होटल के कमरों में बेड के पास क्यों रखे होते हैं नोटपैड और पेन? जानिए इसके पीछे की 5 दिलचस्प वजहें
Why Hotels Have Notepad And Pen : क्या आपने कभी सोचा है कि आज के डिजिटल दौर में भी होटल के कमरों में बेड के पास नोटपैड और पेन क्यों रखे होते हैं? जानिए इस मामूली सी दिखने वाली स्टेशनरी के पीछे छिपे ब्रांडिंग, मेहमानों की सुविधा और डिजिटल डिटॉक्स से जुड़े 5 ऐसे दिलचस्प कारण, जिन पर आपका ध्यान कभी नहीं गया होगा!
दुनिया भर में मशहूर आगरा के जूते कैसे बनाए जाते, जानें प्रोसेस
उत्तर प्रदेश के आगरा का चमड़ा उद्योग और यहां बनने वाले जूते दुनिया भर में मशहूर हैं. बड़े पैमाने पर लोगों की आजीविका का साधन बन चुका यह जूता व्यापार पूरी तरह कुशल कारीगरों और फैक्ट्री संचालकों की मेहनत पर निर्भर है, जो विदेशों से मिलने वाले ऑर्डर्स के अनुसार उत्पाद तैयार करते हैं. आगरा के बड़े जूता व्यापारी राजेश सहगल के अनुसार जूता बनाने की प्रक्रिया कई कड़े चरणों से गुजरती है. सबसे पहले बेहतरीन चमड़े का चयन होता है. फिर हाथों और मशीनों से उसकी कटिंग व सिलाई की जाती है. इसके बाद इसे सांचे पर चढ़ाया जाता है जिसे लास्टिंग कहते हैं. इसके बाद सोल लगाया जाता है और अंत में फाइनल फिनिशिंग होती है. कपड़ों के विपरीत जूते की फिटिंग में मामूली सी भी गड़बड़ी पैरों को तकलीफ पहुंचा सकती है. इसलिए इसके निर्माण में एक-एक इंच की बारीकी का ध्यान रखा जाता है. थोड़ी सी भी लापरवाही पूरी जोड़ी को खराब कर देती है, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है. वर्तमान में, हर चरण की गुणवत्ता जांचने के लिए अत्याधुनिक मशीनों के साथ-साथ कई जगह एआई तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18