अखबार की कटिंग से आया फिल्म का आइडिया, 38 दिनों तक चली शूटिंग, हिट ना होकर भी छू गई ऑडियंस का दिल
साल 2028 में अखबार की एक छोटी सी खबर पर बनी फिल्म आज भी सिनेमा प्रेमियों के दिलों में एक खास जगह रखती है. महज 38 दिनों में शूट हुई अनोखी लव स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई न की हो, लेकिन इसके गहरे इमोशन्स और संजीदा कहानी ने दर्शकों की रूह को छू लिया. एक ऐसी अनकही मोहब्बत, जिसने बड़े पर्दे पर रिलीज होकर हर दर्शक के दिल पर आज तक कब्जा किया हुआ.
MP News : 381 नायब तहसीलदारों का प्रमोशन, राज्य शासन ने जारी किये आदेश, यहाँ देखें लिस्ट
मध्य प्रदेश में इन दिनों शासकीय विभागों में पदोन्नति आदेश जारी किये जा रहे हैं, विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के बाद कर्मचारियों/अधिकारियों को उच्च पद पर पदोन्नत किया जा रहा है, इसी क्रम में राजस्व विभाग ने भी पदोन्नति सूची जारी की है इसमें 381 नायब तहसीलदार/प्रभारी तहसीलदार को तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया है।
राज्य शासन के आदेश में लिखा है सभी नायब तहसीलदारों/प्रभारी तहसीलदारों को कार्यभार ग्रहण करने की दिनांक से आगामी आदेश तक तहसीलदार के पद पर वेतनमान रुपये 9300-34,800 ग्रेड पे 3600 (लेवल 9 ) से 9300- 34,800 ग्रेड पे 4200 (लेवल 10) पर पदोन्नत किया जाता है।
पदोन्नत अधिकारी वर्तमान पद से भारमुक्त
राजस्व विभाग के आदेश के मुताबिक जिन नायबा तहसीलदारों/प्रभारी तहसीलदारों को पदोन्नत किया गया है वे उसी विभाग में कार्यभार ग्रहण करेंगे, उन्हें इस आदेश के साथ ही उच्च पद पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए वर्तमान पद के प्रभार से भारमुक्त किया जाता है।
राजस्व विभाग का पदोन्नति आदेश




Mp Breaking News











.jpg)






