अस्पताल में कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं. उनके राइट कंधे पर पट्टी बंधी हुई है, जबकि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू उनके पास बैठकर बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं. जनसेना पार्टी ने अपने पोस्ट में बताया कि मुख्यमंत्री ने पवन कल्याण की तबीयत के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
2016 की चोट बनी सर्जरी की वजह
जानकारी के अनुसार, पवन कल्याण के कंधे की परेशानी कोई नई नहीं है. साल 2016 में उन्हें कंधे में गंभीर चोट लगी थी. शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी, लेकिन बीजी फिल्मी और राजनीतिक कार्यक्रमों के कारण वो लंबे समय तक आराम नहीं कर सके. राजनीतिक रैलियों, जनसभाओं और चुनाव प्रचार के दौरान हजारों समर्थकों से मुलाकात के समय लोग अक्सर उनका हाथ पकड़ते या उनसे हाथ मिलाते थे. इससे उनके कंधे पर लगातार दबाव पड़ता रहा और दर्द धीरे-धीरे बढ़ता गया.
बढ़ती परेशानी के बाद डॉक्टरों ने दी सर्जरी की सलाह
समय के साथ कंधे का दर्द बढ़ने लगा, जिसके बाद डॉक्टरों ने जांच की. जांच में पता चला कि उनके कंधे के रोटेटर कफ में चोट है, जिसके कारण उन्हें लगातार दर्द और असहजता हो रही थी. डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए सर्जरी कराने की सलाह दी. हालांकि, दोनों कंधों की सर्जरी एक साथ करने के बजाय फेज तरीके से ऑपरेशन करने का फैसला लिया गया, ताकि रिकवरी बेहतर तरीके से हो सके.
रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के इंजमाम-उल-हक को छोड़ेंगे पीछे
Rohit Sharma : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास एक इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. इसके साथ ही रोहित शर्मा के पास पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज इंजमाम-उल-हक को भी पीछे छोड़ने का मौका होगा. भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से लेकर 19 जुलाई तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज में रोहित शर्मा धमाल मचाते हुए नजर आने वाले हैं.
भारत और इंग्लैंड के बीच इस सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाने वाला है. इसके बाद दूसरा वनडे मैच 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स पर खेला जाएगा. इसके साथ ही इस सीरीज का अंतिम और तीसरा वनडे मैच 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस सीरीज में रोहित शर्मा के पास एक रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा.
WHEN THE BEST RETURN, THE STAGE FEELS BIGGER. ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 12, 2026
Three ODIs. One iconic rivalry. Catch every moment from #ENGvIND LIVE on Sony Sports Network TV channels. ???? ⚔️ #SonySportsNetwork #MamlaPersonalHai #ExtraaaInnings pic.twitter.com/fcXVEmUx5H
रोहित शर्मा 280 रन बनाकर रचेंगे इतिहास
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अब तक वनडे क्रिकेट में 285 मैचों की 277 पारियों में 11720 रन बनाए हैं. अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में अगर तीन मैचों में अंदर रोहित शर्मा 280 रन बना लेते हैं, तो वनडे क्रिकेट में 12000 रन पूरे कर लेंगे. इसके साथ ही रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के 7वें खिलाड़ी बन जाएंगे.
इसके साथ ही रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने वाले तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे. भारत के लिए सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली उनसे पहले 12000 रनों का वनडे क्रिकेट में आंकड़ा पार कर चुके हैं. अब रोहित शर्मा के पास वनडे क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बनने का मौका होगा.
???????????????? ???????????????????????? ???????????????????????????? ???????? ???????? ???????????????????????????????? ???????????? ???????????????? ???????????????? ???????? ????????????????????????????! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 13, 2026
Ajay Devgn, Arshad Warsi and Jaaved Jaaferi are bringing the fun, and #TeamIndia are bringing the action! ????
Watch #ENGvIND 1st ODI tomorrow, 2:30 PM onwards, LIVE… pic.twitter.com/46yFlK2slj
इंजमाम-उल-हक को पीछे छोड़ेंगे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने एकदिवसीय क्रिकेट में अब तक 11720 रन बनाए हैं. वहीं पाकिस्तान के दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज इंजमाम-उल-हक ने वनडे क्रिकेट में 378 मैचों की 350 पारियों में 11739 रन बनाए हैं. वो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा से आगे हैं. रोहित शर्मा अब अगर इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 20 रन और बना लते हैं तो, वो इंजमाम-उल-हक को वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ देंगे.
ROHIT SHARMA IS UNSTOPPABLE ???????????? pic.twitter.com/dfn46c90Vq
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 13, 2026
रोहित शर्मा का इंग्लैंड में प्रदर्शन
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 23 वनडे मैचों की 23 पारियों में 846 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित के बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक आए हैं. उन्होंन इंग्लैंड की सरजमीं पर 102 चौके और 21 छक्के लगाए हैं.
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
| क्रम | खिलाड़ी | देश | मैच | पारी | रन |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | सचिन तेंदुलकर | भारत | 463 | 452 | 18,426 |
| 2 | विराट कोहली | भारत | 311 | 299 | 14,797 |
| 3 | कुमार संगकारा | श्रीलंका | 404 | 380 | 14,234 |
| 4 | रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 375 | 365 | 13,704 |
| 5 | सनथ जयसूर्या | श्रीलंका | 445 | 433 | 13,430 |
| 6 | महेला जयवर्धने | श्रीलंका | 448 | 418 | 12,650 |
| 7 | इंजमाम-उल-हक | पाकिस्तान | 378 | 350 | 11,739 |
| 8 | रोहित शर्मा | भारत | 285 | 277 | 11,720 |
ये भी पढ़ें : Virat Kohli : इंग्लैंड वनडे सीरीज में विराट कोहली रचेंगे इतिहास, सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर हासिल करेंगे खास मुकाम




News Nation


















