IND-W vs ENG-W: लॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया का कारनामा, टेस्ट सेंचुरी जड़ने वाली पहली महिला बनीं
IND-W vs ENG-W only test: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने लॉर्ड्स में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो उनसे पहले कोई महिला क्रिकेटर नहीं कर सकी थी। यास्तिका ने इंग्लैंड के खिलाफ इकलौते टेस्ट में 113 रन की पारी खेली। वो लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ उनका नाम 'होम ऑफ क्रिकेट' के प्रतिष्ठित ऑनर्स बोर्ड पर दर्ज हो गया।
तीसरे दिन 39 रन के निजी स्कोर से आगे खेलने उतरी यास्तिका ने बेहद धैर्य और शानदार तकनीक का प्रदर्शन किया। उन्होंने 145 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। एक्स्ट्रा कवर के ऊपर खेले गए शानदार चौके के साथ उन्होंने तीन अंकों का आंकड़ा छुआ और भावुक अंदाज में जश्न मनाया। उनकी 113 रन की पारी में 14 चौके शामिल रहे। इंग्लैंड की स्टार स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वह एक्स्ट्रा कवर पर कैच आउट हो गईं।
Lord's rises to applaud a special performance ????????
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 12, 2026
Yastika Bhatia walks back after a historic 1️⃣1️⃣3️⃣(158) ????
Updates ▶️ https://t.co/O1rEau8j8n #TeamIndia | #ENGvIND | @YastikaBhatia pic.twitter.com/duNLbKE6NC
यास्तिका लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर
यास्तिका जब पवेलियन लौटीं तो लॉर्ड्स में मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब के सदस्यों और इंग्लैंड की खिलाड़ियों ने भी तालियां बजाकर उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि का सम्मान किया।
यास्तिका दिग्गजों के एलीट क्लब में शामिल
इस शतक के साथ यास्तिका भारतीय क्रिकेट के उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गईं, जिन्होंने लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाया। इस सूची में वीनू मांकड़, दिलीप वेंगसरकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गज शामिल हैं।
यह शतक यास्तिका के लिए इसलिए भी खास रहा, क्योंकि इसी साल उन्होंने घुटने की सर्जरी से उबरकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। इंग्लैंड दौरे के पहले टी20 मुकाबले में उन्होंने अर्धशतक लगाया था और अब टेस्ट में करियर की सबसे बड़ी पारी खेलकर अपनी वापसी को यादगार बना दिया।
मंधाना ने भी अर्धशतक जमाया
भारत की दूसरी पारी में स्मृति मंधाना ने भी शानदार 70 रन बनाए, जबकि ऋचा घोष ने नाबाद अर्धशतक जड़ा। इन पारियों की बदौलत भारत ने अपनी दूसरी पारी 341/7 पर घोषित कर इंग्लैंड के सामने 457 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा।
भारत ऐतिहासिक टेस्ट जीत के करीब
इससे पहले मैच की पहली पारी में तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने 5 विकेट लेकर लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर जगह बनाई थी। वहीं इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने भारत की दूसरी पारी में 5/118 के आंकड़े के साथ मैच में कुल आठ विकेट लेकर अपना नाम भी ऑनर्स बोर्ड में दर्ज कराया।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम 130/6 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी। उसे जीत के लिए अभी 327 रन और बनाने हैं, जबकि उसके सिर्फ चार विकेट शेष हैं। ऐसे में भारतीय महिला टीम लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट जीत दर्ज करने के बेहद करीब पहुंच गई है।
Iran US War Update Live : ईरान -अमेरिका जंग पर बहुत बड़ी खबर ! | Breaking News | Trump | War News
Iran US War Update Live : ईरान -अमेरिका जंग पर बहुत बड़ी खबर ! | Breaking News | Trump | War News | Iran Israel War | Iran Us Conflict | World News #live #trump #iran #irannews #usiran #middleeast #donaldtrump #worldnews #geopolitics #warnews #hindinews #latestnews #newsupdate #timesnownavbharat #internationalnews #worldnews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















