सनी देओल और राजकुमार संतोषी की 'बंटवारा 1947' का नया पोस्टर आउट, इस दिन सिनेमाघरों में मचेगा गदर!
सनी देओल के फैंस के लिए बड़ी खबर! आमिर खान प्रोडक्शंस और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' का नया 'कृष्णा' पोस्टर आउट हो गया है. विभाजन के खौफनाक दौर में धर्म और इंसानियत की अनोखी कहानी दिखाती यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. देखिए यह दमदार पोस्टर!
Adarsh Baal Vidyalaya Trailer Out: प्रिंसिपल बने केके मेनन, कैम्ब्रिज जाने के लिए सुधारते दिखे स्कूल के हालात
Web Series Adarsh Baal Vidyalaya Trailer Out: वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. सीरीज का ट्रेलर बहुत ही फनी और इंटरेस्टिंग हैं. कहानी के सेंटर में केके मेनन का किरदार ज्ञानेश्वर त्रिपाठी है. ज्ञानेश्वर एक मस्तमौला प्रिंसिपल है, जो अपनी सूझबूझ, अनोखे तरीकों से हर मुश्किल के बीच स्कूल को संभाले रखते हैं. लेकिन सब कुछ तब बदल जाता है, जब उन्हें पता चलता है कि दिल्ली के बोर्ड परीक्षा में बेस्ट रिजल्ट देने वाले 10 स्कूलों के प्रिंसिपल स को सरकार की ओर से कैम्ब्रिज में ट्रेनिंग कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा. इसके बाद उन्हें अलग-अलग तरह के टीचर्स, जोशीले छात्रों, जरूरत से ज़्यादा एक्साइटेड पेरेंट्स की अजीबो-गरीब हरकतों का सामना करना पड़ता है. ट्रेलर मनोरंजन और यादगार पलों से भरपूर है. सीरीज को हिमांक गौर ने डायरेक्ट किया है. सीरीज में अर्चना पूरन सिंह, अभिमन्यु सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट देवेन भोजानी, अजीतेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी और प्राची शाह भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. 'आदर्श बाल विद्यालय' 24 जुलाई से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18