कांगो में इबोला का प्रकोप बढ़ा: पांच प्रांतों के 1,873 संक्रमित, 672 की मौत
किंशासा, 13 जुलाई (आईएएनएस)। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। देश के पांच प्रांतों में अब तक संक्रमण के 1,873 मामले सामने आए हैं, जबकि 672 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी देश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक रिपोर्ट के हवाले से दी।
सिंहुआ ने बताया कि रविवार को जारी रिपोर्ट में शुक्रवार तक के आंकड़े शामिल हैं। इसके अनुसार इटुरी, नॉर्थ किवू, साउथ किवू, हाउत-उएले और शोपो (त्शोपो) प्रांत में इबोला का प्रकोप ज्यादा है। हाउत-उएले और शोपो को पहली बार राष्ट्रीय स्थिति रिपोर्ट में शामिल किया गया है।
जांच में सामने आया है कि इन दोनों प्रांतों में मिले संक्रमण के मामले इटुरी प्रांत में मौजूद प्रकोप के केंद्र से लोगों की आवाजाही और संपर्क के जरिए जुड़े हुए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में 763 मरीज आइसोलेशन में हैं या अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। उपचार केंद्रों में बेड की कुल उपलब्ध क्षमता का 95.1 प्रतिशत हिस्सा भरा हुआ है। अब तक 306 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 299 संदिग्ध मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 91 लोगों की मौत हुई है।
बुंडिबुग्यो इबोला वायरस से फैले इस प्रकोप की आधिकारिक घोषणा 15 मई को की गई थी।
इससे पहले शनिवार को अफ्रीका सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने बताया कि डीआरसी में इबोला नियंत्रण अभियान में सहयोग कर रहे एक अमेरिकी मानवीय सहायता कर्मी के संक्रमित पाए जाने से स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।
अफ्रीका सीडीसी ने बयान में कहा कि स्वास्थ्यकर्मी, मानवीय सहायता कर्मी, स्वयंसेवक और अन्य परिचालन कर्मचारी बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। वे संक्रमितों की पहचान, मरीजों के उपचार और प्रभावित समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित कर संक्रमण की श्रृंखला को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।
संस्था ने बताया कि अमेरिकी सहायता कर्मी के संक्रमित होने के मामले में महामारी विज्ञान संबंधी जांच, संपर्कों की पहचान (कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग) और संक्रमण जोखिम का आकलन शुरू कर दिया गया है। हालांकि, संक्रमण कैसे हुआ, इसकी जांच अभी जारी है।
अफ्रीकी संघ की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, डीआरसी में अब तक बुंडिबुग्यो इबोला वायरस से कम से कम 112 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 35 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हो चुकी है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'भाई का लुक डेडली है', Salman Khan के काउबॉय अवतार ने मचाया तहलका, फैंस को याद आया 'वांटेड' स्टाइल
Salman Khan New Look: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. भले ही सलमान 60 साल के हो गए हैं, लेकिन आज भी उनका स्टाइल और स्वैग फैंस को दीवाना बना देता है. अब हाल ही में भाईजान को काउबॉय लुक में देखा गया, जिसकी फोटोज और वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और लोगों को उनका 'वांटेड' स्टाइल याद आ गया.
काउबॉय लुक में छाए सलमान खान
दरअसल, 12 जुलाई की रात को सलमान खान को मुंबई में स्पॉट किया गया. जिसके बाद एक्टर के नए लुक की चर्चा इंटरनेट पर हो रही है. इस दौरान उन्होंने काउबॉय लुक कैरी किया था. सलमान खान ने रेड एंड व्हाइट चैक शर्ट और जिंस पहनी थी. इसके साथ उन्होंने ग्रे और ब्राउन कलर की काउबॉय हैट पहनी थी. जैसे ही सलमान को पैपराजी ने अपने कमरे में कैद किया तो एक्टर का स्वैग अंदाज देखने को मिला.वहीं, अब फैंस उनके स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं.
सलमान की तारीफ कर रहे फैंस
अब सलमान खान के लुक की वीडियो वायरल हो रही है और लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ''भाई का लुक डेडली है, हमेशा पॉइेंट में रहता है.', दूसरे ने लिखा- ' 'वांटेड स्टाइल इज बैक भाईजान', तीसरे ने कमेंट किया- 'बवाल मतलब सलमान खान' तो चौथे ने लिखा- 'भाई का टोपी वाला लुक' वहीं, एक यूजन ने तो सलमान को शेर तक कह डाला. कुलमिलाकर सलमान का ये लुक छा गया है.
ये भी पढ़ें- कौन हैं इम्तियाज अली के होने वाले दामाद कृष अग्रवाल? जिसने फिल्म मेकर की बेटी को बर्फीले पहाड़ों के बीच पहनाई अंगूठी
'SVC63' की शूटिंग में बिजी हैं सलमान खान
बता दें, इन दिनों सलमान खान फिल्म 'SVC63' की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म को साउथ इंडिया के मशहूर फिल्ममेकर जोड़ी वामशी पैडिपल्ली और दिल राजू डायरेक्ट कर रहे हैं. फिलहाल, फिल्म का टाइटल SVC 63 रखा गया है. इसमें सलमान खान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा भी नजर आएंगी. "SVC63" को श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स बैनर के तहत प्रोड्यूस किया जा रहा है. फिल्म को वामशी पैडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं. कुछ दिन पहले, सलमान और नयनतारा को मेकर्स के साथ मुहूर्त सेरेमनी में देखा गया था.
'मातृभूमि' की रिलीज डेट टली?
वहीं, अब सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: May War Rest in Peace' की रिलीज को लेकर अपडेट आया है. ये फिल्म अगस्त 2026 में रिलीज होनी थी. लेकिन अब खबर आ रही है कि ये 2027 यानी अगले साल तक रिलीज की जा सकती है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक कोई आधिकारिक नई रिलीज डेट घोषित नहीं की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की रिलीज कई वजहों से लगातार टल रही है.
क्यो हो रहा 'मातृभूमि' को लेकर विवाद?
दरअसल, फिल्म 'मातृभूमि' की देरी की सबसे बड़ी वजह CBFC (सेंसर बोर्ड) से क्लियरेंस में अड़चन बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित इस फिल्म को लेकर विवाद हुआ था. पहले इसका नाम 'Battle of Galwan' था, जिसे बदलकर 'Maatrubhumi: May War Rest in Peace' किया गया. चीन में भी फिल्म के कंटेंट को लेकर विरोध देखने को मिला था, जिसके बाद सर्टिफिकेशन प्रोसेस मुश्किल हो गया था. वहीं, अब ये विवाद पूरी तरह से सुलझा नहीं है.
ये भी पढ़ें- अनुराधा पौडवाल को 25 दिन की बेटी की मौत का गम, पहुंची थीं काली मंदिर, कहा- 'म्यूजिक छोड़ने का फैसला कर लिया था'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation